Doctor Verified

दही में अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

पाचन संबंधित समस्याओं में दही में अजवाइन और काला नमक डालकर खाना फायदेमंद है। लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस कॉम्बिनेशन के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे


Is it Good To Add Black Salt To Curd: पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकती हैं। अगर पाचन तंत्र स्वस्थ नहीं, तो इससे बॉडी में टॉक्सिन बढ़ेंगे। इसके कारण त्वचा और स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। पाचन तंत्र खराब होने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है। इसलिए पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए दही में काला नमक और अजवाइन डालकर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में आराम मिलता है। इसके फायदे जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

01 (95)

दही में काला नमक और अजवाइन डालकर खाना क्यों फायदेमंद है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दही में काला नमक और अजवाइन मिलाकर खाने से यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। इससे पाचन अग्नि तेज होती है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

दही में काला नमक और अजवाइन मिलाकर खाने के फायदे- Benefits of Black Salt And Celery With Curd

कब्ज से राहत मिलती है

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो ऐसे में यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। अजवाइन और काला नमक दोनों में डाइजेस्टिव एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते है। इससे खाना ठीक से पचता है और कब्ज से राहत मिलती है।

ब्लोटिंग कम होती है

खाना खाने के बाद कुछ लोगों को ब्लोटिंग होने लगती है। इस समस्या में पेट में गैस जमा हो जाती है। जिस कारण पेट फुला हुआ नजर आता है। ऐसे में दही में अजवाइन मिलाकर खाना रामबाण साबित हो सकता है। अजवाइन पाचन क्रिया तेज करने और रुकी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें- क्या रात को रायता खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का सही तरीका

पाचन क्रिया तेज होती है

जिन लोगों की पाचन क्रिया धीमी होती है उन्हें खाना देरी से पचता है। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ को इम्प्रूव करते हैं। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और पाचन तंत्र भो स्वस्थ रहता है। इससे प्राकृतिक रूप से भूख लगना भी शुरू हो जाएगी।

एसिडिटी से राहत मिलती है

भारी और तला-भूना खाना खाने से कई बार एसिडिटी हो जाती है। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद हो सकता है। अगर आप खाना खाने के साथ दही में काला नमक और अजवाइन डालकर खाएंगे, तो आपको एसिडिटी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- दही और हंग कर्ड में से कौन बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

कैसे करें सेवन

दही में अगर काला नमक और अजवाइन को भूनकर डाला जाए, तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। आप इन्हें भूनकर और पाउडर बनाकर भी दही में मिलाकर खा सकते हैं। इसे खाने के साथ या खाना खाने के कुछ देर बाद भी खाया जा सकता है। काला नमक स्वादानुसार और अजवाइन आधा चम्मच इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

दही में काला नमक और अजवाइन डालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिले हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे ब्लोटिंग, अपच, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है। इससे पाचन क्रिया भी तेज होती है और भूख भी लगती है। अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

मुंह से जुड़ी इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है इलायची, जानें खाने का तरीका

Disclaimer