Doctor Verified

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मक्खन खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से

Can We Eat Butter in High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मक्खन और घी का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मक्खन खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से


Can We Eat Butter in High Cholesterol: खराब खानपान और अनियंत्रित लाइफस्टाइल के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में मरीज को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे मेंन हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं, कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए इस लेख में हम जानते हैं, क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज मक्खन खा सकते हैं या नहीं?

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मक्खन खाना चाहिए?- Can We Eat Butter in High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मक्खन और घी का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा कोशिश करें कि घर पर तैयार किया मक्खन या घी का सेवन ही करें। घी और मक्खन का ज्यादा सेवन करने से शरीर में संतृप्त वसा बढ़ सकती है और इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या गंभीर हो सकती है।"

Can We Eat Butter in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मरीजों को फैटी, ऑयली और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इस परेशानी में दाल, ताजी सब्जियां, ड्राई नट्स, हाई फाइबर डाइट का सेवन करें, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें चिरायता का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का लेवल 100 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर 130 mg/dL से ज्यादा है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • मतली और उल्टी की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करें। इसके अलावा डाइट में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से युक्त फूड्स शामिल करें। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

सब्जा सीड्स के साथ करें नारियल पानी का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer