Fri Sep 11, 2026 | 06:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सिर के जिद्दी डैंड्रफ का पक्का इलाज है नीम का पानी! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और कमाल के फायदे

क्या आप भी अक्सर डैंड्रफ से परेशान रहते हैं? कई तरह के ट्रीटमेंट के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है? ऐसे में आप नीम के पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। जानें, नीम के पानी के इस्तेमाल का सही तरीका और फायदों के बारे में।

डैंड्रफ की समस्या किसी को भी हो सकती है। कभी खराब मौसम तो कभी बढ़ता प्रदूषण। अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि सिर के जिद्दी डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? कई लोग इसके लिए नीम के पानी का इस्तेमाल करते हैं। नीम के पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो सिर की गंदगी को साफ करते हैं और डैंड्रफ को भी दूर करने में मदद करते हैं। हालांकि, यह जान लेना जरूरी है कि इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

नीम का पानी कैसे बनाएं?

01 (2)

  1. एक बड़ी मुट्ठी नीम के पत्ते लें।
  2. तीन-चार कप पानी में पत्तियां डालें।
  3. इन्हें 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
  4. पानी हरा होने पर गैस बंद कर दें।
  5. पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  6. अंत में पत्तियों को छानकर अलग कर दें।
  7. नीम का पानी तैयार है।

डैंड्रफ के लिए नीम का पानी कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले अपने सिर को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।
  • बाल साफ होने के बाद ठंडे हो चुके नीम के पानी से बालों को वॉश करें।
  • इसके बाद सादे पानी से सिर को वॉश न करें।
  • अच्छे परिणाम के लिए यही प्रक्रिया सप्ताह में एक से दो बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: नीम के पानी से नहाने के 9 फायदे और 3 नुकसान

डैंड्रफ हटाने के लिए नीम के पानी के फायदे

how to use neem water for dandruff removal 01 (1)

एंटी फंगल गुणों से भरपूर

नीम में प्राकृतिक रूप से फंगस-विरोधी तत्व होते हैं। त्वचा के संपर्क में आते ही इसका एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और पपड़ी पैदा करने वाले फंगस को खत्म कर देता है।

खुजली से राहत

डैंड्रफ के कारण सिर में खुजली होने लगती है। कई बार खुजली करने की वजह से त्वचा छिल जाती है, जहां घाव हो जाता है और जलन भी होने लगती है। नीम के पानी में सूजन रोधी गुण होते हैं। इसका उपयोग करने से त्वचा की सूजन में कमी आती है, जिससे रेडनसे और खुजली भी शांत होती है। असल में, इसमें नीम में निम्बिडिन नाम का एक्टिव कंपाउंड होता है, जो त्वचा की जलन को शांत करता है और फंगल इरिटेशन को भी कम करता है।

ऑयली स्किन से छुटकारा

कई बार डैंड्रफ की समस्या उन लोगों को अधिक होती है, जिन लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है। दरअसल, ऑयल के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और धूल-मिट्टी तथा गंदगी सीधे सिर पर चिपक जाती है। ऐसे में सिर में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। वहीं, अगर आप नीम के पानी से बालों को साफ करते हैं, तो इसकी वजह से स्कैल्प में मौजूद अतिरिक्त सीबम कम होता है और ऑयल प्रोडक्शन को भी संतुलित करता है। ऐसे में बालों की प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी स्किन और बालों को चमकदार बनाना चाहते हैं? अपनाएं आयुर्वेदाचार्य के 5 उपाय

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में Cureus में प्रकाशित एक अध्ययन से स्पष्ट होता है कि नीम में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो जर्म्स को नष्ट करते हैं। यह सूजन को कम करते हैं और यह हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं, संक्रमण और घाव में भी नीम का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर इसका पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है, जिसे सीधे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।

कब नीम के पानी का उपयोग न करें?

वैसे तो ज्यादातर लोग नम के पानी का उपयोग डैंड्रफ से राहत के लिए कर सकते हैं। इसके बावजूद, कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए, जैसे-

क्रम कंडीशन क्यों न लगाएं?
1. एलर्जी अगर किसी को नीम के पत्तों या इसमें मौजूद तत्वों से एलर्जी है, तो उन्हें इसका उपयोग करने से बचना चाहिए। यह सही नहीं है।
2. कटी-छिली त्वचा
  • सिर पर खुला घाव, खरोंच या कटे हुए निशान हैं, तो इसे न लगाएं।
  • इन पर नीम का पानी लगाने से तेज जलन, दर्द या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
3.  एक्जिमा
  • अगर किसी को एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन है, तो उन्हें भी इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • असल में, नीम काफी असरदार और तीव्र गुणों वाला होता है।
  • इससे स्किन कंडीशन बिगड़ सकती है।
4.  ओवर सेंसिटिव
  • स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होने पर नीम के पानी का उपयोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए न करें।
  • नीम के पानी के संपर्क में आने से कांटेक्ट डर्मेटाइटिस जैसी कंडीशन पैदा हो सकती है।
  • इसके अलावा, स्किन ड्राई हो सकती है, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।
5. छोटे बच्चे और शिशु
  • बच्चों की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है।
  • उनके बालों पर नीम का पानी लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

निष्कर्ष

डैंड्रफ से राहत के लिए नीम का पानी बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग सप्ताह में एक से दो बार किया जा सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल जैसे गुण होते हैं, जो बालों में डैंड्रफ को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि कुछ लोगों को नीम के पत्तों या इसमें मौजूद तत्वों से एलर्जी हो सकती है। ऐसा हो, तो नीम के पानी से हेयर वॉश न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या नीम के पानी में नींबू का रस मिलाकर लगाने से डैंड्रफ जल्दी ठीक होता है?

    जिन लोगों की स्कैल्प संवेदनशील या ड्राई है, उन्हें तो नीम के पानी में नींबू का रस मिलाकर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, नींबू का रस सिर के pH लेवल को संतुलित करता है और नीम के एंटी-फंगल गुणों को बढ़ाता है। अगर इससे एलर्जी न हो तो इस मिश्रण का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। 
  • क्या डैंड्रफ के लिए नीम के तेल का उपयोग नीम के पानी से अधिक प्रभावी है?

    डैंड्रफ को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का उपयोग अधिक उपयोगी मन जाता है। हालांकि, नीम के तेल में कैरियर ऑयल मिक्स करके ही लगाना चाहिए।

Read Next

गंदा हेलमेट बढ़ा सकता है स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा, डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें कैसे करें बचाव?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 12:14 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content