Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Joshi , Ayurveda Expert

आइब्रो में डैंड्रफ होने पर लगाएं इस एंटी बैक्टीरियल पत्ते का तेल, लगाने से मिलते हैं ये फायदे

Neem oil for dandruff: डैंड्रफ सिर्फ बालों में ही नहीं होता बल्कि, आइब्रो में भी होता है। ऐसे में इस एंटीबैक्टीरियल तेल को लगाना आइब्रो की खुजली कम करने में मददगार है। कैसे, जान लेते हैं।

Neem oil for dandruff: सर्दियों में स्किन की समस्याएं बढ़ जाती हैं और खुजली व खुश्की शरीर के कई हिस्सों में नजर आने लगती है। ऐसे में आइब्रो में भी कई बार डैंड्रफ की दिक्कत देखने को मिल जाती है और ये खुश्की निकल-निकलकर दिखती है। ये देखने में भी अजीब लगता है। ऐसे में कुछ देसी उपाय आपके लिए काम कर सकते हैं जैसे कि नीम का तेल। दरअसल, नीम, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है जो कि इस प्रकार की सभी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है उनके लिए भी नीम का तेल काफी कारगर है। अच्छी बात ये है कि आप इस तेल को घर पर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं Dr. Deepak Joshi, Ayurveda Expert Pravek Kalp से कि इसे कैसे बनाएं और लगाने के फायदे। पर पहले जान लेते हैं आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या क्यों होती है?

आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या क्यों होती है?

Dr. Deepak Joshi बताते हैं कि भौंहों में रूसी अक्सर सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) के कारण होती है, जो मैलासेजिया यीस्ट (Malassezia yeast) की अत्यधिक वृद्धि और अतिरिक्त सीबम निकलने की वजह से होती है। इसके अलावा स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने की वजह से या खराब मौसम के कारण भी आपको ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा ड्राई स्किन, एक्जिमा, सोरायसिस, मेकअप और हार्ट साबुन जैसे जलन पैदा करने वाले पदार्थों से होने वाली कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के कारण भी हो सकती है। असल में ये सिर की रूसी की ही प्रक्रिया है, बस भौंहों के क्षेत्र में होती है, जिससे खुजली और पपड़ीदार त्वचा हो जाती है। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भौहों के लिए अरंडी के तेल का उपयोग कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 

आइब्रो में डैंड्रफ होने पर लगाएं नीम का तेल

डॉ. जोशी बताते हैं कि आइब्रो में डैंड्रफ होने पर आप नीम का तेल लगा सकते हैं जिसे घर पर बनाना बहुत आसान है। नीम का तेल बनाने के लिए आपको करना ये है कि नीम की पत्तियां और कुछ निबोरी लें। फिर सबको थोड़ा कूच लें और फिर इसे नारियल या किसी तेल में डालकर पका लें। फिर इस तेल को छान लें और इसे कॉटन की मदद से डैंड्रफ पर लगाएं।

neem_oil

आइब्रो में नीम का तेल लगाने के फायदे

आइब्रो में नीम का तेल लगाने के फायदे कई हैं जिसमें सबसे बड़ा लाभ ये है कि नीम का एंटीबैक्टीरियल गुण सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस खासकर मैलासेजिया यीस्ट के असर को कम करने में मदद कर सकता है। ये हर प्रकार के फंगल इंफेक्शन को कम करने में कारगर है जिससे डैंड्रफ को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस तेल को लगाने के कई फायदे हैं। जैसे

  • नीम का तेल आइब्रो के पास होते दाने को कम करने में भी मददगार है।
  • नीम का तेल आइब्रो के पास जमा डेड सेल्स को साफ करने में भी कारगर है जिससे खुश्की कम करने में मदद मिलती है।
  • नीम का तेल आइब्रो के बालों को झड़ने से रोकने में मददगार है और इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
  • नीम का तेल आइब्रो में खुजली को कम करने के साथ रेडनेस को भी कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: आइब्रो में खुजली से हो रहे हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

इस प्रकार से आप आइब्रो के लिए नीम के तेल इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इस स्थिति में बेहद कारगर है और आइब्रो की खुजली के साथ बार-बार होने वाली डैंड्रफ कम करने मददगार है। तो इन टिप्स को अपनाएं और आइब्रो को कम करने में मददगार है। तो अगर आपको भी ये दिक्कत है तो इस उपाय को जरूर ट्राई करें।

FAQ

  • क्या नारियल का तेल भौंहों की ग्रोथ बढ़ा सकता है?

    नारियल का तेल भौंहों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार और इसके भौंहों की बनावट बेहतर होती है और इससे आप भौंहों को अच्छा शेप दे पाएंगे।
  • नीम के तेल का उपयोग कब करना चाहिए?

    नीम के तेल का उपयोग आप बॉडी एक्ने को कम करने के लिए कर सकते हैं और इसे शरीर पर लगा सकते हैं जिससे एक्ने और खुजली में कमी आती है।
  • नीम के तेल से क्या फायदा होता है?

    नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होता है जो कि त्वचा में खुजली कम करने के साथ एक्ने कम करने में मददगार है। इसके अलावा इस तेल को लगाने से बालों में डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

Read Next

सर्दी से गलने लगी है नाखून के नीचे की त्वचा? खुद एक्सपर्ट ने बताया है इस इंफेक्शन के लिए घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 13:14 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 20, 2026 13:14 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 20, 2026 13:14 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Deepak Joshi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content