
गर्मियों में हमारा पाचन तंत्र सामान्य से कमजोर हो जाता है, जिससे पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने और इंटेस्टाइन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही आहार लेना जरूरी है। कई लोग सुबह ऐसा भोजन करते हैं, जो पेट के लिए भारी होता है और पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। खासतौर पर तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसालेदार नाश्ता या दूध से बनी कुछ चीजें, पेट में सूजन और गैस पैदा कर सकते हैं। वहीं, कुछ लोग गर्मियों में नाश्ता छोड़ देते हैं, जिससे गैस्ट्रिक जूस का असंतुलन हो सकता है और पेट में जलन महसूस होती है। स्वस्थ और हल्के नाश्ते का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। ऐसे में सही आहार को नाश्ते में शामिल करने से न सिर्फ पेट की समस्याएं दूर रहती हैं, बल्कि शरीर भी हाइड्रेट और एनर्जेटिक बना रहता है। इस लेख में हम उन 7 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गर्मियों के नाश्ते में शामिल करने से पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और पेट की जलन, गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. मूंग दाल चीला- Moong Dal Chilla
मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट को हल्का रखती है और पेट में गैस या अपच जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करती है। यह एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट है, जो पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और आसानी से पच जाता है। इसमें हरी सब्जियां डालकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में ये 10 गलत आदतें बना सकती हैं बीमार, डाइटिशियन से जानें इनसे होने वाले नुकसान
2. दही और फल- Curd & Fruits
दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और पेट की जलन को कम करता है। जब इसे फलों के साथ खाया जाता है, तो यह शरीर को ठंडक देने और पाचन को आसान बनाने में मदद करता है। केले, सेब, जामुन और अनार जैसे फल दही के साथ लेने से न केवल पेट हल्का रहता है, बल्कि पोषण की मात्रा भी बढ़ जाती है।
3. ओट्स पैनकेक- Oats Pancake
ओट्स से बना पैनकेक फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। यह भोजन को तेजी से पचाने में मदद करता है, जिससे शरीर हल्का महसूस होता है। इसे दही या फलों के साथ खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की जलन कम होती है।
4. सूजी उपमा- Semolina Upma
सूजी से बना उपमा हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, जिससे पेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसमें सब्जियां और मूंगफली डालने से यह और भी पौष्टिक बन जाता है और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह पेट को ठंडक देता है, गैस व अपच से बचाने में मदद करता है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी देता है।
5. फल और नट्स स्मूदी- Fruit & Nuts Smoothie
दही, केला, सेब और भीगे हुए बादाम मिलाकर बनाई गई स्मूदी न केवल ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी मजबूत बनाती है और इंटेस्टाइन में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। यह हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे गर्मियों में पेट की समस्याएं दूर रहती हैं और शरीर हाइड्रेट रहता है।
6. स्प्राउट्स- Sprouts
अंकुरित अनाज प्रोटीन, फाइबर और एंजाइम्स से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। ये इंटेस्टाइन की सफाई करते हैं और पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखते हैं। गर्मियों में स्प्राउट्स को नींबू, टमाटर और हल्के मसालों के साथ खाने से यह और भी पौष्टिक और आसानी से पचने वाला बन जाता है।
7. दलिया- Dalia
दलिया फाइबर से भरपूर होता है, जो इंटेस्टाइन की सफाई करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। यह गर्मियों में हल्का और पौष्टिक नाश्ता माना जाता है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पेट में एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
गर्मियों में इन हल्के और पोषण से भरपूर नाश्ते को अपनाकर आप अपने पाचन को स्वस्थ रख सकते हैं और पेट की समस्याओं से बच सकते हैं। सही खान-पान अपनाकर गर्मियों के मौसम को स्वस्थ और एनर्जेटिक तरीके से जी सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version