Home Remedies For Gas In Stomach: कई बार ज्यादा खाना खा लेने की वजह से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, जिसकी चलते आपको गैस और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट में गैस होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, इसमें ज्यादा तला भुना खाना, जंक फूड, स्ट्रेस, अनियमित दिनचर्या, पानी कम पीना और देर रात तक जागना आदि को शामिल किया जाता है। गैस होने पर व्यक्ति को पेट फूलना, सीने में जलन, डकारें आना, और बैचेनी जैसे लक्षण महससू होते हैं। कई बार यह लक्षण रात में नींद को खराब कर देते हैं। हालांकि, यदि आपको कुछ ही समय से या तला भुना खाना खाने की वजह से गैस हो रही तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपयों की मदद से ही आराम पा सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन, हींग, जीरा और काले नमक के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि मध्यप्रदेश के मुरैना जिला के सरकारी अस्पताल की आयुर्वदाचार्य डॉक्टर सोनल गर्ग से जानते हैं कि अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक का चूर्ण गैस की समस्या में किस तरह के फायदेमंद होता है। साथ ही, आगे आपको इस चूर्ण को बनाने का तरीका भी (How to relieve gas in bed?) बताया गया है।
गैस होने पर अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक का चूर्ण पीने के फायदे - Ajwain Hing Jeera And Black Salt Water To Reduce Gas Problem During Night In Hindi
भारतीय रसोई में अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक आसानी से उपलब्ध होता है। आयुर्वेद में इसे दीपन पाचन गुणों से भरपूर माना जाता है, यानी भूख बढ़ाने, पाचन को सुधारने और गैस की समस्या में आराम पहुंचाने में मदद करता है। अजवाइन में थायमोल (Thymol) नामक तत्व पाया जाता है, जो गैस्ट्रिक जूस को उत्तेजित करके खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। यह पेट में बनने वाली अनावश्यक गैस को बाहर निकालने (How to stop being gassy at night?) में भी सक्षम है।
गैस से राहत
अगर आपको रात में पेट फूलने, भारीपन या गैस की समस्या होती है, तो अजवाइन हींग, जीरा और कालानमक का चूर्ण पानी में डालकर पी सकते हैं। यह पेट में बनने गैस को आसानी से बाहर निकाल देता है।
नींद में सुधार
गैस की वजह से व्यक्ति को रात भर बैचेनी होती है। साथ ही उनकी नींद भी प्रभावित होती है। गैस की वजह से बार-बार करवट बदलना और बेचैनी होना आम बात है। अजवाइन का चूर्ण पीने से पाचन ठीक होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
पाचन तंत्र को मजबूत करता है
अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक के चूर्ण में मौजूद एंजाइम्स पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं। यह कब्ज, अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
सीने की जलन में राहत
रात को भारी खाना खाने के बाद अक्सर सीने में जलन और एसिडिटी होती है। अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक का पानी पीने से पेट की अम्लता को नियंत्रित करता है और जलन से राहत (Does ajwain and black salt help with gas?) देता है।
कब्ज को दूर करे और भूख बढ़ाए
जिन लोगों को कब्ज और गैस की वजह से भूख नहीं लगती, उनके लिए भी अजवाइन, हींग, जीरा और काला नमक का चूर्ण पानी के साथ लेना लाभकारी हो सकता है। यह कब्ज को दूर करने और भूख को बढ़ाने में मदद करता है।
अजवाइन चूर्ण पानी बनाने की विधि - How To Make Ajwain Churan For Gas Problem in Hindi
- इसे बनाने के लिए आप अजवाइन करीब 2 चम्मच, हींग करीब एक चौथाई चम्मच, 2 चम्मच जीरा और काला करीब एक चौथाई चम्मच लें।
- इसके बाद अजवाइन,जीरा और हींग को तवे पर करीब दो मिनट भून लें।
- इसके बाद अजवाइन, जीरा और हींग का मिक्सी में पाउडर बना लें।
- इसके बाद इस चूर्ण में काला नमक मिक्स कर दें।
- रात के समय गैस होने पर आप इस चूर्ण को करीब आधा गिलास पानी में एक चौथाई या आधा चम्मच पी सकते हैं।
- इससे गैस और अपच में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत
Home Remedies To Reduce Gas: गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं छोटी जरूर लगती हैं, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में बाजार की दवाओं के बजाय घर में मौजूद अजवाइन जैसे सरल उपाय से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। अजवाइन चूर्ण का पानी न केवल गैस से राहत देता है बल्कि यह आपकी नींद, पाचन और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता है।
FAQ
पेट में ज्यादा गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है?
गैस्ट्राइटिस पेट से जुड़ी एक सामान्य समस्या है। इस समस्या में पेट की परत में सूजन और जलन होने लगती है। गैस्ट्राइटिस की समस्या पेट में अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया से ही होती है।गैस का पक्का इलाज क्या है?
गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप अजवाइन, अदरक का जूस, नींबू पानी, ग्रीन टी, सौंफ का पानी पी सकते हैं।पेट की गैस का रामबाण इलाज क्या है?
अगर आप गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप सुबह खाली पेट अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट को आराम मिल सकता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। कब्ज गैस बनाने का एक मुख्य कारण मानी जाती है।