Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Expert

दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

When To Drink Milk After Eating Curd:  दही खाने से पहले या बाद में, दूध का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, जानें कब सेवन करना है सही।

When To Drink Milk After Eating Curd: दूध और इससे बने उत्पाद (Dairy Products) सभी से सेहत के लिए लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। ये कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन रोज करने की सलाह जाती है। नियमित इनका सेवन करने से शरीर न सिर्फ स्वस्थ रहता है, बल्कि कई रोग भी आपसे दूर रहते हैं। आमतौर यह सलाह दी जाती है कि दही का सेवन दोपहर के भोजन के साथ और दूध का सेवन सुबह या रात में करना चाहिए। लेकिन बहुत हम लोगों को देखते हैं कि वे कई बार दूध और दही का साथ में या थोड़े समय के अंतराल में ही इनका सेवन कर लेते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दूध और दही के सेवन में कितने समय गैप रखना चाहिए? साथ ही दही खाने से पहले और बार बाद तक दूध का सेवन नहीं करना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

When To Drink Milk After Eating Curd in hindi

दही खाने  के बाद दूध पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं- Side Effects Of Drinking Milk After Eating Curd In Hindi

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दही एक फर्मेंटेड फूड होता है। जब इसे दूध के साथ मिक्स किया जाता है, तो यह दूध के पीएच स्तर को कम कम कर देती है, जिसे सामान्य भाषा में हम दूध फटना कहते हैं। अगर आप दही खाने के तुरंत या कुछ समय बाद दूध पी लेते हैं, तो यह आपके पेट में दूध को फाड़ देता  है और पेट के पीएच स्तर को भी प्रभावित करता है। इसके कारण आपको अपच, ब्लोटिंग, पेट में गैस, सीने में जलन,  कब्ज और कई अन्य पेट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण शरीर में एलर्जी की समस्या भी देखने को मिल सकती है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि दूध और दही का सेवन हमेशा अलग-अलग समय पर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दूध पीने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 8 फल, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

इसे भी पढ़ें: रात में किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए? जानें क्यों दूध कुछ लोगों के लिए होता है नुकसानदायक

दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए- When To Drink Milk After Eating Curd In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें, तो आपको दही और दूध के सेवन के बीच 1.30 से 2 घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए। क्योंकि आमतौर पर हमारे पेट में भोजन को पचने में इतना ही समय लगता है। इस समय तक भोजन हमारे पेट में ही होता है। अगर आप इस दौरान भी दूध का सेवन करते हैं, तो एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि दोपहर को भोजन के साथ या शाम के समय ही दही का सेवन करें और दूध का सेवन रात में सोने से पहले या ब्रेकफास्ट में करें। इसके अलावा, अगर आप शेक और स्मूदीज के शौकीन हैं, और दूध और दही को एक साथ मिलाते हैं, तो आपको यह आज ही बंद कर देना चाहिए। इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

All Image Source: freepik

Read Next

सोयाबीन को भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 अनोखे फायदे, जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 29, 2023 12:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content