Doctor Verified

मच्छर जनित बीमारियां होने पर नजर आते हैं ये 5 आम लक्षण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Mosquito Borne Diseases in Hindi: मच्छर जनित बीमारियां होने पर बुखार, बदन दर्द और अन्य कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
मच्छर जनित बीमारियां होने पर नजर आते हैं ये 5 आम लक्षण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Mosquito Borne Diseases Symptoms in Hindi: मानसून में मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाती है। इन दिनों, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में डेंगू, मलेरिया और चिकनुगिया जैसी बीमारियों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मच्छर जनित बीमारियां यानी मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के अलावा भी, कई ऐसी बीमारियां हैं, जो मच्छरों के काटने से फैलती हैं। मच्छरों द्वारा फैली गई बीमारियों का, समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। वरना गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कुछ ऐसे लक्षण है, जो सभी तरह के मच्छर जनित बीमारियां होने पर महसूस हो सकते हैं। अगर आपको भी इन लक्षणों का अनुभव हो, तो मच्छरों से होने वाली बीमारियों की जांच जरूर करवाएं। आपको बता दें कि लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day 2024) के मौके पर ओन्लीमायहेल्थ ‘मच्छर मुक्त इंडिया’ कैंपेन चला रहा है। आज इस दिवस के अवसर पर फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से मच्छर जनित बीमारियों के आम लक्षणों के बारे में जानेंगे-

मच्छर जनित बीमारियों के आम लक्षण- Common Symptoms of Mosquito Borne Diseases in Hindi

1. तेज बुखार 

तेज बुखार, मच्छर जनित बीमारियों का एक बेहद आम लक्षण है। यानी अगर मच्छर के काटने के बाद, कोई रोग जन्म लेता है, तो बुखार आना सामान्य है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे सभी मच्छर जनित रोगों में बुखार आना आम है। इस स्थिति में बुखार 101 से 103 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है। यह बुखार अचानक से चढ़ सकता है। अगर आपको भी तेज बुखार है, तो इसे बिलकुल नजरअंदाजन न करें। 

joints pain

2. जोड़ों में दर्द

मच्छर जनित बीमारियों में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द हो सकता है। डेंगू, मलेरिया हो या फिर चिकनगुनिया, इन सभी में जोड़ों में दर्द जैसे लक्षणों का अनुभव होता है। यह दर्द बेहद गंभीर हो सकता है और कई दिनों तक बना रहता है। मच्छर जनित बीमारियों में आपको हाथों, पैरों और कमर में दर्द हो सकता है। शरीर में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी बुखार के साथ ही, जोड़ों और मांसपेशियों में भी दर्द महसूस हो, तो यह मच्छर जनित रोगों का गंभीर संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- मच्छर के काटने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? जिससे खुजली और सूजन से मिलेगी राहत

3. कमजोरी और चक्कर आना

मच्छर जनित बीमारियों में व्यक्ति को अक्सर चक्कर आना और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। दरअसल, डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट गिर जाते हैं, इससे कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं। वहीं, मलेरिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इससे भी कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इशलिए अगर आपको लगातार कुछ दिनों तक चक्कर आने की समस्या हो रही है, या फिर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में यह मच्छर जनित बीमारियों का संकेत हो सकता है।

4. जोड़ों में सूजन

जोड़ों में सूजन भी, मच्छर जनित बीमारियों का लक्षण हो सकता है। खासकर, अगर किसी व्यक्ति को गठिया रोग है, तो डेंगू या मलेरिया होने पर उसके जोड़ों में सूजन आ सकती है। पीड़ित व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में हाथ, पैर और घुटनों पर सूजन महसूस हो सकती है। अगर आपको भी जोड़ों पर अचानक सूजन महसूस हो, दर्द का अनुभव हो, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। 

इसे भी पढ़ें- भारत में बढ़ रहा है मच्छरों से जुड़ी बीमारियों का प्रकोप, जानें इसके कारण और रिकवरी के तरीके

5. त्वचा पर रैशेज

त्वचा पर रैशेज यानी लाल चकत्ते भी, मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। मच्छर जनित बीमारियों में, त्वचा पर रैशेज होना बेहद सामान्य है। ये चकत्ते शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं और खुजली का कारण बन सकते हैं। खासकर, चिकनगुनिया होने पर त्वचा पर लाल चकत्ते दिखने को मिल सकते हैं। अगर आपको त्वचा पर अचानक से लाल चकत्ते दिखे, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। 

मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए, खुद को मच्छरों से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मच्छरदानी या कीटनाशक स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको मच्छर जनित बीमारियों का कोई लक्षण महसूस हो, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके, टेस्ट करवाना चाहिए।

Read Next

कौन-सा पीलिया सबसे ज्यादा खतरनाक होता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer