Expert

मानसून में बढ़ जाती है कीड़े-मकोड़ों की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 नेचुरल उपाय

मानसून के दिनों में कीड़े-मकोड़ों का आतंक बहुत बढ़ जाता है, जो कि कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। यहां जानिए, घर से कीड़े-मकोड़ों को कैसे भगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बढ़ जाती है कीड़े-मकोड़ों की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 नेचुरल उपाय


मानसून के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है। दरअसल, मानसून के दिनों में बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ जाती है, ऐसे में यह कीड़े-मकोड़ों के लिए अनुकूल वातावरण बन जाता है। जिसके कारण मच्छर, मक्खियां, चींटियां और अन्य कीट-पतंगे ज्यादा हो जाते हैं और घरों में आने लगते हैं। मक्खी और मच्छर कई तरह की गंभीर बीमारियां भी फैला सकते हैं, जैसे कि डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड आदि। कीड़े-मकोड़ों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले कीटनाशकों का सहारा लेते हैं, जिनमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स होते हैं। ऐसे कीटनाशक भले ही प्रभावी होते हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा मानसून में कीड़े-मकोड़ों से निपटने के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

घर से कीड़े-मकोड़ों को कैसे भगाएं?

1. नीम का तेल - Neem Oil

नीम का तेल एक प्रभावी नेचुरल कीटनाशक है। इसमें मौजूद तत्व कीड़ों के लिए नुकसानदायक होते हैं, लेकिन मनुष्यों के लिए सुरक्षित होते हैं। नीम का तेल मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीटों को दूर भगाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए, 8-10 बूंद नीम का तेल पानी में मिलाकर उसे स्प्रे बोतल में भर लें और घर के अलग-अलग कोनों, दरवाजों, खिड़कियों आदि पर स्प्रे करें। यह उपाय विशेष रूप से उन जगहों पर कारगर होता है जहां मच्छर और मक्खियां ज्यादा आते हैं।

यह भी पढ़ें: मच्छर जनित बीमारियां होने पर नजर आते हैं ये 5 आम लक्षण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2. तुलसी - Tulsi

तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसे नेचुरल कीटनाशक के रूप में भी जाना जाता है। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो मच्छरों और कीड़ों को दूर रखते हैं, घर में तुलसी का पौधा लगाने से आप न केवल कीड़े-मकोड़ों से बच सकते हैं, बल्कि यह आपके घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है। तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालकर स्प्रे बोतल में भर लें और इसे घर के कोनों में स्प्रे करें। इसके अलावा, तुलसी पौधा घर में लगाने से भी लाभ होता है।

makhi

यह भी पढ़ें: पार्क या खुले मैदान में एक्सरसाइज करते हैं, तो मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव

3. कपूर का धुआं - Camphor Smoke

कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए पुराने समय से घरों में कपूर के धुएं का इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह एक नेचुरल और सुरक्षित उपाय है जो मच्छरों और अन्य कीड़ों को भगाने में कारगर साबित होता है। कपूर के कुछ टुकड़े जलाकर कटोरी में घर के उन स्थानों पर रखें जहां से कीटों का आना-जाना होता है। खासकर, आप इसे सोने के कमरे और बच्चों के खेलने के स्थानों पर उपयोग कर सकते हैं। कपूर का धुआं न केवल कीटों को दूर रखता है, बल्कि यह आपके घर के वातावरण को भी बेहतर करता है।

4. लेमनग्रास - Lemongrass

लेमनग्रास का तेल नेचुरल कीटनाशक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है, जो मच्छरों और अन्य कीटों को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकता है। लेमनग्रास में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो कीड़ों को दूर भगाने में सहायक होते हैं। इसका उपयोग करने के लिए, कुछ बूंदें लेमनग्रास के तेल को पानी में मिलाएं और इसे घर में स्प्रे करें। खासकर, उन जगहों पर स्प्रे जरूर करें जहां से कीड़े-मकोड़ों का आना-जाना होता है। इसके अलावा, आप लेमनग्रास का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो जाता है।

ध्यान रखें कि नीम का तेल और लेमनग्रास के तेल को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाएं। इनका उपयोग करते समय, स्प्रे करने के बाद कुछ समय के लिए खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें ताकि इनका प्रभाव ज्यादा समय तक बना रहे।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्दन का कालापन कम करने के लिए लगाएं टमाटर और चावल के आटे का स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer