Expert

क्या अजवाइन से बालों का गिरना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

How to Use Ajwain to Reduce Hairfall : झड़ते बालों की समस्या से बचाव के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से एक्सपर्ट से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अजवाइन से बालों का गिरना रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल


How to Use Ajwain to Reduce Hairfall : मौसम चाहे कोई भी हो बाल झड़ने की समस्या सभी को रहती ही है। यह एक ऐसी समस्या है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही अपना शिकार बना लेती है। बालों का झड़ना बंद करने के लिए लोग कई तरह के महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों के बाल झड़ने बंद नहीं होते हैं। इस स्थिति में सबसे ऑप्शन घरेलू उपाय साबित होते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप किचन में रखी अजवाइन की मदद से बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, अजवाइन बालों की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कि आप झड़ते बालों को रोकने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं। हमें इस बारे में जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है।

अजवाइन बालों के लिए फायदेमंद कैसे है?- How is Ajwain Beneficial for Hair

hairfall ajwain

अजवाइन को कैरम बीज भी कहा जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। यह बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। हालांकि, इसकी प्रभावशीलता का समर्थन करने के लिए ज्यादा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। इसके बाद भी माना जाता है कि अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोक सकते हैं:

  1. अजवाइन की मदद से बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। अजवाइन स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है, जिससे बालों का विकास तेजी से होता है।
  2. अजवाइन रूसी और खुजली की समस्या से भी बचाव कर सकती है। दरअसल, अजवाइन में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प में हो रही रूसी और खुजली से बचाव कर सकते हैं।
  3. अजवाइन स्कैल्प को पोषण देने का काम करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या अजवाइन सर्दी-जुखाम दूर करने के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

अजवाइन का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? - How Can Ajwain be Used for Hair Fall  

बालों का झड़ना रोकने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

1. अजवाइन के तेल से मालिश

बालों में अजवाइन का इस्तेमाल करें के लिए आप इसके बीजों को नारियल या जैतून के तेल में मिला सकते हैं। अब इस तेल को अपनी स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें। आप बालों को धोने से 30 मिनट या एक घंटे पहले इस तेल को लगा सकते हैं।

2. अजवाइन हेयर मास्क

अजवाइन के बीजों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें और इसे हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट में मिला लें। अपने बालों पर मास्क लगाएं और धोने से पहले 15-30 मिनट तक लगा रहने दें।

3. अजवाइन की चाय से सिर धोएं  

इसके लिए आपको अजवाइन के बीजों को गर्म पानी में भिगोकर चाय बनानी है। अपने बालों को शैम्पू करने के बाद इस चाय का इस्तेमाल कंडीशनर की तरह कर सकते हैं।

4. अजवाइन पाउडर का इस्तेमाल करें

इसके लिए आपको अजवाइन पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाना है। पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और अपने बालों को धोने से पहले इसे 30 मिनट या एक घंटे तक लगे रहने दें।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए अजवाइन की चाय कैसे फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

अपनी स्कैल्प पर अजवाइन लगाने से पहले आपको हमेशा पैच टेस्ट करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित हो सकता है कि आपको अजवाइन से जुड़ी कोई संवेदनशीलता या एलर्जी नहीं है। अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

Read Next

रूखे-बेजान बालों को सिल्की-शाइनी बनाने के लिए लगाएं शिया बटर से बने ये 4 हेयर मास्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version