दही के अनेक फायदे होते हैं लेकिन जरूरी है कि इसका सेवन सही तरीके से किया जाए। आयुर्वेद में दही के सेवन को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। खासकर रात में दही खाना सही है या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन करने का सही समय और तरीका अपनाने से यह फायदेमंद साबित होता है, लेकिन गलत समय या अधिक मात्रा में खाने से यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या गर्मियों में रात में दही खा सकते हैं?
क्या गर्मियों में रात में दही खा सकते हैं? - Can We Eat Curd at Night in Summer
आयुर्वेद में दही को गुण में "गुरु" यानी भारी भोजन माना गया है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने वाला होता है और इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। लेकिन गलत समय पर या गलत तरीके से इसका सेवन करने से शरीर में दोषों को बढ़ा सकता3 है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि दही शरीर की अग्नि को मंद करता है, जिससे पाचन धीमा पड़ सकता है। दही का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना सबसे अच्छा होता है। इस समय शरीर की अग्नि तेज होती है, जिससे यह आसानी से पच जाता है। यदि आप दही खाना चाहते हैं तो इसे शाम 7 बजे या अधिकतम 8 बजे तक खा लें। इसके बाद दही खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: दही और हंग कर्ड में से कौन बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें
दही से किसे बचना चाहिए? - Who Should Avoid Curd
गर्मियों में दही का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन इसे देर रात में खाने से बचना चाहिए। यदि आपकी पाचन अग्नि मंद है, तो दही की बजाय छाछ का सेवन करना अधिक लाभकारी रहेगा। वहीं अगर आपके शरीर की अग्नि तीक्ष्ण है तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तेज अग्नि को मंद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: छाछ में गोंद कतीरा डालकर पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
दही और छाछ में से कौन सा बेहतर है? - Which is better curd or buttermilk
गर्मियों में छाछ या मठ्ठा दही की तुलना में अधिक लाभकारी माना जाता है। छाछ न केवल पाचन को सुधारती है बल्कि शरीर में ठंडक भी बनाए रखती है। इसमें दही की तुलना में कम फैट और अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। छाछ को मसाले और अदरक के साथ लेने से यह और भी अधिक लाभकारी हो जाती है।
गर्मियों में दही का सेवन करने के सही तरीके
छाछ के रूप में सेवन करें - इसे जीरा, पुदीना और काला नमक डालकर पिएं।
दोपहर के समय खाएं - सुबह या दोपहर में दही खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
फलों के साथ न खाएं - आम, केला जैसे फलों के साथ दही खाना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में देर रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। दही गुण में भारी होता है। यदि आप दही खाना चाहते हैं, तो इसे दिन में छाछ के रूप में लेना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक भी मिलेगी और पाचन भी ठीक रहेगा।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version