Sat Oct 24, 2026 | 05:45 AM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Eye Health Foods: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये रंग-बिरंगे फूड्स

आंखों को हेल्दी रखने के लिए गाजर, पालक, संतरा, अंडे और नट्स जैसे रंग-बिरंगे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही, नियमित जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना भी आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Eye Health Foods: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये रंग-बिरंगे फूड्सEye Health Foods: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये रंग-बिरंगे फूड्स

आज के समय में कई लोग अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर बिताते हैं। इसके साथ-साथ पोषण की कमी और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अक्सर लोगों को स्क्रीन से दूरी बनाने के साथ-साथ पोषक तत्वों से युक्त रंग-बिरंगे फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें इन फूड्स के बारे में।

स्वस्थ आंखों के लिए कौन से फूड्स खाएं?

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, आंखों की अच्छी हेल्थ की शुरुआत एक बैलेंस डाइट से होती है। गाजर, शकरकंद, पालक, चौलाई के पत्ते, ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, संतरा, अमरूद, पपीता, बेरी, अंडे, नट्स और बीज जैसे रंग-बिरंगे फूड शामिल करने से बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन, जेक्सैंथिन, विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट जैसे जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो आंखों के नॉर्मल कामकाज में मदद करते हैं।

नारंगी और पीले रंग के फूड्स खाएं

गाजर, कद्दू और शकरकंद जैसे नारंगी और पीले फूड में बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन ए में बदल सकता है। विटामिन ए आंखों का दृष्टि और इनके कार्य के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे आंखों को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बचानी है तो आज ही छोड़ दें ये 7 आदतें, डॉक्टर से समझें नुकसान

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

पालक, चौलाई यानी अमरनाथ के पत्ते या अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व रेटिना में पाए जाते हैं और आंखों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। इनको सूप और सलाद में डालकर डाइट में शामिल किया जा सकता है।

colourful foods for eye health 1colourful foods for eye health 1

विटामिन सी के लिए फल और सब्जियां

आंखों के लिए विटामिन सी युक्त संतरा, अमरूद, पपीता, टमाटर और शिमला मिर्त जैसे फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, यह शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के साथ-साथ आंखों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

स्वस्थ आंखों के लिए रंग-बिरंगे फूड्स कैसे खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज बताती हैं, आंखों के लिए फायदेमंद माने जाने वाले कुछ फूड्स पर निर्भर रहने के बजाय, अपने खाने में अलग-अलग रंगों वाली चीजें शामिल करने की कोशिश करें।

जैसे- लंच में पालक या दूसरी हरी सब्जियां, डिनर में गाजर या कद्दू, स्नैक के तौर पर खट्टे फल या अमरूद, सलाद में टमाटर और शिमला मिर्च और पोषक तत्वों के आसान सोर्स के तौर पर अंडे, नट्स या सीड्स लें, क्योंकि फलों और सब्जियों से विटामिन सी, नट्स और सीड्स से विटामिन ई, अंडों और दालों से जिंक, वहीं अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे फूड से ओमेगा-3 फैट मिलकर एक ऐसी हेल्दी डाइट बनाते हैं, जो आंखों को सहारा देती है।

Cleveland Clinic के अनुसार, आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए, सी, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नारंगी, पीले और हरी रंग के फल और सब्जियों के साथ-साथ खट्टे फूड्स को भी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनमें संतरे, अंगूर, नींबू, शकरकंद, गाजर, केल, ब्रोकली, पालक, बादाम, काजू, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: तेज रोशनी में आंखें अपने आप क्यों सिकुड़ जाती हैं? डॉक्टर से जानें

हेल्दी लाइफस्टाइल को करें फॉलो

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना बताती हैं, स्वस्थ आंखों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है, इसके साथ-साथ आंखों की समस्याओं से बचने या प्रोटेक्शन के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

  • हेल्दी वजन बनाए रखें।
  • डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों को कंट्रोल करें।
  • स्मोकिंग से बचें।
  • तेज धूप में सही सनग्लासेस पहनें।
  • ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखें।
  • आंखों की नियमित जांच की सलाह का पालन करें। यह आंखों के लिए फायदेमंद है।

बैलेंस डाइट के हिस्से के तौर पर नेचुरल रूप से रंग-बिरंगी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, नट्स, सीड्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर फूड खाने का आसान लक्ष्य बनाना आंखों की सेहत को सहारा देने का एक प्रैक्टिकल तरीका है।

डॉक्टर से कब मिलें?

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना का कहना है, खाना आंखों की हर समस्या को ठीक नहीं कर सकता और न ही जरूरत पड़ने पर आंखों की जांच की जगह ले सकता है। अगर लोगों को धुंधला या कम दिखाई दे, आंखों में लगातार दर्द हो, अचानक चमक या तैरती हुई चीजें (फ्लोटर्स) दिखें, रात में देखने में परेशानी हो या देखने की क्षमता में कोई और बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, अमरनाथ, ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, संतरा, अमरूद, पपीता, बेरीज, अंडे, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें। इन फूड्स को खाने से अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकते हैं।

रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों को नियमित डाइट का हिस्सा बनाना, पर्याप्त पानी पीना और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना आंखों के स्वास्थ्य को सहारा दे सकता है, लेकिन खाना हर तरह की आंखों की समस्या को ठीक नहीं कर सकता। दृष्टि में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • आंखों से जुड़ी समस्या के लक्षण क्या है?

    आंखों से धुंधला दिखने, दर्द, लाल, सूजन, खुजली, जलन, आंखों से पानी आने, भारीपन और रोशनी से सेंसिटिविटी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हेल्दी आंखों के लिए क्या करें?

    आंखों को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें, स्क्रीन टाइम कम करें, 20-20-20 रूल फॉलो करें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव करें।

Read Next

→ रोटी या चावल: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2026 20:36 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj