Sun Oct 18, 2026 | 03:34 AM IST

Medically Reviewed by Dr Sandeep Mahapatra , Dermatologist & Hair Transplant Surgeon

आयरन की कमी से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कनेक्शन

आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में समय पर जांच और सही डाइट से हेयर फॉल को कम किया जा सकता है।
आयरन की कमी से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कनेक्शनआयरन की कमी से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कनेक्शन

क्या आपके बाल बिना किसी खास कारण के झड़ रहे हैं? अगर आपने महंगे शैंपू, हेयर ऑयल और घरेलू नुस्खे आजमा लिए हैं, लेकिन फिर भी फर्क नहीं पड़ रहा, तो इसकी वजह केवल बाहरी नहीं बल्कि शरीर के अंदर भी छिपी हो सकती है। आयरन की कमी ऐसी ही एक समस्या है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, यह सिर्फ एनीमिया या कमजोरी का कारण नहीं बनती, बल्कि बालों की क्वालिटी और उनकी ग्रोथ पर भी असर डाल सकती है।

नियो फॉलिकल हेयर ट्रांसप्लांट एंड डर्मासोल्यूशन्स, बेंगलुरु के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में आयरन का लेवल कम हो जाता है, तो बालों की जड़ों तक पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इसका असर बालों की नेचुरल ग्रोथ साइकिल पर पड़ सकता है और समय से पहले बाल झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है।

आयरन की कमी और हेयर फॉल का क्या संबंध है?

डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि आयरन बालों की सेल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। जब शरीर में आयरन का लेवल कम हो जाता है, तो हेयर फॉलिकल्स को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। इससे बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित हो सकती है और ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं। कई मामलों में यह स्थिति टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) से भी जुड़ी हो सकती है, जिसमें सामान्य से ज्यादा बाल झड़ते हैं।

Iron Deficiency and Hair Fall ConnectionIron Deficiency and Hair Fall Connection

डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा का कहना है कि केवल आयरन की कमी को हेयर फॉल से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, थायराइड, तनाव, विटामिन्स की कमी या अन्य मेडिकल कारण भी हो सकते हैं। डॉक्टर संदीप महापात्रा के अनुसार, कुछ लोगों में आयरन की कमी होने की संभावना ज्यादा रहती है, जैसे-

  • महिलाओं में ज्यादा पीरियड्स होने पर
  • प्रेग्नेंट महिलाओं में
  • आयरन से भरपूर डाइट न लेने
  • बार-बार ब्लड डोनेट करने वाले
  • डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी कुछ बीमारियों से पीड़ित मरीज

इन लोगों को बैलेंस डाइट लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से झड़े बाल क्या दोबारा वापस आ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Study

Iron Deficiency and Hair Fall ConnectionIron Deficiency and Hair Fall Connection

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा का कहना है कि अगर जांच में आयरन की कमी की पुष्टि होती है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज और खानपान में बदलाव करना चाहिए। इसके लिए-

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स और आयरन युक्त फूड्स को भोजन में शामिल करें।
  • आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां भी खाएं।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के आयरन सप्लीमेंट न लें।
  • पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन B12 और फोलेट का भी ध्यान रखें।
  • तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें।
  • बालों पर बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट और ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें।

निष्कर्ष

आयरन की कमी बाल झड़ने के संभावित कारणों में से एक हो सकती है, लेकिन यह हर व्यक्ति में समान रूप से जिम्मेदार नहीं होती। यदि लंबे समय तक लगातार हेयर फॉल हो रहा है, तो केवल घरेलू उपायों या सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय एक्सपर्ट से सलाह लेकर सही जांच कराना जरूरी है। सही कारण की पहचान, बैलेंस डाइट और उचित इलाज से बालों की सेहत में सुधार लाया जा सकता है और अनावश्यक हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • चाय आयरन के अवशोषण में बाधा डालती है?

    भोजन के तुरंत पहले या बाद में ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी पीने से आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। इनके सेवन के बीच थोड़ा अंतर रखना बेहतर माना जाता है।
  • क्या बार-बार डाइटिंग करने से आयरन की कमी हो सकती है?

    बहुत कम कैलोरी वाली या असंतुलित डाइट लंबे समय तक लेने से आयरन समेत कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे बालों की सेहत प्रभावित हो सकती है।
  • क्या आयरन सप्लीमेंट रोज लेना सुरक्षित है?

    आयरन की ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए किसी भी सप्लीमेंट का रोजाना सेवन केवल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

Read Next

→ बीमारी के बाद अक्सर क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कितने समय तक रहता है हेयर फॉल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2026 18:20 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sandeep Mahapatra