रोज करें अजवाइन और नींबू पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Ajwain Aur Nimbu Ke Fayde: अजवाइन और नींबू का पानी पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें पीने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज करें अजवाइन और नींबू पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे


Ajwain Aur Nimbu Ke Fayde: अजवाइन और नींबू लगभग हर भारतीय रसोई में मिल जाता है। अजवाइन मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है और इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अजवाइन और नींबू का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर वजन कम करने तक अजवाइन और नींबू बहुत फायदेमंद है। अजवाइन और नींबू का पानी पीने से आपके पेट की चर्बी कम होती है और पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। वहीं नींबू में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप सुबह या शाम किसी भी समय अजवाइन और नींबू के पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन और नींबू के फायदे। 

अजवाइन और नींबू पानी के फायदे- । Ajwain Lemon Water Benefits in Hindi

अजवाइन क बीज में थाइमॉल पाया जाता है, जो पेट की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके पेट में गैस्ट्रिक जूस रिलीज होता है और पाचन को मजबूत बनता है। नींबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने में बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना अजवाइन और नींबू का पानी पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

ajwain lemon water benefits

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए 5 स्पेशल हर्बल चाय, जो घटाती हैं ब्लड शुगर

1. गैस और एसिडिटी में फायदेमंद

पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या में अजवाइन और नींबू का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण एसिडिटी की समस्या को जड़ से खत्म करने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह एक गिलास अजवाइन और नींबू का पानी पीने से एसिडिटी, गैस की समस्या और कब्ज में फायदा मिलता है। इसका सेवन पेट फूलने की समस्या या ब्लोटिंग में भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए अजवाइन और नींबू का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर की चर्बी को कम करने के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। अजवाइन और नींबू में मौजूद गुण शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। वजन कम करने के लिए अजवाइन और नींबू का पानी बहुत फायदेमंद है।

3. हार्ट के लिए फायदेमंद

अजवाइन और नींबू के पानी का सेवन करने से आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। अजवाइन में थाईमोल, नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाते हैं।

4. पथरी के दर्द में फायदेमंद

किडनी स्टोन या शरीर के किसी अन्य अंग में स्टोन की समस्या होने पर बहुत तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में अजवाइन और नींबू का पानी पीने से आपको फायदा मिलता है। अजवाइन को पानी में उबालकर इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से पथरी के दर्द में बहुत राहत मिलती है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अजवाइन और नींबू का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर का वजन कंट्रोल करते हैं और चयापचय ठीक रखते हैं। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रात में अंजीर को दूध के साथ उबालकर खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें 5 लाभ

अजवाइन और नींबू का पानी पीने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपको सुबह समय नहीं मिलता है, तो शाम में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसका पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच अजवाइन को पानी में उबाल लें और इसके बाद नींबू का रस मिलाएं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बवासीर (पाइल्स) रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है अंजीर, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version