आजकल खराब खानपान की आदतों और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोगों को सीने में जलन की शिकायत रहती है। खासकर, जब लोग कुछ तलाभुना खाते हैं तो पेट में ज्यादा एसिड बनने लगता है, जिसके कारण सीने में जलन की दिक्कत बढ़ जाती है। सीने में जलन के कारण व्यक्ति को असहजता का अनुभव होता है, जो अक्सर भोजन के बाद या रात के समय होता है। सीने में जलन, जिसे हार्टबर्न के नाम से भी जाना जाता है, एक आम समस्या बन चुकी है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप सीने में जलन को नेचुरल तरीके से खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए अजवाइन का उपयोग बेहद लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेद में अजवाइन का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने और पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है, इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा सीने में जलन की समस्या के लिए अजवाइन का इस्तेमाल और इसके फायदे बता रहे हैं।
सीने में जलन होने के कारण
सीने में जलन एक सामान्य समस्या है जिसमें पेट का एसिड भोजन नली में चढ़ जाता है, जिससे सीने में जलन और दर्द का अनुभव होता है। जब आप ज्यादा ऑयली, मसालेदार या भारी भोजन का सेवन करते हैं तो इसके बाद आमतौर पर सीने में जलन की शिकायत होती है। सीने में जलन अस्थायी हो सकती है, लेकिन अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर स्थिति में बदल सकती है।
टॉप स्टोरीज़
अजवाइन के आयुर्वेदिक गुण
आयुर्वेद में अजवाइन को "दीपनीय" और "पाचनीय" कहा गया है, यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण, पाचन को सुधारने और हार्टबर्न जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या फाइबर का सेवन करने से गट प्रॉब्लम से राहत मिलती है? जानें एक्सपर्ट से
सीने में जलन के इलाज में अजवाइन का उपयोग
1. हार्टबर्न की समस्या यानी सीने में जलन के समय आप आधा चम्मच कच्ची अजवाइन को धीरे-धीरे चबाकर खा सकते हैं। इससे पेट में बनने वाले एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और सीने में जलन की समस्या कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पेट के दाहिनी तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
2. 1 चम्मच अजवाइन को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सेवन करने से भी सीने में जलन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसे सुबह खाली पेट पीने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।
3. आधा चम्मच अजवाइन का काले नमक के साथ सेवन करना भी लाभकारी होता है। यह मिश्रण पाचन को बेहतर बनाता है और हार्टबर्न की समस्या को कम करता है।
4. अजवाइन का काढ़ा बनाना भी हार्टबर्न के इलाज में फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन को पानी में उबालें और छानकर पिएं। इससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
निष्कर्ष
अजवाइन एक साधारण लेकिन प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय है, जो पाचन से संबंधित समस्याओं और हार्टबर्न के इलाज में उपयोगी है। आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन के सेवन से न केवल सीने में जलन से राहत मिलती है, बल्कि यह पाचन तंत्र को सुधारने, गैस को कम करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसलिए, अगर आप हार्टबर्न की समस्या से परेशान हैं, तो अजवाइन का उपयोग एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय हो सकता है।
All Images Credit- Freepik