सूखी खुबानी बनाम ताजी खुबानी, इन दोनों की तुलना हमेशा से होती रही है और जवाब वही रहा है कि ताजी खुबानी खाना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, सूखी खुबानी को लोग अपने नाश्ता और रात के खाने का हिस्सा बनाते हैं। बहुत से लोग इसे दूध में भिगोकर, दलिया में डालकर और ओट्स में डालकर खाते हैं। दरअसल, सूखी खुबानी की खास बात यह है कि जब आप इसे दूध या किसी भी रेसिपी में भिगोकर खाते हैं तो, इससे शरीर का फाइबर बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। हालांकि, इस सब के बीच भी सवाल यह है कि खुबानी खाने का सही तरीका क्या है, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru
खुबानी खाने का सही तरीका क्या है?
Ms. Edwina Raj बताते हैं कि खुबानी को ताजा या सूखे, दोनों तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। कौन सा विकल्प बेहतर है, यह व्यक्ति की पोषण संबंधी जरूरतों और मात्रा पर निर्भर करता है। जैसे
ताजी खुबानी
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ताजी खुबानी में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है, इसलिए यह स्नैक के तौर पर एक ताजगी देने वाला फल है। जब आप ताजी खुबानी खाते हैं तो इससे शरीर को कुछ खास फायदे मिलते हैं जैसे
- ताजी खुबानी में बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जैक्सैंथिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर में विटामिन A में बदल जाते हैं, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- ताजी खुबानी में विटामिन सी होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
- खुबानी में घुलनशील और अघुलनशील डाइटरी फाइबर के साथ-साथ नेचुरल सॉर्बिटोल भी होता है जो मल को मुलायम बनाकर कब्ज से राहत दिलाता है और गुड बैक्टीरिया भी बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: नाश्ता मिस हो गया तो खाएं ये 5 हाई-प्रोटीन ब्रंच, पेट रहेगा भरा और सेहत को मिलेंगे फायदे
सूखी खुबानी
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सूखी खुबानी ज्यादा कंसंट्रेटेड होती है क्योंकि उसका ज्यादातर पानी निकाल दिया जाता है, इसलिए कम मात्रा में भी ज्यादा कैलोरी और नेचुरल शुगर मिलती है। सूखी खुबानी से फाइबर, पोटेशियम और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं लेकिन यह ताजी खुबानी की तुलना उतना फायदेमंद नहीं होते।
Molecules जर्नल में प्रकाशित स्टडी बताती है कि खुबानी और इसके बीज (kernels) में एंटीऑक्सीडेंट, सूजन कम करने, रोगाणुरोधी और कैंसर से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। यह फल विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है। यह मिनरल्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन और दिल की सेहत को बेहतर रखता है। नियमित सेवन से पुरानी बीमारियों जैसे दिल की बीमारी और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
02 (2)
खुबानी खाने का सही तरीका क्या है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि खुबानी खाने का सही तरीका यह है कि आप दलिया, दही या सलाद में मिलाकर खाएं। कोशिश करें कि खुबानी को भिगोकर खाएं। हालांकि, पेट भरने के लिए इसे आप स्नैक की तरह खा सकते हैं जिसमें कि दूसरे ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं। इन्हें प्रोटीन या हेल्दी फैट के स्रोत, जैसे बिना चीनी वाला दही, नट्स या बीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है, जिससे स्नैक ज्यादा पेट भरने वाला बन सकता है और ब्लड ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट फल खाते ही गैस क्यों बनने लगती है? डॉक्टर से जानें
क्या खुबानी को भिगोकर खाना जरूरी है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि हेल्दी डाइजेशन या न्यूट्रिएंट्स के एब्जॉर्प्शन के लिए सूखे खुबानी (Dried Apricots) को रात भर भिगोना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को भीगे हुए फल ज्यादा नरम और चबाने व पचाने में आसान लग सकते हैं। भिगोने से सूखे खुबानी का स्वाद भी बेहतर हो सकता है और उनमें पानी की मात्रा बढ़ सकती है। हालांकि, भिगोने से खुबानी न्यूट्रिशन के मामले में बहुत ज्यादा बेहतर नहीं हो जाते।
कितनी मात्रा में खाएं खुबानी?
एक बार में मुट्ठी भर खाने के बजाय, कुछ सूखे खुबानी को नट्स या बीजों के साथ खाना एक अच्छा तरीका हो सकता है। डायबिटीज वाले लोगों या ब्लड ग्लूकोज पर नजर रखने वालों को मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि सूखे मेवों में नैचुरल शुगर ज्यादा मात्रा में होती है।
निष्कर्ष:
ज्यादातर लोगों के लिए, सबसे आसान तरीका यह है कि जब ताजे खुबानी मिलें तो उन्हें खाएं और सूखे खुबानी को एक सुविधाजनक, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर स्नैक के तौर पर सीमित मात्रा में खाएं। अगर कोई अपनी कैलोरी या शुगर इनटेक पर नजर रख रहा है, तो फल को भिगोने के बजाय उसकी मात्रा (portion control) पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। बिना चीनी वाली सूखी खुबानी चुनना, चीनी मिली हुई किस्मों की तुलना में बेहतर है।
FAQ
क्या गर्भावस्था में खुबानी खा सकते हैं?
गर्भावस्था में खुबानी खाना फायदेमंद है क्योंकि इसमें आयरन और फोलेट होता है जो प्रेग्नेंसी में आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।1 दिन में कितनी खुबानी खानी चाहिए?
एक दिन में आपको 1 या 2 से ज्यादा खुबानी नहीं खानी चाहिए। इसका फाइबर शरीर से पानी को सोखकर कब्ज की वजह बन सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 06, 2026 18:01 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1791289049899.webp)