Expert

ज्यादा अजवाइन के सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें आयुर्वेदाचार्य से

अजवाइन औषधि की तरह काम करता है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। एक्सपर्ट से जानते हैं अजवाइन के अधिक सेवन से शरीर को पहुंचने वाले 5 नुकसान। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा अजवाइन के सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Ajwain can cause Harm: अजवाइन सभी भारतीय रसोई में मौजूद होती है, लेकिन अजवाइन का जूस बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। ज्यादातर लोग इसका सेवन हाइड्रेट रहने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी, पेट की परेशानी के लिए करते हैं। हालांकि इसके फायदे भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका ज्यादा सेवन करने से आपको नुकसान भी पहुंच सकता है? हमने इस विषय पर प्राकृतिक चिकित्सक, मधुमेह विशेषज्ञ, आयुर्वेदाचार्य एवं पोषण पूरक विशेषज्ञ डॉ. प्रीति श्रीवास्तव (Dr. Preeti Srivastava, Naturopath, Diabetologist, Ayurvedacharya and Nutritional Supplement Specialist) से विस्तार में बात की। तो आइए उन्हीं से जानते हैं कि अजवाइन के अधिक सेवन से सेहत को क्या नुकसान होते हैं।

ज्यादा अजवाइन के सेवन से शरीर को 5 नुकसान-harms to the body due to excessive consumption of celery

इस विषय में डॉ. प्रीति श्रीवास्तव बताती हैं कि अजवाइन का यूज वैसे तो दवा के रूप में होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए जान लेते हैं कि ज्यादा अजवाइन से शरीर को क्या परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- गैस होने पर रात को सोते समय पिएं अजवाइन के इस चूर्ण का पानी, जल्द मिलेगा आराम

1. पाचन की समस्या

अजवाइन में मैनिटोल की अधिक मात्रा होती है, जो कि फल और सब्जियों में नेचुरल पाया जाता है। मैनिटोल हमारे पाचन से संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए काम आता है। जब भी पाचन से जुड़ी कोई परेशानी होती है, तो लोग अजवाइन का सेवन करते हैं। लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कर लेते हैं, तो आपको नुकसान भी हो सकता है, जैसे डायरिया, पेट में जलन, गैस या भारीपन। साथ ही जिन लोगों को अल्सर या एसिडिटी की परेशानी है, तो अजवाइन उनके लिए अधिक हानिकारक है।

consuming too much ajwain

2. ब्लड प्रेशर का खतरा

चूंकि अजवाइन में सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है, जब आप ज्यादा अजवाइन का सेवन करते हैं तो बीपी को भी बढ़ा सकता है और हार्ट से संबंधित भी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। स्टडी के अनुसार, जब ज्यादा सोडियम शरीर में जाता है तो बीपी भी बढ़ जाता है। इसलिए बीपी की समस्या वाले लोगों को अजवाइन का सेवन कम करना चाहिए।

3. ज्यादा भूख लगना

दरअसल, अजवाइन का जूस बनाने से उसमें से फाइबर निकल जाता है। हमारे शरीर के लिए फाइबर बहुत जरूरी है, जिससे पेट भरता है। फाइबर बहुत जरूरी पोषक तत्व है। जब आप फाइबर लेते हैं तो वजन करने में भी मदद करता है। अगर आप फाइबर से भरपूर आहार नहीं लेते हैं, सिर्फ अजवाइन का जूस पीते हैं, तो यह आपकी भूख बढ़ने का कारण बन सकता है।

4. स्किन एलर्जी

कई लोगों को अजवाइन के सेवन से स्किन एलर्जी हो सकती है, जैसे खुजली, रैशेज या सूजन की समस्याएं भी हो सकती हैं, क्योंकि अजवाइन में सोरालेन नामक एक रासायनिक पदार्थ होता है, जिस कारण धूप में निकलने से स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अजवाइन के बीजों से घटेगा आपका वजन और मोटापा होगा कम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

5. लिवर पर असर

दरअसल, अजवाइन के अधिक सेवन से लिवर की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। वैसे तो यह पाचन में सुधार करती है और लिवर की भी मदद करता है, लेकिन जब आप ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो लिवर को परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, अजवाइन का ज्यादा सेवन गर्भवती महिलाओं को भी नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

निष्कर्ष
किसी भी चीज के खाने के अगर कुछ फायदे हैं, तो संभव है कि उसके नुकसान भी हैं। इसलिए हर चीज को खाने की मात्रा तय होनी चाहिए। बता दें कि अजवाइन काफी पॉपुलर होती जा रही है। लोगों को लगता है कि अजवाइन का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जिस कारण लोग बाकी हेल्दी चीजों को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन इसका ज्यादा समय तक लगातार सेवन किया जाए, तो नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों को, गर्भवती महिलाओं और बीपी की समस्या वाले लोगों को अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।

FAQ

  • अजवाइन का साइड इफेक्ट क्या है?

    अजवाइन के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द, सूजन या पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 
  • 1 दिन में कितनी अजवाइन खानी चाहिए?

    1 दिन में 5 से 10 ग्राम अजवाइन का ही सेवन करना चाहिए।
  • क्या रोज अजवाइन खाना सुरक्षित है?

    अगर आपको सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी है, तो अजवाइन के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, अजवाइन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे गैस, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

वर्क लाइफ बैलेंस करने के साथ हेल्दी रहने में मदद करेगा ये खास डाइट प्लान

Disclaimer

TAGS