Doctor Verified

30 की उम्र के बाद ब‍िगड़ सकती है पाचन शक्‍त‍ि, जानें गट हेल्थ पर ध्यान देना क्यों जरूरी है

30 की उम्र के बाद गट हेल्थ कमजोर होने लगती है, जिससे पाचन, इम्यूनिटी और स्किन पर असर पड़ता है। इसलिए संतुलित डाइट जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद ब‍िगड़ सकती है पाचन शक्‍त‍ि, जानें गट हेल्थ पर ध्यान देना क्यों जरूरी है


30 की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिनमें से एक जरूरी बदलाव होता है गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत का गिरना। आप शायद सोचें कि जब तक खाना पच रहा है, तब तक सब ठीक है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिक रेट धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। कई बार हम यह नहीं समझ पाते कि बार-बार पेट फूलना, गैस बनना या कब्ज की समस्या गट हेल्थ बिगड़ने का संकेत हो सकते हैं। यह केवल पाचन से जुड़ी परेशानी नहीं है, बल्कि इससे हमारी इम्यूनिटी, मूड, नींद और यहां तक कि स्किन हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। अगर समय रहते गट हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर यह छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी बीमारी में बदल सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि 30 की उम्र के बाद गट हेल्थ क्यों बिगड़ती है, किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और किन उपायों से आंतों की सेहत को बेहतर रखा जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

30 की उम्र के बाद गट हेल्थ पर ध्यान देना क्‍यों जरूरी है?- Why is it Important to Focus on Gut Health After 30s

gut-health-after-30s

30 की उम्र के बाद शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स का उत्पादन कम हो जाता है। इससे खाने को पचाने और पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता घटती है। साथ ही, शारीरिक गतिविधि कम होने, नींद में गड़बड़ी और स्ट्रेस के लक्षण बढ़ने से भी गट फ्लोरा (आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया) का संतुलन बिगड़ता है। जब हम प्रोसेस्ड फूड, चीनी और तली चीजों का ज्‍यादा सेवन करते हैं, तो यह आंतों की परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे गट हेल्थ और भी खराब हो जाती है। गलत खानपान की आदतें जैसे बहुत जल्दी खाना, बिना चबाए निगलना, बार-बार प्रोसेस्ड फूड खाना और पर्याप्त पानी न पीना गट हेल्थ को समय से पहले ही बिगाड़ सकते हैं। लंबे समय तक बैठना और शारीरिक गतिविधि की कमी भी मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है, जिससे पाचन और गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- आपके पेट की सेहत आपके मूड को भी करती है प्रभावित, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

गट हेल्थ बिगड़ने के संकेत क्या हैं?- Signs of Poor Gut Health

अगर आपको अक्सर कब्ज, गैस, अपच, पेट दर्द, भारीपन, थकान, स्किन एलर्जी या बार-बार मुंह से बदबू जैसी शिकायतें होती हैं, तो यह गट हेल्थ खराब होने के संकेत हो सकते हैं। लगातार एंटीबायोटिक्स लेना, डाइट में फाइबर की कमी और नींद की गड़बड़ी भी आंतों पर असर डालती है। इसके अलावा, माइग्रेन, बार-बार बीमार पड़ना और मूड स्विंग्स भी खराब गट हेल्थ के लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें हम अकसर नजरअंदाज कर देते हैं।

गट हेल्थ का हमारी इम्यूनिटी से क्या संबंध है?- How Is Gut Health is Linked to Immunity

हमारे शरीर की 70 प्रत‍िशत इम्यूनिटी आंतों से जुड़ी होती है। आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया वायरस और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। जब गट हेल्थ बिगड़ती है, तो गुड बैक्टीरिया की संख्या घटने लगती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे न सिर्फ सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्‍शन बढ़ते हैं, बल्कि शरीर जल्दी थकता है और रिकवरी भी धीमी हो जाती है। अच्‍छी हेल्‍थ के लिए गट हेल्‍थ अच्‍छी होना जरूरी है।

कौन से खाद्य पदार्थ गट हेल्थ को सुधार सकते हैं?- Which Foods Improve Gut Health

  • गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए प्रोबायोटिक और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ सबसे जरूरी हैं।
  • दही, छाछ, केले, सेब, ओट्स, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और दालें फायदेमंद होती हैं।
  • बेल शरबत, सौंफ पानी और आंवला भी पाचन तंत्र को ठंडक और राहत देता है।
  • ये खाद्य पदार्थ आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और गट लाइनिंग को मजबूत रखते हैं, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?- When to Consult a Doctor

अगर 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक पेट में गड़बड़ी, जैसे कब्ज, दस्त, खट्टी डकारें, पेट दर्द, बार-बार उल्टी आना या ब्लड स्टूल की समस्या बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर वजन अचानक घटने लगे, भूख खत्म हो जाए या हर चीज खाने से एलर्जी महसूस हो, तो यह सीरियस गट डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में देर करने से स्‍थ‍ित‍ि गंभीर हो सकती है।

30 की उम्र के बाद गट हेल्थ का गिरना स्वाभाविक है, लेकिन सही खानपान और लाइफस्टाइल के जर‍िए से इसे संतुलित रखा जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • गट हेल्थ को कैसे ठीक करें?

    गट हेल्थ को सुधारने के लिए फाइबर युक्त आहार लें, प्रोबायोटिक फूड (जैसे दही) को डाइट में शामिल करें, प्रोसेस्ड फूड्स और शुगर को कम करें, खूब पानी पिएं और पर्याप्त नींद लें।
  • कमजोर गट हेल्‍थ के क्या लक्षण हैं?

    पेट फूलना, गैस, कब्ज, डायरिया, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और बार-बार इंफेक्शन होना कमजोर गट हेल्थ के लक्षण हो सकते हैं।
  • कैसे चेक करें कि आपका आंत स्वस्थ है या नहीं?

    अगर पाचन नियमित है, भूख ठीक है, वजन भी स्थिर है और पेट संबंधी दिक्कत नहीं होती हैं, तो आंत स्वस्थ मानी जाती है।

 

 

 

Read Next

लंबे समय से हो रही थकान रोजमर्रा की जिंदगी पर कैसा असर डाल सकती है? आइए जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version