Wed Oct 7, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

क्या आप भी ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो आप राहत पाने के लिए नियमित रूप से बालों को वॉश करें और अच्छे हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करें। यकीनन इससे आपके बालों में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे।
ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीकेऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे पाएं? जानें 7 आसान और असरदार तरीके

कुछ लोगों की स्कैल्प अतिरिक्त ऑयली होती है, जिस वजह से बाल अक्सर चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे बालों की समय पर केयर न की जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। सवाल है, ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से राहत पाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट सीधी सलाह देते हैं कि बालों को समय-समय पर वॉश करें और सही हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करें। यहां राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आपको कुछ कारगर तरीकों के बारे में बता रही हैं, जिससे चिपचिपे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है।

ऑयली स्कैल्प से राहत पाने के टिप्स

how to get rid of oily scalp and sticky hair 01 (25)how to get rid of oily scalp and sticky hair 01 (25)

ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है। यहां डॉक्टर द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाएं-

1. नियमित रूप से हेयर वॉश करें

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनके बाल बहुत ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं, तो अपनी स्थिति को इग्नोर न करें। सप्ताह में कम से कम तीन बार बालों को जरूर धोएं। सामान्यतः बालों को दो बार धोने की सलाह दी जाती है। ज्यादा चिपचिपे होने पर बालों को सप्ताह में तीन बार धोना काफी होता है। हां, ओवर वॉश करने से बचें। इससे स्कैल्प ड्राई हो सकती है। NIH में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है, शैंपू का उपयोग करने से बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल से छुटकारा मिलता है और स्कैल्प गहराई तक साफ भी होती है। 

2. सही तकनीक से बाल धोएं

अक्सर लोगों को यह पता नहीं होता है कि ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से राहत पाने के लिए सही तकनीक की मदद से हेयर वॉश करना चाहिए। सवाल है, सही तकनीक क्या है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "शैंपू को हथेली पर पानी के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। अब उंगलियों की मदद से शैंपू को पूरे सिर पर फैलाएं। जरूरत के अनुसार आप सिर पर पानी डाल सकते हैं। धीरे-धीरे सिर पर झाग फैल जाता है। इसके बाद सादे पानी से तब बाल धोएं, जब तक झाग साफ न हो जाए। अच्छे रिजल्ट के लिए जरूरी है कि आप इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएं।"

3. प्रोडक्ट में बदलाव करें

what happens if you use expired shampoo on hair by mistake 01 (9)what happens if you use expired shampoo on hair by mistake 01 (9)

कई बार अच्छी तरह बालों की केयर करने के बाद भी स्कैल्प ऑयली रहती है और बाल चिपचिपे ही बने रहते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो आप परेशान न हों। कई बार हम अनजाने में ऐसे प्रोडक्ट यूज करते हैं, जो हमारी स्कैल्प को सूट नहीं करते हैं। आप ऐसे प्रोडक्ट यूज करें, जो बालों के लिए सही हों और स्कैल्प का चिपचिपापन दूर हो जाए। डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "चिपचिपे बालों पर लाइटवेट शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों का वॉल्यूम अधिक नजर आता है।"

4. कंडीशनर स्कैल्प पर न लगाएं

ज्यादातर लोग हेयर वॉश के बाद कंडीशनर जरूर लगाते हैं। Indian Journal of Dermatology के अनुसार, कंडीशनर से बालों का वॉल्यूम बढ़ता है और बाल सॉफ्ट और स्मूद भी नजर आते हैं। हालांकि, कंडीशनर कभी भी स्कैल्प पर नहीं लगाया जाना चाहिए। इससे स्कैल्प को नुकसान हो सकता है, स्कैल्प के स्किनपोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे बालों का चिपचिपापन बढ़ सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो कंडीशनर को हमेशा बालों के उस हिस्से पर लगाया जाना चाहिए, जो स्कैल्प से दूर हो। इसे मिड लेंथ और बालों के अंतिम सिरे पर लगाएं।

5. ड्राई शैंपू यूज करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, "जिन लोगों के बाल काफी ज्यादा चिपचिपे हैं, अगर वे सप्ताह में तीन बार हेयर वॉश नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें ड्राई शैंपू का यूज करना चाहिए। इससे बालों का चिपचिपापन खत्म होता है और बाल सिल्की तथा स्मूद नजर आते हैं। हालांकि, बार-बार ड्राई शैंपू करने से बचें। किसी भी तरह के प्रोडक्ट को अतिरिक्त मात्रा में स्कैल्प पर यूज न करें।"

6. हेयर ब्रश की सफाई पर ध्यान दें

बालों की सफाई की बात आती है, तो शायद ही हम कभी हेयर ब्रश की बात करते हैं। लंबे समय तक गंदी कंघी का उपयोग किया जाना सही नहीं होता है। इससे बाल गंदे हो सकते हैं और स्कैल्प को भी नुकसान हो सकता है। डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि साफ हेयर ब्रश का उपयोग करना चाहिए।

7. ऑयली फूड्स का सेवन कम करें

साल 2019 में न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित शोध पत्र की मानें, तो आप जो भी खाते हैं, उससे सीबम प्रोडक्शन पर असर पड़ता है। विशेषकर, फैट अधिक मात्रा में खाने से ऑयल ग्रंथियां अधिक मात्रा में ऑयल प्रोड्यूस करती हैं, जिससे स्कैल्प और बाल चिपचिपे हो सकते हैं।

निष्कर्ष

बालों का चिपचिपा होना कोई समस्या नहीं है। हालांकि, ऑयली बालों की केयर किया जाना जरूरी होता है। इससे ऑयली बालों का झड़ना कम हो सकता है। डॉ. करुणा मल्होत्रा साफ सलाह देती हैं कि समय पर बालों को धोना, साफ कंघी से बालों को कॉम्ब करना और अच्छे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। इस तरह के छोटे-छोटे टिप्स की मदद से बालों के चिपचिपेपन को कम किया जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या तनाव के कारण स्कैल्प में सीबम प्रोडक्शन बढ़ सकता है?

    शरीर में तनाव और हार्मोनल असंतुलन की वजह से ऑयल ग्लैंड अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो जाता है।
  • क्या ऑयली बालों वाले लोगों को गर्म पानी से सिर धोना चाहिए?

    ऑयली बालों को हमेशा गुनगुने और सादे-ठंडे पानी से धोना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी स्कैल्प के लिए सही नहीं है। इससे बाल ड्राई हो सकते हैं। 

Read Next

→ तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 17, 2026 11:46 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra