Doctor Verified

मानसून में बढ़ जाता है कीड़ों से होने वाले इंफेक्शन का जोखिम, ऐसे करें बचाव

मानसून में कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। कीटों होने वाले इंंफेक्‍शन के कारण त्‍वचा में जलन, रेडनेस और खुजली जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बढ़ जाता है कीड़ों से होने वाले इंफेक्शन का जोखिम, ऐसे करें बचाव


How to Prevent Insect Bite and Infection in Monsoon: कई शहर इस समय जल-भराव की स्‍थ‍िति से गुजर रहे हैं। मानसून में, ठंडी हवा और बार‍िश के बीच कुछ शारीर‍िक समस्‍याएं भी होने लगती हैं। मानसून में कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है। जो लोग बाहर जाते हैं, उन्‍हें कीटों से इंफेक्‍शन जल्‍दी हो सकता है। सुबह-शाम वॉक करने के दौरान, फुल कपड़े न पहनने के कारण भी कीटों से इंफेक्‍शन हो सकता है। कीटों के कारण त्‍वचा में इंफेक्‍शन हो सकता है। इंफेक्‍शन के कारण, त्‍वचा में लाल‍िमा, दाने, खुजली, दाने और अन्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। कीट और इंफेक्‍शन से त्‍वचा को बचाने के ल‍िए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इस उपायों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

how to prevent insect infection

मानसून में कीटों और इंफेक्‍शन से बचने के उपाय- Prevent Tips For Insect Bite and Infection in Monsoon 

मानसून के मौसम में कीटों के काटने और इंफेक्‍शन से बचने के लिए आप कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं- 

  • घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। ऐसे स्थानों पर कीटों के पनपने की संभावना होती है।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्‍तेमाल करें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां मच्छर ज्यादा होते हैं।
  • अपनी त्वचा पर एंटी-इंसेक्‍ट क्रीम या स्प्रे लगाएं, जो कि मच्छर और अन्य कीटों को दूर रखे।
  • हल्के रंग के कपड़े कीटों को आकर्षित नहीं करते हैं, इसलिए मानसून में हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। इस तरह आपकी इम्‍यून‍िटी मजबूत रहेगी।

इसे भी पढ़ें- कैसे पहचानें मच्छर ने काटा है या कीड़े ने? जानें इनके काटने पर क्या करें और कैसे करें बचाव

मानसून में कीटों से होने वाले इंफेक्‍शन को दूर करने के घरेलू उपाय- Insect Bite in Monsoon Home Remedies 

मानसून में कीटों से इंफेक्‍शन हो गया है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं-   

  • नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है और त्वचा की सूजन और इंफेक्शन को कम कर सकता है। इसे नारियल तेल में म‍िलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से इंफेक्‍शन दूर हो जाता है। 
  • एलोवेरा की मदद से त्‍वचा को ठंडक देने और राहत प्रदान करने में मदद म‍िलती है। एलोवेरा की मदद से त्‍वचा की सूजन और जलन को कम क‍िया जा सकता है।
  • लौंग के तेल की मदद से कीटों से राहत पाने में मदद म‍िलती है। इसे प्रभाव‍ित क्षेत्र पर लगाने से खुजली और जलन की समस्‍या दूर होती है।
  • हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक पेस्ट बना कर इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से आराम म‍िलता है। 
  • सेब का सिरका त्वचा पर इंफेक्शन को कम कर सकता है। इसे पानी में मिला कर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं या कॉटन बॉल का इस्‍तेमाल करें।
  • नींबू के रस में व‍िटाम‍िन-सी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।
  • ग्रीन टी या ब्लैक टी के बैग्स को ठंडा करके प्रभावित क्षेत्र पर रखें। इससे राहत मिल सकती है और सूजन कम हो जाती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

मानसून में पिंपल्स और ऑयली त्वचा से निजात दिलाएगा होममेड कॉफी स्क्रब, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer