Doctor Verified

घंटों बैठने से ब‍िगड़ सकती है पाचन शक्ति, डॉक्‍टर से जानें इसके नुकसान और बचाव के उपाय

घंटों बैठने से पाचन धीमा, गैस, सूजन और आंतों का संतुलन बिगड़ता है। फिजिकल एक्टिविटी, ब्रेक और सही आहार गट हेल्थ सुधारते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घंटों बैठने से ब‍िगड़ सकती है पाचन शक्ति, डॉक्‍टर से जानें इसके नुकसान और बचाव के उपाय


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्‍यादातर लोग लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। वर्क फ्रॉम होम और डेस्क जॉब्स के कारण यह आदत और भी बढ़ गई है। हालांकि यह एक सामान्य लाइफस्‍टाइल का हिस्सा लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक बैठने की आदत आपकी गट हेल्थ (आंतों की सेहत) पर गंभीर असर डाल सकती है। गट हेल्थ का मतलब है हमारे पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना और उसमें मौजूद बैक्टीरिया का संतुलन। हमारी आंतें केवल पाचन ही नहीं करतीं, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने, विटामिन बनाने और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं। जब हम घंटों बैठे रहते हैं, तो फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी कम हो जाती है, जिससे गट माइक्रोबायोम (आंतों के बैक्टीरिया) का संतुलन बिगड़ सकता है। इस असंतुलन से पाचन संबंधी समस्याएं, सूजन, कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी परेशानियां हो सकती हैं। शोध से यह भी साबित हुआ है कि लंबे समय तक बैठे रहने से पेट के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है, जो गट हेल्थ पर बुरा असर डालती है। इसलिए, यह समझना जरूरी है कि हमारी जीवनशैली हमारी गट हेल्थ को कितना प्रभावित करती है और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

लंबे समय तक बैठने के नुकसान- Side Effects of Prolonged Sitting For Gut Health

  • लंबे समय तक बैठने से शरीर की एक्‍ट‍िव‍िटी कम हो जाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। भोजन को पचाने में ज्‍यादा समय लगता है, जो एसिडिटी, गैस और अपच का कारण बन सकता है।
  • घंटों बैठने से गट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। यह असंतुलन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर के निचले हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे आंतों में सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कम फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी और लंबे समय तक बैठने से पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है।
  • लंबे समय तक बैठने से स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है, जो गट और ब्रेन कनेक्शन को प्रभावित करता है। इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी और गट हेल्थ कैसे सुधारें? डॉक्टर से जानें आसान टिप्स

खराब पाचन से बचने के उपाय- How to Prevent Poor Gut Health

gut-health-in-hindi

हर 30 मिनट में ब्रेक लें

लंबे समय तक बैठे रहने से बचने के लिए हर आधे घंटे में खड़े होकर थोड़ा चलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं

दिन में कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज या योग करें। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

फाइबर युक्त भोजन करें

अपने आहार में फाइबर युक्त चीजें जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

पानी पीना न भूलें

पर्याप्त पानी पीने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है और कब्ज से बचाव होता है।

सही पॉश्चर अपनाएं

कुर्सी पर बैठते समय सही पॉश्चर बनाए रखें। रीढ़ को सीधा रखें और पैरों को जमीन पर टिकाकर बैठें।

लंबे समय तक बैठने की आदत धीरे-धीरे आपकी गट हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नियमित ब्रेक लें, एक्टिव रहें, और अपने आहार पर ध्यान दें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

कान की नसों में सूजन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer