Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Doctor Verified

सोयाबीन को भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 अनोखे फायदे, जानें खाने का सही तरीका

Soaked Soybean Benefits: भिगोया सोयाबीन खाने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल समेत कई परेशानियों में फायदा मिलता है, जानें सही तरीका।

Soaked Soybean Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट का ठीक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व गुण न सिर्फ शरीर को फिट और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाते हैं। सोयाबीन पोषक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। सोयाबीन में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्ब्स, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन ई, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं इसमें कैंसर रोधी गुण, लेसिथीन आदि पाए जाते हैं, ये टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में सोयाबीन का सेवन करने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोयाबीन खाने का सबसे सही तरीका क्या है? सोयाबीन को भिगोकर खाने (Soyabean Bhigokar Khane Ke Fayde) से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सोयाबीन को भिगोकर खाने के फायदे और सही तरीका।

सोयाबीन को भिगोकर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Soaked Soybean in Hindi 

वजन बढ़ाने से लेकर शरीर की मांसपेशियों को विकसित और मजबूत करने के लिए सोयाबीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सोयाबीन में मौजूद पोषक तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर में खून की कमी दूर करने और पेट व पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।" आप इसका सेवन स्प्राउट्स के रूप में कर सकते हैं।  

 Soaked Soybean Benefits

इसे भी पढ़ें: सोयाबीन का आटा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

सोयाबीन को भिगोकर खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा सोर्स

सोयाबीन प्रोटीन का भंडार होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर में पचने के बाद यूरिक एसिड भी नहीं बनाता है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स सोयाबीन होता है। रोजाना एक कटोरी सोयाबीन को भिगोकर खाने से वजन बढ़ाने, मांसपेशियों को विकसित और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण

खानपान में गड़बड़ी की वजह से डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सोयाबीन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की ठीक मात्रा पायी जाती है और शरीर को इसका सेवन करने से शरीर में शुगर को मैनेज करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा भिगोया हुआ सोयाबीन खाने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस ठीक रहता है।

3. हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना भिगोया सोयाबीन खाना चाहिए। सोयाबीन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा सोयाबीन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई सोयाबीन खाने से मैन बूब्स होते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

4. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

आज के समय में मोटापा एक बड़ी और गंभीर समस्या बन गया है। मोटापे की वजह से शरीर अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं। मोटापा कम करने के लिए रोजाना भिगोया सोयाबीन खाना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।

5. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय लाइफस्टाइल की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना भिगोया सोयाबीन खाना फायदेमंद होता है। सोयाबीन के बीज में आइसोफ्लेवोंस पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

6. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद 

रोजाना एक कप भिगोया सोयाबीन के बीज खाने से शरीर में ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। इसका सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को ठीक करने में मदद मिलती है। 

रोज कितना सोयाबीन खा सकते हैं?- How Much Soybean Per Day is Good?

सोयाबीन का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। रोजाना कुल मिलाकर 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन सुरक्षित माना जाता है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 35 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले आप सोयाबीन के बीज को पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह पानी को छानकर सोयाबीन साफ कर लें। स्प्राउट्स की तरह इसका सेवन करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

रोज एक कप ग्रीन टी पीने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? एक्सपर्ट से जानें यह वजन घटाने में कितनी प्रभावी है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 29, 2023 18:53 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content