Expert

दही और हंग कर्ड में से कौन बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

डेयरी उत्पाद में से एक दही और हंग कर्ड में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें दही और हंग कर्ड में से स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
दही और हंग कर्ड में से कौन बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें


Hung Curd vs Yogurt In Hindi: दही और हंग कर्ड दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, जिनमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनको खाने से सवास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से जानें दही और हंग कर्ड में से क्या बेहतर है?

दही और हंग कर्ड में क्या है बेहतर? - What Is Better Between Curd And Hung Curd?

न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना के अनुसार, हंग कर्ड और दही दोनों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, लेकिन इन दोनों के अपने अलग गुण होते हैं। ऐसे में दोनों को खाना फायदेमंद है और दोनों के अपने फायदे हैं। बता दें, दही को नियमित रूप से खाया जा सकता है। इसको नाश्ते में, खाने के साथ या स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है। वहीं, हंग कर्ड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, साथ ही, शुगर और कार्ब्स की मात्रा कम होती है। इसका सेवन डीप, स्प्रेड और वजन कम करने की डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ये स्पेशल 'घट्ट दही' खाने से कम होगा वजन और शरीर रहेगा ठंडा, पूजा मखिजा से जानें फायदे और रेसिपी

दही और हंग कर्ड में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Curd And Hung Curd In Hindi

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, रिबोफ्लेविन, विटामिन-बी12 और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। जिससे पाचन को दुरुस्त करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। वहीं, हंग कर्ड में दही के मुकाबले दोगुनी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसको एक्सरसाइज करने के बाद स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है, जिससे मसल्स की रिकवरी में मदद मिलती है।

hung curd vs yogurt which one is better for health 01

दही और हंग कर्ड के फायदे - Benefits Of Curd And Hung Curd In Hindi

हंग कर्ड के फायदे - Benefits of Hung Curd In Hindi

मसल्स के लिए फायदेमंद

हंग कर्ड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में इसको खाने से मसल्स को मजबूती देने और मसल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है। इससे मांसपेशियों को स्वथ्य रखने में भी मदद मिलती है।

क्रैविंग्स कम करे

हंग कर्ड स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसको खाने से क्रैविंग को कम करने और भूख को कम करने में मदद मिलती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे वजन भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

दही के फायदे - Benefits Of Curd In Hindi

गट के लिए फायदेमंद

दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो गट के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया के स्तर को बेहतर करने और बैड बैक्टीरिया के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे गट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शिम होता है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूती देने और इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

रोज दही खाना पाचन के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

दही और हंग कर्ड में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों को खाने के अपने-अपने फायदे हैं। इनको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे, लैक्टोस इंटॉलरेंस की समस्या से परेशान लोगों को इसके सेवन से बचने चाहिए, साथ ही, इससे किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में कौन से फल खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer