
Ajwain Ark Benefits in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से धमनियों मेंन ब्लॉकेज हो जाता है, जिसके कारण ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसके कारण हार्ट स्ट्रोक, फेलियर और हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) और दूसरा हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL)। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। LDL और HDL कोलेस्ट्रॉल के अलावा ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट भी पाए जाते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अजवाइन के अर्क का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल में अजवाइन अर्क के फायदे और खाने का सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अजवाइन अर्क के फायदे- Ajwain Ark Benefits in High Cholesterol in Hindi
अजवाइन का मुख्य रूप से इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद और जायके को बढ़ाने में मदद करता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अजवाइन में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अजवाइन में मौजूद गुण नसों में जमा बैड फैट को पिघलाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मक्खन खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से
अजवाइन का सेवन करने से डाइजेस्टिव एंजाइम बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट थायमोल और क्रोरक्रोल शरीर में बढ़े ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्ट्रोक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे अजवाइन का संतुलित मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें अजवाइन का सेवन?- How To Consume Ajwain in High Cholesterol in Hindi
अजवाइन के बीज का अर्क पीने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अजवाइन के बीज को पानी में उबालकर इसे छननी से छान लें। इसके बाद इस रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और सुबह के समय इसका सेवन करें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अजवाइन के अर्क का सेवन करने से न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में मदद मिलती है। बल्कि इसका सेवन करने से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और वेट लॉस में भी जबरदस्त फायदे मिलते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से युक्त डाइट का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version