Expert

गट हेल्थ सुधारने के ल‍िए महिलाएं खाएं ये 10 चीजें, एक्‍सपर्ट ने बताए फायदे

महिलाओं की गट हेल्थ पाचन, ऊर्जा, हार्मोन बैलेंस और इम्यूनिटी पर सीधा असर डालती है। जानें एक्सपर्ट द्वारा बताए ऐसे 10 फूड्स जो आंत को मजबूत और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गट हेल्थ सुधारने के ल‍िए महिलाएं खाएं ये 10 चीजें, एक्‍सपर्ट ने बताए फायदे

Best Foods For Women Gut Health: मह‍िलाओं को अगर गट हेल्‍थ को बेहतर बनाना है, तो उसके ल‍िए हेल्‍दी डाइट का सेवन जरूरी है। गट हेल्‍थ को बेहतर बनाने से पाचन मजबूत होता है, हार्मोनल संतुलन बना रहता है, मूड बेहतर होता है, एनर्जी लेवल सुधरता है और त्‍वचा भी हेल्‍दी रहती है। आजकल आधुन‍िक लाइफस्‍टाइल, अन‍ियम‍ित खानपान और लंबे समय तक जंक फूड का सेवन करने से मह‍ि‍लाओं की गट हेल्‍थ को नुकसान पहुंचता है। नेशनल सेंटर फॉर सेल्‍स साइंस (National Centre For Cell Science) के एक अध्ययन में पाया गया है कि फाइबर और पारंपरिक भारतीय चीजें गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में फायदेमंद साब‍ित हुईं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, जो चीजें हमारे आसपास उगाई जाती हैं या उपलब्‍ध होती हैं, वो ही हमारे सेहत के ल‍िए सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होती हैं। एक्‍सपर्ट्स की मानें, तो प्रोबायोट‍िक, हेल्‍दी फैट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्‍वों वाली चीजों का सेवन करने से गट हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद म‍ि‍लती है। इस लेख में जानेंगे ऐसे 10 फूड्स के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।


इस पेज पर:-


1. हल्‍का कच्चा केला- Green Or Raw Banana

  • हल्‍का कच्चा केला प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा है।
  • यह पेट फूलने, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में भी राहत देता है।

इसे भी पढ़ें- पेट की अग्नि को तेज करने के लिए खाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, पाचन में मिलेगी मदद

2. दही- Curd

curd-benefits-for-gut-health

  • दही एक नेचुरल प्रोबायोट‍िक है जो पाचन को सुधारता है और गट फ्लोरा को संतुलित करता है।
  • रोजाना दही खाने से पेट हल्‍का रहता है और इम्‍यून‍िटी को मजबूत करने में मदद म‍िलती है।

3. बेरीज- Berries

  • ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पॉलिफेनॉल्स से भरपूर होती हैं।
  • बेरीज का सेवन करने से पेट में सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

4. शकरकंद- Sweet Potato

sweet-potato-benefits

  • शकरकंद में घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो कब्ज (Constipation) की समस्‍या को दूर करता है और आंतों की गति को बेहतर बनाता है।
  • यह ब्लड शुगर को भी स्थिर रखता है।

5. चिया सीड्स- Chia Seeds

  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 और फाइबर होता है।
  • चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से यह जेल जैसा बन जाता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

6. दालें- Lentils

  • दालें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती हैं।
  • ये गट में गुड बैक्‍टीर‍िया को सपोर्ट करते हैं और कब्ज से बचने में मदद करते हैं।

7. अलसी के बीज- Flax Seeds

flax-seeds-benefits

  • अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं।
  • अलसी के बीजों का सेवन करने से पाचन सुधारता है और पेट की सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है।

8. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- Extra Virgin Olive Oil

  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑल‍िव ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की लाइन‍िंग को सुरक्ष‍ित रखते हैं।
  • सलाद या खाने में इसका इस्‍तेमाल पाचन को आसान बनाते हैं। ऑल‍िव ऑयल में मौजूद हेल्दी फैट्स आंत की सूजन को कम करते हैं।

9. ओट्स- Oats

  • ओट्स में बीटा-ग्‍लूकन नाम का फाइबर मौजूद होता है। ओट्स का सेवन करने से पेट में गैस और ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर होती है।
  • ओट्स को पानी या दूध के साथ पकाकर फलों के साथ खा सकते हैं।

10. नारियल पानी- Coconut Water

  • नार‍ियल पानी में इलेक्‍ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह पेट की एस‍िड‍िटी और जलन को दूर करने में मदद करते हैं।
  • नार‍ियल पानी में पोटैश‍ियम मौजूद होता है, जो गट में मौजूद गुड बैक्‍टीर‍िया का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

न‍िष्‍कर्ष:

इन सभी फूड्स का सेवन करके मह‍िलाएं गट हेल्‍थ को मजबूत बना सकती हैं। इन चीजों का सेवन संतुल‍ित मात्रा में करेंगी, तो पाचन बेहतर होगा और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा म‍िलेगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • गट हेल्‍थ को मजबूत कैसे बनाएं?

    गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फाइबर, प्रोबायोटिक युक्‍त फूड्स लें, पानी पर्याप्त पिएं, नींद पूरी करें, तनाव कम करें और जंक फूड खाने से बचें।
  • गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद फूड्स कौन से हैं?

    दही, चिया सीड्स, ओट्स, हरा केला, फल-सब्जियां, शकरकंद, दालें, फ्लैक्स सीड्स वगैरह गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन सुधारते हैं।
  • गट हेल्‍थ के ल‍िए कौन से फूड्स खराब होते हैं?

    बहुत मसालेदार खाना, तली हुई चीजें, जंक फूड, ज्यादा शुगर वाले फूड्स, सोडा, प्रोसेस्ड स्नैक्स, रेड मीट, कैफीन वगैरह गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। 

 

 

 

Read Next

यूटीआई में फायदेमंद हैं मक्के के बाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 17, 2025 14:06 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS