Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Doctor Verified

डैंड्रफ से झड़े बाल क्या दोबारा वापस आ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

डैंड्रफ की समस्या से महिलाएं और पुरुष दोनों ही परेशान रहते हैं, खासकर बदलते मौसम में डैंड्रफ ज्यादा होता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि क्या डैंड्रफ से झड़े बाल दोबारा वापस आ सकते हैं?

डैंड्रफ को कई लोग इसे सिर्फ ड्राई स्कैल्प समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब कंघी करते समय बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं, तब चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या डैंड्रफ की वजह से झड़े बाल दोबारा उग सकते हैं? अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों को लंबे समय तक रूसी रहती है, उन्हें खुजली की भी शिकायत होती है। बार-बार सिर खुजलाने से स्कैल्प में जलन और सूजन हो सकती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं। धीरे-धीरे हेयर फॉल बढ़ता है और हेयरलाइन पतली नजर आने लगती है। ऐसे में डर लगना स्वाभाविक है कि कहीं यह स्थायी गंजापन तो नहीं? इस लेख में पारस हेल्थ, गुरुग्राम के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. मंदीप सिंह से जानिए, डैंड्रफ से झड़े बाल क्या दोबारा वापस आ सकते हैं?

क्या डैंड्रफ से झड़े बाल दोबारा वापस आ सकते हैं?

डॉ. मंदीप सिंह बताते हैं कि डैंड्रफ स्कैल्प में सूजन (inflammation) और खुजली पैदा करता है। जब व्यक्ति बार-बार सिर खुजलाता है, तो बालों की जड़ों पर दबाव और नुकसान बढ़ता है। इससे हेयर रूट्स कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, यह हेयर फॉल आमतौर पर अस्थायी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या डैंड्रफ का कारण खराब डाइट है? एक्‍सपर्ट से जानें

डॉ. मंदीप सिंह के अनुसार, ''जब डैंड्रफ का प्रभावी तरीके से इलाज कर लिया जाता है, तो आमतौर पर बालों की दोबारा ग्रोथ शुरू हो जाती है।'' ऐसा इसलिए, क्योंकि डैंड्रफ से होने वाला हेयर फॉल ज्यादातर अस्थायी होता है, इसलिए जड़ें स्थायी रूप से नष्ट नहीं होतीं। जैसे ही स्कैल्प की सूजन कम होती है और खुजली कंट्रोल होती है, हेयर फॉलिकल्स सामान्य ग्रोथ साइकिल में लौट सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. मंदीप सिंह यह भी कहते हैं कि अगर डैंड्रफ का इलाज करने के बाद भी कई महीनों तक बाल झड़ते रहें, तो जांच कराना जरूरी है। डॉ. मंदीप सिंह स्पष्ट करते हैं कि अगर हेयर फॉल कुछ महीनों से ज्यादा समय तक जारी रहता है, तो यह किसी अन्य कारण, जैसे हार्मोनल असंतुलन, पोषण की कमी या पैटर्न बाल्डनेस का संकेत हो सकता है।

does hair fall due to dandruff grow back

इसे भी पढ़ें: आइब्रो में डैंड्रफ होने पर लगाएं इस एंटी बैक्टीरियल पत्ते का तेल, लगाने से मिलते हैं ये फायदे

डैंड्रफ को कंट्रोल कैसे करें?

  • मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का नियमित उपयोग करें।
  • स्कैल्प को साफ और सूखा रखें।
  • बहुत ज्यादा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स से बचें।
  • बैलेंस डाइट लें, जिसमें जिंक और विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा हो।
  • खुजली होने पर सिर को जोर से न खुजलाएं।
  • सही देखभाल से डैंड्रफ को कंट्रोल किया जा सकता है और इससे जुड़े हेयर फॉल को भी कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष

डैंड्रफ के कारण बाल झड़ना आमतौर पर अस्थायी समस्या है। स्कैल्प में सूजन और खुजली के कारण जड़ें कमजोर हो सकती हैं, लेकिन समय पर इलाज से बालों की दोबारा ग्रोथ संभव है। अगर रूसी का इलाज कर लिया जाए और फिर भी बाल झड़ना जारी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या डैंड्रफ से बाल झड़ते हैं?

    डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में सूजन और खुजली होती है। बार-बार खुजलाने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है।
  • क्या रोज बाल धोने से डैंड्रफ ठीक हो जाता है?

    एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करना ज्यादा प्रभावी होता है।
  • डैंड्रफ होने का मुख्य कारण क्या है?

    डैंड्रफ का मुख्य कारण सिर की त्वचा फंगस का बढ़ जाना है। जब सिर में ज्यादा तेल बनता है, तो यह फंगस तेजी से बढ़ती है और त्वचा की परत झड़ने लगती है।

Read Next

रूखे-पतले हो चुके बालों को फिर से घना और सिल्की बना देंगे ये 3 हेयर मास्क

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 21, 2026 14:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 21, 2026 14:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 21, 2026 14:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content