Expert

रात को खाने में शामिल करें फाइबर युक्त आहार, जानें इससे होने वाले फायदे

रात के खाने में फाइबर को शामिल करने से आप कब्ज व गैस सहित कई समस्याओं को कम कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को खाने में शामिल करें फाइबर युक्त आहार, जानें इससे होने वाले फायदे

Benefits Of Fiber Rich Foods In Dinner For Healthier Life: आहार में पोषण की कमी की वजह से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए आवश्यक होते है। इनसे इम्यूनिटी पावर बेहतर होती है और आप बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रहते है। आज के दौर में अधिकतर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं (जैसे कब्ज, गैस और अपच) होने लगी है। इन समस्याओं का मुख्य कारण आहार में फाइबर की कमी को माना जाता है। फाइबर आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में सहायक होते हैं। साथ ही फाइबर (Fiber Rich Foods) की वजह से आपको कब्ज की समसया (Constipation) से छुटकारा मिलता है। इसलिए पेट संबंधी रोगों को दूर करने के लिए आपको रात के आहार में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ होने में मदद मिलती है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि रात के आहार में आपको फाइबर युक्त चीजे खाने से क्या फायदे मिलते हैं।


इस पेज पर:-


रात में फाइबरयुक्त आहार खाने के फायदे - Benefits Of Eating Fiber Foods In Dinner In HIndi 

पाचन क्रिया को करें बेहतर - Improve Your Digestion

रात के खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। फाइबर आंतों में चिपके मल को जोड़कर, कब्ज को रोकता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह मल को सॉफ्ट बनाता है। पाचन क्रिया बेहतर होने से आपको मल आंतों से आसानी से बाहर आ जाता है। रात के खाने में साबुत अनाज, पत्तेदार सब्जियां और फलियां खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। 

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में मदद करेगा सौंफ और चिया सीड्स का मिश्रण, जानें सेवन का सही तरीका

fiber rich foods in dinner

लंबे समय तक भूख न लगना - Control Your Appetite 

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे आप बार-बार खाना नहीं खाते हैं। इससे आपका मोटापा कंट्रोल होता है। इससे आपको डायबिटीज और बीपी की समस्या होने की संभावना कम होती है। लंबे समय तक भूख ने लगने से आपके शरीर कैलोरी भी सही तरह से बर्न होती है।

ब्लड शुगर को करें नियंत्रित - Control Blood Sugar

फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ब्लड में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है। जिससे ब्लड शुगर का लेवल अचानक बढ़ता या गिरता नहीं है। यह डायबिटी को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इससे आपको अन्य समस्याएं होना का जोखिम कम होता है। 

आंतों के लिए बेहतर - Gut Health

फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, जो आंतों के लिए आवश्यक व स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है और आपको इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

फाइबर को लेने के लिए आपको क्या खाना चाहिए? - Fiber Rich Foods In Hindi 

  • साबुत अनाज: गेंहू, जौं, बाजरा, चावल व आदि।
  • फलियां: दालें, चने और राजमा, आदि।
  • सब्जियां: ब्रोकोली, स्प्राउट्स, पालक और गाजर।
  • फल: जामुन, सेब, नाशपाती, और संतरे।
  • मेवे और बीज: बादाम, चिया बीज, अलसी और अखरोट।

इसे भी पढ़ें : 40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी-एजिंग फल, हमेशा दिखेंगे जवां

रात के समय में आप ओवरइटिंग न करें। इससे आपकी पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है और आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही, ज्यादा खाने की वजह आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। रात के खाने में सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में होने चाहिए।

यह विडियो भी देखें

Read Next

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 20 फूड्स, शरीर को मिलेगी ठंडक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version