Doctor Verified

रोज रात को सोते समय चबाएं अजवाइन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Ajwain Benefits in Hindi: अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप इसे रोज रात को चबा सकते हैं। इससे कई समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज रात को सोते समय चबाएं अजवाइन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Chewing Ajwain Benefits at Night in Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। अजवाइन को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे-गैस, अपच और कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वैसे तो अजवाइन को सब्जी, दाल, पुरी और परांठे आदि में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कुछ लोग अजवाइन का पानी पीना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो अजवाइन को सीधेतौर पर चबा भी सकते हैं। अजवाइन को चबाने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है और तमाम समस्याओं से बचाव होता है। रात के समय अजवाइन चबाना बेहद फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रात में अजवाइन चबाने के फायदे (Rat me Ajwain Chabane ke Fayde)-

रात को अजवाइन चबाने के फायदे- Chewing Ajwain Benefits at Night in Hindi

ajwain-benefits-for-digestion-inside

1. पाचन में सुधार करे

खराब खान-पान और तनाव की वजह से अक्सर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो रात को अजवाइन चबाकर जरूर सोएं। अजवाइन पाचन में सुधार करता है। इसमें फाइबर होता है, जो गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अजवाइन चबाने से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से कार्य करती है।

इसे भी पढ़ें- अजवाइन और गुड़ के पानी से दूर होगी बलगम की समस्या, जानें इसे बनाने के तरीका 

2. वेट लॉस में सहायक

आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आपका भी ज्यादा वजन है, तो आप रोजाना रात को अजवाइन चबाकर सो सकते हैं। अजवाइन वेट लॉस में असरदार होता है। दरअसल, अजवाइन खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ और फैट को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है।

ajwain-for-joints-pain-inside

3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप रात को सोते समय अजवाइन चबाएंगे, तो इससे शरीर के अंदर गर्माहट आएगी। इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। रात को अजवाइन खाने से शरीर के दर्द में आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- सीने में जलन होने पर इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का इस्तेमाल, एसिडिटी से मिलेगी राहत

4. वायरल और संक्रमण से बचाए

रिसर्च के अनुसार अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो वायरल और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोज रात को सोते समय अजवाइन चबाएंगे तो इससे कई तरह के वायरल संक्रमण से बचा जा सकता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

5. शरीर को डिटॉक्स करे

अजवाइन में डिटॉक्सिफिकेशन के गुण होते हैं। आजकल अक्सर लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों और ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। रोज रात को अजवाइन चबाने से भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। अजवाइन चबाने से शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होता है और पेट की अच्छे से सफाई होती है।

Read Next

हेल्दी स्किन के लिए पिएं चुकंदर, तुलसी के बीज और पुदीना से बना डिटॉक्स ड्रिंक, बाल भी करेंगे शाइन

Disclaimer