Doctor Verified

अजवाइन भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, सर्दियों में खाना हो सकता है लाभकारी

अजवाइन पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर लोग अजवाइन का उपयोग खाने में डालकर करते हैं। इसके अलावा, कई लोग अजवाइन को सीधे तौर पर चबाकर खा लेते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अजवाइन भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, सर्दियों में खाना हो सकता है लाभकारी


Ajwain Benefits in Hindi: भारतीय घरों में अजवाइन का खूब उपयोग किया जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल खाने का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अक्सर लोग पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करते हैं। अजवाइन पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर लोग अजवाइन का उपयोग खाने में डालकर करते हैं। इसके अलावा, कई लोग अजवाइन को सीधे तौर पर चबाकर खा लेते हैं। आप चाहें तो अजवाइन को भिगोकर भी खा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि भिगोए हुए अजवाइन को खाने के फायदे-

अजवाइन भिगोकर खाने के फायदे

1. कब्ज की समस्या दूर करे

खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह पाचन से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो भीगे हुए अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। भीगे हुए अजवाइन खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर हो सकती है। आप रोजाना भीगे हुए अजवाइन खा सकते हैं। अगर आप रोज सुबह भीगे हुए अजवाइन खाएंगे, तो इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या अजवाइन की पोटली में कपूर मिलाकर बच्चों पर कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें डॉक्टर की राय

ajwain-inside4

2. वेट लॉस में असरदार

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो भीगे हुए अजवाइन खा सकते हैं। अजवाइन खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि अजवाइन में कैलोरी और फैट कम होता है, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। भीगे हुए अजवाइन खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, सिर्फ अजवाइन खाने से वेट लॉस नहीं होता है। इसके लिए आपको एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

3. सूजन कम करे

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको शरीर में सूजन है, तो भीगे हुए अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गठिया रोगियों के शरीर में सूजन हो जाती है। ऐसे में अगर आप अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अजवाइन खाने से शरीर की सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- शिशुओं में खांसी और जुकाम की समस्या को दूर करेगी अजवाइन की पोटली, जानें इस्तेमाल का तरीका

4. इम्यूनिटी बढ़ाए

बीमारियों से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप रोज भीगे हुए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए अजवाइन खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे कई बीमारियों से बचाव भी होता है। अजवाइन खाने से गले से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

भीगे हुए अजवाइन का सेवन कैसे करें?

  • इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह अजवाइन को अच्छी तरह छान लें।
  • अब अजवाइन का सेवन रोज सुबह करें।

भीगे हुए अजवाइन रोजाना खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही अजवाइन का सेवन करें।

Read Next

सेहतमंद रहने के लिए सर्दियों में अंडा कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version