Doctor Verified

कान की नसों में सूजन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

कई बार किसी तरह चोट लगने या नहाते समय कान में पानी जानें से सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कि कान की नसों में सूजन क्यों आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कान की नसों में सूजन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Causes Of Swelling In Ear Veins In Hindi: बाहरी आवाज को सुनाई देने के लिए हमें कान की जरूरत पड़ती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह कान का भी अपना महत्व है। हालांकि इसकी तरफ हम कम ही ध्यान देते हैं। लेकिन, यदि किसी कारण  से कान काम करना बंद कर दें, हमें तब इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में पता चलता है। कई बार कुछ लोगों को कान की नसों में सूजन की समस्या (Swelling in Ear Veins) का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को सूजन की वजह से दर्द और असहजता महसूस हो सकती हैं। साथ ही, रोजाना के काम करने में भी परेशानी का अनुभव हो सकता है। सामान्य रूप से तो यह समस्या हल्की होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकती है। इस लेख में यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (yashoda super speciality hospital) के सीएमडी डॉक्टर पीएन अरोड़ा से जानते हैं कि कान की नसों में सूजन क्यों आती है। साथ ही, कान की नसों में सूजन के लक्षण और बचाव के बारे में भी जानते हैं।

कान की नसों में सूजन के कारण- Causes of Swelling in Ear Veins In Hindi 

कान की नसों में सूजन कई कारणों से हो सकती है। इनमें से कुछ सामान्य और कुछ गंभीर स्थितियां हो सकती हैं, इनके कारणों को आगे बताया गया है। 

कान में चोट (Injury)

कान की सफाई के दौरान कठोर वस्तु का उपयोग करने से नसों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कान में किसी तरह की चोट लगने या कान को जोर से खिंचने पर भी सूजन आ सकती हैं। 

swelling-in-ear-veins-in

संक्रमण (Infections) 

मध्य कान का संक्रमण (Otitis Media) होने पर कान की नसों में सूजन हो सकती है। यह संक्रमण अक्सर बैक्टीरिया या वायरस के कारण होता है। इसके अलावा, बाहरी कान का संक्रमण (Swimmer's Ear) भी कान में सूजन की वजह बन सकता है। कान में नहाते समय पानी जाने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा, फंगल इंफेक्शन भी कान में सूजन का कारण बन सकता है। 

ब्लड सर्कुलेशन में समस्या आना (Circulatory Issues)

रक्त प्रवाह में रुकावट या दबाव के कारण कान की नसों में सूजन हो सकती है। कई बार हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) भी इसका एक कारण हो सकता है।

एलर्जी (Allergies)

कुछ मामलो में धूल, प्रदूषण  और अन्य एलर्जन की वजह से कान की नसों में सूजन आ सकती है। इसके अलावा, पहले से ली जाने वाली दवाओं से एलर्जी होने पर भी कान में सूजन आ सकती है। 

कान में ब्लड क्लॉट (Blood Clot)

कान की नसों में ब्लड क्लॉट या थ्रॉम्बोसिस के कारण सूजन हो सकती है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और तुरंत चिकित्सा सलाह की आवश्यकता होती है।

कान की नसों में सूजन के लक्षण - Symptoms of Swelling in Ear Veins In Hindi 

  1. कान में दर्द या असहजता।
  2. खाना खाते समय दर्द होना। 
  3. सुनने में कमी या भारीपन।
  4. कान के आसपास लालिमा आना।
  5. कान से तरल पदार्थ बहना।
  6. सिरदर्द या चक्कर आना।

कान की नसों में सूजन के लिए बचाव के उपाय - Prevention Tips Of Swelling in Ear Veins In Hindi 

  • कान की सफाई के लिए कठोर या नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें।
  • ईयरबड्स का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और गहराई तक न डालें।
  • स्विमिंग करते समय कान में पानी न जाने दें।
  • नहाने के बाद कानों को अच्छे से सुखा लें।
  • धूल, धुआं और पराग कण जैसे एलर्जी कारकों से बचने की कोशिश करें।
  • कान में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
  • कान के दर्द या सूजन को नजरअंदाज न करें।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें और नियमित व्यायाम करें।
  • तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और योग करें।
  • बच्चों को कान की देखभाल के बारे में सिखाएं।

इसे भी पढ़ें: कान में दर्द का घरेलू उपाय : कान में दर्द होने पर घर पर मौजूद इन 11 चीजों का करें इस्तेमाल

Swelling in Ear Veins In Hindi: कान की नसों में सूजन एक सामान्य लेकिन असुविधाजनक समस्या हो सकती है। इसका समय पर इलाज और सही देखभाल बहुत जरूरी है। सही आदतें, स्वच्छता, और एलर्जी से बचाव इस समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। अगर आप किसी भी प्रकार की असामान्यता महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए होती हैं कई तरह की सर्जरी, डॉक्टर से जानें इनके प्रकार

Disclaimer