Expert

क्या वाकई एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीना अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट से

Are Jeera And Ajwain Good For Acidity In Hindi: एसिडिटी की समस्या को कम करने के लिए आप जीरा और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आखिर ये किस तरह एसिडिटी को दूर भगाने में कारगर तरीके से काम करता है, जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीना अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट से

Can We Take Ajwain And Jeera Water Together In Hindi: लेट नाइट खाना खाना, ज्यादा मसालेदार खाना, तीखी चीजों का अधिक सेवन करना। इन तमाम वजहों से किसी को भी एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इन दिनों कई लोगों के सोने का पैटर्न भी बिगड़ गया है। देर रात तक जगते हैं और अर्ली मॉर्निंग सोने जाते हैं। इस तरह की स्थिति में भी एसिडिटी यानी सीने में जलन की समस्या होने लगती है। कई लोग एसिडिटी की समस्या से निपटने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसे कोई ठंडा दूध पीता है, तो कोई लोग एलोवेरा जूस पीते हैं। कुछ इनकी तासीर ठंडी होती है, जो एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं। कई लोगों को देखा गया है कि वे एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए जीरा और अजवाइन का पानी पीते हैं। सवाल ये है कि क्या वाकई एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीने से समस्या से छुटकारा मिल सकता है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट की क्या राय है।

क्या एसिडिटी होने पर जीरा और अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद होता है?- Jeera Ajwain Water Benefits In Hindi

is jeera and ajwain water good for acidity  1 (2)

एसिडिटी की समस्या का जल्द से जल्द निदान न किया जाए, तो इससे असहजता बढ़ जाती है। ऐसे में सीने में जलन और गंदी डकार आने की समस्या भी इजाफा होने लगता है। ऐसा न हो, इसके लिए कई लोग जीरा और अजवाइन का पानी पीते हैं। इस संबंध में एक्सपर्ट कहते हैं कि एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीना लाभकारी माना जा सकता है। आयुर्वेद की मानें, तो ये दोनों चीजें वात को कम करने में सहायक होती हैं। इसका मतलब है कि जीरा और अजवाइन के पानी में ऐसे तत्व होते हैं, जिससे गैस रिलीज होती है और अपच की समस्या भी दूर हो जाती है। एसिडिटी होने पर ये दोनों समस्याएं ट्रिगर हो जाती हैं। इसके अलावा, जीरा और अजवाइन के पानी में प्राकृतिक रूप से एंटासिड होता है, जो कि पेट की लाइनिंग को स्मूद करती है, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को म करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: रोज करें अजवाइन और नींबू पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

कैसे बनाएं जीरा और अजवाइन का पानी

  1. एक गिलास पानी लें।
  2. इसमें एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन डालें।
  3. पानी को आधा होने तक उबालें।
  4. अब इसे छान लें।
  5. रात भर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  6. सुबह इस तैयार पानी का सेवन करें।

एसिडिटी में जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे- Is Jeera And Ajwain Water Good For Acidity In Hindi

jeera ajwain water for acidity in hindi 4

पाचन क्षमता में सुधार

जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर होती है, उन्हें अक्सर एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं होती रहती हैं। जीरा और अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। असल में, जीरा और अजवाइन का पानी में थाइमोल और अन्य एसेंशियल ऑयल जैसे तत्व होते हैं। इससे एंजाइम सीक्रेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन क्षमता में सुधार होने लगता है।

सीने में जलन दूर करे

जीरा और अजवाइन का पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत भी दूर होने लगती है। असल में, जब आप नियमित रूप से जीरा और अजवाइन का पानी पीते हैं। ऐसे में पेट का एसिड शांत होता है, जिससे पाचन क्षमता तो बेहतर होती है। साथ ही, सीने की जलन भी कम होने लगती है। ध्यान रखें कि सीने में जलन कई कारणों से होती है। बेहतर है कि कारणों को जानकर उसके इलाज पर फोकस करें।

गैस और ब्लोटिंग की समस्या में कमी

पाचन संबंधी समस्या बढ़ने पर न सिर्फ एसिडिटी की दिक्कत होती है, बल्कि गैस और ब्लोटिंग जैसी भी कई प्रॉब्लम होने लगती है। जीरा और अजवाइन का पानी का पीने से गैस आसानी से रिलीज हो जाती है और पेट फूलने की दिक्कों में भी कमी आती है। असल में, जीरा और अजवाइन का पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन क्षमता में को सुधार गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

    जीरा और अजवाइन का पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे हाई ब्लड प्रेशर में सुधार होता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। असल में जीरा और अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी में सुधार कर बीमार होने के जोखिम को कम करते हैं।
  • क्या जीरा एसिडिटी को कम कर सकता है?

    जीरे का पानी डाइजेशन एंजाइम्स के स्राव को उत्तेजित करता है। इससे पाचन क्षमत में सुधार होता है। इस तरह, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की दिक्कतें कम होती हैं।
  • क्या अजवाइन और जीरा को एक साथ लिया जा सकता है?

    एक्सपर्ट्स की मानें, तो जीरा और अजवाइन एक साथ पिया जा सकता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है, ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। यह कई अन्य लाभ भी देता है।

 

 

 

Read Next

छाछ में दालचीनी पाउडर को मिलाकर पीने के फायदे, जानें एक्सपर्ट से 

Disclaimer