Doctor Verified

सर्दियों में पिएं अजवाइन का काढ़ा, बढ़ेगी इम्यूनिटी और सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

सर्दियों में अजवाइन का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल जैसे गुण भी होते हैं, जो शरीर को सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पिएं अजवाइन का काढ़ा, बढ़ेगी इम्यूनिटी और सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

Ajwain Kadha Benefits for Winters in Hindi: अजवाइन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अधिकतर भारतीय घरों में अजवाइन का उपयोग किया जाता है। अजवाइन का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, परांठे और पुरी में भी अजवाइन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अजवाइन का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल जैसे गुण भी होते हैं, जो शरीर को सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। वैसे तो आप सर्दियों में अलग-अलग तरीकों से अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, आप चाहें तो अजवाइन का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। अजवाइन का काढ़ा सेहत के लिए लाभदायक होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेद डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में अजवाइन खाने के फायदे-

सर्दियों में अजवाइन का काढ़ा पीने के फायदे- Benefits of Drinking Ajwain Kadha in Winters in Hindi

1. फेफड़ों की सफाई

सर्दियों में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। खासकर, जिन लोगों के फेफड़े पहले से कमजोर हैं, उनकी दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में फेफड़ों को मजबूत बनाने और फेफड़ों की सफाई करने के लिए आपको सर्दियों में अजवाइन का काढ़ा जरूर पीना चाहिए। अजवाइन का काढ़ा पीने से फेफड़ों की सफाई होती है। इससे सांस से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- अजवाइन और गुड़ के पानी से दूर होगी बलगम की समस्या, जानें इसे बनाने के तरीका 

digestion-inside4

2. गैस और अपच से छुटकारा दिलाए

अगर आपको सर्दियों में गैस और अपच की समस्या ज्यादा रहती है तो अजवाइन का काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है। अजवाइन का काढ़ा पानी से पाचन-तंत्र दुरुस्त बनता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। सर्दियों में अजवाइन का काढ़ा पीने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

3. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

सर्दियों में अधिकतर लोग खांसी-जुकाम और बुखार की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अजवाइन का काढ़ा पाना लाभकारी हो सकता है। इस काढ़े को पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इससे छाती में जमा कफ भी आसानी से निकल जाता है।

4. वेट लॉस में मददगार

अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो अजवाइन का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से वेट बढ़ जाता है। ऐसे में अगर अजवाइन का काढ़ा पिया जाए तो इससे काफी लाभ मिल सकता है। अजवाइन का काढ़ा पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- लंच के बाद आने लगती है नींद? पिएं अजवाइन और नींबू की चाय

5. ठंड से बचाए

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में अजवाइन का काढ़ा पीने से ठंड से बचा जा सकता है। अजवाइन का काढ़ा पीने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इससे ठंड की वजह से होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है।
वैसे तो सभी लोग अजवाइन के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्म तासीर की वजह से पित्त प्रकृति के लोगों का इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आपको पेट या सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो भी अजवाइन का सेवन कम मात्रा में ही करें।

Read Next

मुलायम और खूबसूरत पैरों के लिए आजमाएं ये 3 आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

Disclaimer