Tue Oct 27, 2026 | 01:48 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

मजबूत गट हेल्‍थ चाह‍िए? सुबह की द‍िनचर्या में जोड़ें ये 5 काम, पाचन समस्‍याएं भी होंगी दूर

मजबूत गट हेल्थ और बेहतर पाचन चाहते हैं? सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये 5 आसान काम। ये आदतें गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं।
मजबूत गट हेल्‍थ चाह‍िए? सुबह की द‍िनचर्या में जोड़ें ये 5 काम, पाचन समस्‍याएं भी होंगी दूरमजबूत गट हेल्‍थ चाह‍िए? सुबह की द‍िनचर्या में जोड़ें ये 5 काम, पाचन समस्‍याएं भी होंगी दूर

आजकल गलत खाने की टाइमिंग, स्ट्रेस, कम पानी पीना और देर रात तक जागने जैसी आदतें हमारे गट हेल्थ के ल‍िए एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि सुबह की दिनचर्या में असरदार आदतें शामिल कर ली जाएं, तो पाचन शक्‍त‍ि को मजबूत बना सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक शोध से पता चलता है कि भोजन के समय (Meal timing) और दिनचर्या की लय, यानी सुबह उठने, खाने और सोने का समय आपके गट माइक्रोबायोम की संरचना और उनकी गतिविधि को प्रभावित करती है। यानी सुबह की आदतों का अच्‍छा या बुरा असर गट हेल्‍थ पर पड़ता है। इस लेख में जानेंगे सुबह की द‍िनचर्या से जुड़े ऐसे 5 काम ज‍िसे अपनाकर गट हेल्‍थ को मजबूत बना सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

morning-rituals-for-strong-gut-healthmorning-rituals-for-strong-gut-health

1. सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें- Drink Lukewarm Water In Morning

  • सुबह उठकर गुनगुना पानी प‍िएं।
  • इसमें 4 से 5 बूंदें गाय के घी की भी डालें।
  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि गुनगुने पानी को कभी-कभी घी के साथ लेना पाचन के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है, इससे ड्राईनेस दूर होती है।

2. सुबह फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें- Eat Fiber Rich Foods In Morning

  • गट हेल्‍थ को मजबूत बनाना है, तो सुबह उठकर फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें।
  • फाइबर र‍िच चीजों में फलों का नाम सबसे पहले याद आता है।
  • सुबह सेब, पपीता खाना गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद होता है।
  • ध्‍यान रहे क‍ि सुबह के समय केला न खाएं।
  • इस सीजन में खट्टे फल जैसे अंगूर का ज्‍यादा सेवन भी न करें, वरना गले में खराश हो सकती है।

3. सुबह ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें- Do Breathing Exercise In Morning

deep-breathing-exercisedeep-breathing-exercise

  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma के अनुसार, आयुर्वेद में सुबह उठकर पूरक (Inhalation), कुंभक (Retention) और रेचक (Exhalation) को अपनाने का काफी महत्‍व है।
  • पूरक मतलब सांस लेने की क्रिया, कुंंभक मतलब सांस को कुछ समय के लिए रोकने की क्रिया और रेचक मतलब सांस को छोड़ने की क्रिया।
  • सुबह उठकर ये ब्रीद‍िग एंड होल्‍ड‍िंग एक्‍सरसाइज करेंगे, तो गट हेल्‍थ मजबूत बनेगी।
  • पांच म‍िनट ब्रीदि‍ंग एक्‍सरसाइज करेंगे, तो स्‍ट्रेस घटेगा, पॉज‍िट‍िव महसूस होगा और द‍िनभर एनर्जेट‍िक रहेंगे।
  • ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करने से थकान और लो-एनर्जी की समस्‍या दूर होती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Onlymyhealth (@onlymyhealth)

4. सुबह उठकर स्क्वैट्स करें- Do Squats In Morning

  • सुबह उठकर 10 से 12 बार स्क्वैट्स एक्‍सरसाइज करें।
  • यह पेट की मसल्‍स को एक्‍ट‍िव करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
  • स्क्वैट्स करेंगे, तो कब्‍ज से भी राहत म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- फिट रहने के लिए स्क्वैट्स लगाती हैं एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

5. सुबह एक कप हर्बल टी लें- Drink Herbal Tea In Morning

  • सुबह उठकर एक कप हर्बल टी का सेवन गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंंद होता है।
  • अदरक, पुदीना या सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • हर्बल चाय पीने से गैस, एस‍िड‍िटी और ब्‍लोट‍िंग जैसी पाचन समस्‍याएं दूर होती हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

गट हेल्‍थ को मजबूत बनाने के ल‍िए सुबह एक कप हर्बल टी लें, सुबह स्क्वैट्स करें, ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें, फाइबर र‍िच फूड्स खाएं और सुबह गुनगुना प‍िएं। इन आदतों की मदद से पाचन संबंधी समस्‍याओं से बच सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • हेल्‍दी गट के ल‍िए क्‍या खाएं?

    फाइबर वाले फल-सब्जियां, दही-छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स, ओट्स, मूंग दाल, पपीता, साबुत अनाज, नारियल पानी, अदरक, सौंफ का सेवन करें। ये सभी गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर गट हेल्थ को सुधारते हैं।
  • गट हेल्‍थ को मजबूत कैसे बनाएं?

    नियमित टाइम पर खाएंं, सुबह गुनगुना पानी प‍िएं, डीप ब्रीदिंग करें, 7-8 घंटे नींद लें, तनाव कम करें, रोज कम से कम 20 मिनट वॉक करें, फाइबर फूड्स खाएं। इन उपायों की मदद से गट हेल्‍थ को मजबूत बना सकते हैं। 
  • गट हेल्‍थ कमजोर होने के लक्षण क्‍या हैं?

    लगातार गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, पेट दर्द, भारीपन, बार-बार एसिडिटी, कमजोरी, मुंहासे, स्किन डलनेस, अनियमित भूख, थकान और बार-बार इंफेक्‍शन, ये संकेत हैं कि गट हेल्थ कमजोर हो रही है।

Read Next

→ वात बढ़ने से जोड़ों में दर्द क्यों होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2025 13:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 26, 2025 13:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 26, 2025 13:29 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma