-1762424246352.webp)
हमारे शरीर का पाचन तंत्र सिर्फ भोजन को पचाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव है। पेट या गट में मौजूद बैक्टीरिया हमारे पाचन क्रिया, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। आंतों में पाए जाने वाले इन बैक्टीरिया को गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। आमतौर पर हमारे पेट में दो तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं- अच्छे और बुरे बैक्टीरिया। जब हमारे पेट और गट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है तो पाचन तंत्र मजबूत रहता है, शरीर में सूजन कम होती है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। लेकिन, जब पेट में बुरे बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है तो पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज, स्किन से जुड़ी समस्याएं और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए, जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो आपके पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद कर सके। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या खाएं? - What to eat to increase good bacteria in hindi?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, पेट और गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं-
1. दही
दही एक ऐसा भोजन है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छी बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने और आंतों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से दही खाने से पेट में गैस, एसिडिटी, दस्त और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। गर्मी के मौसम में ठंडा दही खाने से शरीर को ठंडक मिलता है और पाचन बेहतर तरीके से काम करता है। इसे खाने के साथ या किसी भी हल्के स्नैक के साथ आप इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आंतों के गुड बैक्टीरिया कोलन कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें
2. छाछ
मट्ठा या छाछ भारत में पिएं जाने वाला एक पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को शांत करता है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मठा में दही की ही तरह अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट में जाकर पाचन में मदद करते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी कम होती है और शरीर को ठंडक मिलती है। इसके अलावा, यह विटामिन बी12, कैल्शियम और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। खाना खाने के बाद एक गिलास मट्ठा में थोड़ा भुना जीरा, काला नमक और पुदीना पाउडर डालकर पीने से न सिर्फ पाचन में सुधार होता है, बल्कि ब्लोटिंग और पेट में भारीपन की समस्या भी दूर होती है।
-1762424504480.jpg)
3. फाइबर से भरपूर फूड्स
फाइबर एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीर में सीधे पचता नहीं है, लेकिन यह अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। यानी फाइबर एक तरह का प्रीबायोटिक है। जब हम फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं तो हमारे पेट के अच्छे बैक्टीरिया इसे तोड़कर शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स बनाते हैं, जो आंतों की सेहत को मजबूत बनाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में फलियां, दालें और हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट में गुड बैक्टीरिया के कम होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इससे होने वाले नुकसान
4. केला और सेब
केला और सेब दोनों ही ऐसे फल हैं जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद प्रीबायोटिक फाइबर उन बैक्टीरिया को भोजन देते हैं जो पेट में नेचुरल तरीके से मौजूद होते हैं। केले में पोटैशियम और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपके पाचन के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि ब्लोटिंग और गैस की समस्या को भी कम करते हैं। सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद आप केला खा सकते हैं। वहीं, सेब में मौजूद पेक्टिन आंतों के माइक्रोबायोटा को पोषण देता है और बुरे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है और पाचन क्रिया को संतुलित करता है। इन दोनों फलों का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है।
निष्कर्ष
आंतों के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स को संतुलित मात्रा में शामिल कर सकते हैं। दही और मठा प्रोबायोटिक सोर्स होते हैं, जो सीधे अच्छे बैक्टीरिया को शरीर में पहुंचाते हैं, जबकि फाइबर, केला और सेब जैसे प्रीबायोटिक पेट में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स खा सकते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स में दही, छाछ, फर्मेंटेड फूड्स और पनीर शामिल है। जबकि प्रीबायोटिक फूड के रूप में आप प्याज, चुकंदर, फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।आप अपने आंत में अच्छे बैक्टीरिया कैसे जोड़ते हैं?
आप अपने आंत में अच्छे बैक्टीरिया को फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, फर्मेंटेड फूड्स और प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स के जरिए जोड़ सकते हैं।आंत से खराब बैक्टीरिया को कैसे दूर करें?
आंत से खराब बैक्टीरिया को दूर करने के लिए प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक से भरपूर फूड्स का सेवन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और शारीरिक गतिविधियां करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 06, 2025 16:02 IST
Published By : Katyayani Tiwari