हर कोई हेल्दी और मजबूत बाल चाहता है। इसके लिए लोगों को बालों की देखभाल के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेने की सलाह भी दी जाती है, खासकर प्रोटीन युक्त फूड्स। बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी के कारण लोगों को बालों के झड़ने, टूटने, कमजोर होने, पतले और रूखे होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें बालों को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन युक्त फूड्स के बारे में।
बालों के लिए प्रोटीन युक्त फूड्स
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में अंडे, दाल, छोले, पनीर, चिकन, नट्स, कद्दू के बीज और दही जैसे प्रोटीन युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। ये फूड्स भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाले फूड्स हैं, जिनसे रोज की डाइट में प्रोटीन शामिल किया जा सकता है।
1. अंडे खाएं
अंडे प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं। इनमें बालों के लिए जरूरी बायोटिन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इन्हें नाश्ते या लंच में शामिल किया जा सकता है।
अगर आप अंडे खाते हैं, तो इन्हें बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ध्यान रहे, हेल्दी बालों के लिए सिर्फ अंडे पर निर्भर रहने के बजाय सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और अन्य प्रोटीन सोर्स को भी डाइट में शामिल करना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: बालों का अचानक झड़ना न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें 7 कारण
2. दाल और छोले खाएं
भारतीय खाने में दाल रोज की डाइट का हिस्सा होती है और यह प्रोटीन लेने का अच्छा तरीका है। बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में मूंग, मसूर, अरहर और उड़द जैसी दालों को शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा, हेल्दी बालों के लिए छोले को भी अपने खाने की हिस्सा बनाया जा सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए दाल और छोले प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं।
protein rich indian foods for hair 01
3. पनीर खाएं
पनीर भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो बालों की ग्रोथ और उनको स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। पनीर को सब्जी या सलाद में मिलाकर खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
पनीर खाते समय खाने कुल मात्रा और अपनी व्यक्तिगत जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। बैलेंस डाइट में पनीर को दाल, सब्जियों और अनाज के साथ शामिल किया जा सकता है।
4. चिकन खाएं
चिकन को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, मजबूती देने और इनसे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसको ज्यादा मसालों और तले-भुने तरीके से न खाएं।
5. नट्स खाएं
हेल्दी और घने बालों के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त मूंगफली, बादाम और अखरोट जैसे नट्स को शामिल किया जा सकता है। इनको खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और बालों को पोषण देने में मदद मिलती है।
6. दही खाएं
दही भारतीय खाने का एक हिस्सा है। जिसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इसे अपने खाने में शामिल करने से गट के स्वास्थ्य में सुधार करने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने और बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कनेक्शन
7. कद्दू के बीज खाएं
कद्दू के बीज में प्रोटीन के साथ-साथ बालों के लिए जरूरी जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे अन्य पोषक तत्व होते हैं। इनको डाइट में लेने से बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और इनको जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है।
बालों के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना बताती हैं, बालों की स्ट्रक्चर में केराटिन नाम का प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने पर बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। खासकर लंबे समय तक पर्याप्त प्रोटीन न मिलने के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2018 में Biotechnology Reports में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, केराटिन के31 (Keratin K31), जो बालों की स्ट्रक्चर का हिस्सा है, बालों को हेल्दी रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर बाल अचानक से बहुत ज्यादा झड़ने लगें, बालों में लगातार पतले होने लगें, सिर पर खाली पैच बनने लगें या बालों की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो सिर्फ डाइट बदलने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और सही कारण की पहचान करना सही इलाज के लिए जरूरी है।
निष्कर्ष
बालों को हेल्दी रखने के लिए बाहरी देखभाल के साथ खाने पर भी ध्यान देना जरूरी है। बालों को दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर अंडे, दाल और चने, पनीर, चिकन, मूंगफली, बादाम, अखरोट, दही और कद्दू के बीज जैसे फूड्स को रोज की डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन बालों के लिए किए फूड पर निर्भर न रहें।
ध्यान रहे, बैलेंस डाइट के साथ पर्याप्त पोषण लेने के बाद भी लगातार हेयर फॉल होने पर डॉक्टर से सही कारण की जांच कराना बालों की सेहत के लिए ज्यादा जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं?
बालों को हेल्दी रखने के लिए आयरन, प्रोटीन, बायोटिन, जिंक, विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियों, दही, दालें, करी पत्ते, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें।बालों से जुड़ी समस्या के क्या लक्षण हैं?
बालों के अधिक झड़ना, गंजापन, बालों का पतलापन, हेयर लाइन खिसकने, स्कैल्प में डैंड्रफ, लगातार खुजली और जलन होने जैसी समस्याएं बालों से जुड़ी समस्या के संकेत हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 04, 2026 23:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma Sep 04, 2026 23:47 IST
Modified By : Priyanka SharmaSep 04, 2026 23:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
