Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sandeep Mahapatra , Dermatologist & Hair Transplant Surgeon

डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही हेयर वॉश रूटीन

डैंड्रफ होने पर बाल कितनी बार धोने चाहिए, यह स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है। सही हेयर वॉश रूटीन और मेडिकेटेड शैंपू से रूसी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

डैंड्रफ के साथ सिर मे खुजली होना और स्कैल्प पर जलन महसूस होना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहला कदम होता है सही हेयर वॉश रूटीन अपनाना लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए? क्या रोजाना बाल धोना सही है या कम शैंपू करना बेहतर है? इसका जवाब देते हुए नियो फॉलिकल हेयर ट्रांसप्लांट एंड डर्मासोल्यूशन्स, बेंगलुरु के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि डैंड्रफ केवल गंदगी की वजह से नहीं होता। स्कैल्प पर तेल का ज्यादा प्रोडक्शन, स्किन की सेंसिटिविटी, फंगल ग्रोथ और गलत हेयर केयर आदतें भी रूसी को बढ़ा सकती हैं। इसलिए केवल बालों को धोना ही नहीं, बल्कि सही तरीके से शैंपू करना भी जरूरी है।

ऑयली स्कैल्प वाले लोगों में बार-बार तेल और पसीना जमा होने के कारण नियमित हेयर वॉश की जरूरत पड़ सकती है, जबकि ड्राई स्कैल्प वाले लोगों को ज्यादा शैंपू करने से बचना पड़ सकता है। इसके अलावा एंटी-डैंड्रफ शैंपू का सही इस्तेमाल और उसे स्कैल्प पर पर्याप्त समय तक रखना भी जरूरी होता है।

डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं, ''डैंड्रफ वाले बाल कितनी बार धोने चाहिए, यह व्यक्ति के स्कैल्प के प्रकार, डैंड्रफ की गंभीरता और इस्तेमाल किए जा रहे शैंपू पर निर्भर करता है। सही हेयर वॉश रूटीन अपनाना डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।'' डैंड्रफ वाले बालों के लिए कोई एक नियम सभी पर लागू नहीं होता। यदि स्कैल्प बहुत ऑयली है और बार-बार तेल जमा होता है, तो नियमित रूप से बाल धोना जरूरी हो सकता है। वहीं, ड्राई स्कैल्प वाले लोगों को बहुत ज्यादा बार शैंपू करने से बचना चाहिए।

आमतौर पर डैंड्रफ की समस्या में हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना कई लोगों के लिए उचित हो सकता है। हालांकि, अगर डॉक्टर ने मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू बताया है, तो उसका इस्तेमाल उनकी सलाह के अनुसार करना चाहिए।

  • कई लोगों को लगता है कि रोजाना बाल धोने से डैंड्रफ बढ़ जाएगा, लेकिन यह हमेशा सही नहीं है।
  • ऑयली स्कैल्प वाले कुछ लोगों में रोजाना या एक दिन छोड़कर बाल धोना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे एक्स्ट्रा तेल, पसीना और गंदगी साफ होती रहती है।
  • हालांकि, बहुत ज्यादा शैंपू करने या हार्श प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्कैल्प का नेचुरल मॉइश्चर बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे ड्राईनेस और जलन बढ़ सकती है।

American Academy of Dermatology Association में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, बालों की देखभाल और डैंड्रफ का इलाज पूरी तरह से आपके बालों के प्रकार और स्कैल्प पर निर्भर करता है। यदि आपके बाल पतले, सीधे या स्कैल्प ऑयली है, तो बालों को रोजाना धोना और हफ्ते में दो बार डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहता है।

इसके विपरीत, यदि आपके बाल मोटे, घुंघराले यानी कर्ली हैं, तो इन्हें सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही धोएं और डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार करें। कर्ली बालों को ड्राईनेस से बचाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू केवल स्कैल्प पर ही लगाएं और बालों की नमी व चमक बनाए रखने के लिए इसके बाद अपने नियमित शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें।

Dandruff Hair Wash Routine

शैंपू करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए केवल बाल धोना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही तरीके से शैंपू करना भी जरूरी है।

  • शैंपू को केवल बालों पर नहीं बल्कि स्कैल्प पर लगाएं।
  • एंटी-डैंड्रफ शैंपू को लगाने के बाद कुछ मिनट तक स्कैल्प पर रहने दें।
  • बालों को पानी से धोने से बचें।
  • स्कैल्प को नाखूनों से जोर से न रगड़ें।
  • जरूरत के अनुसार ही शैंपू की मात्रा इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

डैंड्रफ वाले बालों को कितनी बार धोना चाहिए, यह स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है। बहुत कम या बहुत ज्यादा हेयर वॉश दोनों ही समस्या बढ़ा सकते हैं। सही शैंपू को चुनना, सही हेयर वॉश रूटीन और स्कैल्प की नियमित देखभाल से डैंड्रफ को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर डैंड्रफ के साथ खुजली, जलन या हेयर फॉल की समस्या बढ़ रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर सही इलाज लेना बेहतर होता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बालों में कंडीशनर लगाने से डैंड्रफ बढ़ता है?

    अगर कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाया जाए तो कुछ लोगों में भारीपन या ऑयल बढ़ सकता है। इसे केवल बालों की लंबाई पर लगाना बेहतर होता है।
  • क्या गंदे बालों के कारण ही डैंड्रफ होता है?

    डैंड्रफ केवल गंदगी की वजह से नहीं होता। यह स्कैल्प पर तेल, सेंसिटिव स्किन और कुछ माइक्रोऑर्गेनिज्म की एक्टिविटी से भी जुड़ा हो सकता है।
  • क्या डैंड्रफ हमेशा के लिए खत्म हो सकता है?

    डैंड्रफ एक बार ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है। सही हेयर केयर रूटीन और नियमित देखभाल से इसे लंबे समय तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Read Next

बाल झड़ने का कारण कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कौन से फूड्स कर सकते हैं मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 17:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sandeep Mahapatra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content