आज के समय में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या काफी आम हो चुकी है। इस समस्या में स्कैल्प की स्किन से सफेद परतें बनकर झड़ने लगती हैं। स्कैल्प में डैंड्रफ होने के कारण खुजली, जलन और बालों के कमजोर होकर झड़ने जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। डैंड्रफ के कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्कैल्प की स्किन का ज्यादा ड्राई होना, ज्यादा तेल बनना, फंगल इंफेक्शन, तनाव या गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना। डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए अक्सर कई लोग नेचुरल उपायों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें सफेद चंदन भी शामिल हैं। सफेद चंदन अपने ठंडे, खुशबूदार और स्किन को शांत करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि डैंड्रफ की समस्या में सफेद चंदान के क्या फायदे हैं
डैंड्रफ से राहत पाने में सफेद चंदन के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, डैंड्रफ से राहत दिलाने में सफेद चंदन कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। साल 2024 में The Power of Sandalwood में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चंदन के पौधे के बीजों और पत्तियों से निकाले गए तेल का इस्तेमाल औषधीय गुणों के कारण किया जाता है, जो डैंड्रफ और बालों से जुड़ी समस्याओं इलाज में भी किया जाता है।
1. स्कैल्प को ठंडक दे
सफेद चंदन में नेचुरल ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प की स्किन में होने वाली जलन और खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में असुविधा महसूस होती है तो चंदन का लेप स्कैल्प में लगाना खुजली या जलन से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: स्कैल्प सोरायसिस या सीवियर डैंड्रफ: डॉक्टर से जानें दोनों के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर
2. खुजली को कम करे
डैंड्रफ होने पर स्कैल्प में खुजली होना सबसे आम समस्या है। ऐसे में सफेद चंदन का इस्तेमाल करने से स्किन को शांत किया जा सकता है, जिससे खुजली और बार-बार सिर खुजलाने जैसी समस्या में कमी आ सकती है।
3. स्किन की नमी बनाए रखे
अगर रूसी के कारण स्कैल्प की स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है तो सफेद चंदन स्किन की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इससे स्कैल्प की ड्राई परतें कम हो सकती हैं और स्कैल्प ज्यादा हेल्दी नजर आ सकती है।
-1782834152824.jpg)
डैंड्रफ के लिए सफेद चंदन का इस्तेमाल कैसे करें?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि सफेद चंद पाउडर का इस्तेमाल डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। इसका उपयोग करने के लिए सफेद चंदन पाउडर में गुलाब जल, दही या एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद लगभग 20 से 25 मिनट तक स्कैल्प को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के हर्बल या माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सिरका बालों से डैंड्रफ हटा सकता है? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
स्कैल्प में सफेद चंदन लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, सफेद चंदन का इस्तेमाल करने से पहले स्किन के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना जरूरी होता है, क्योंकि कुछ लोगों में एलर्जी या जलन की समस्या हो सकती है। अगर डैंड्रफ बहुत ज्यादा है, स्कैल्प पर मोटी परतें बन रही हैं, लगातार स्कैल्प में रेडनेस या सूजन बनी रहती है या समस्या लंबे समय तक ठीक नहीं होती है तो स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
सफेद चंदन एक नेचुरल उपाय है, जो स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या को कम करने, खुजली कम करने और ड्राइनेस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि सफेद चंदन अकेले डैंड्रफ की समस्या का इलाज है। इस समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप डैंड्रफ होने के कारणों के बारें में पता लगाएं और हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
डैंड्रफ को दूर करने के लिए क्या करें?
डैंड्रफ को जड़ से हटाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है। इसके अलावा नीम के पत्तों का पेस्ट या नींबू के रस का इस्तेमाल भी डॉक्टर की सलाह पर फायदेमंद हो सकता है।डैंड्रफ होने का मुख्य कारण क्या है?
डैंड्रफ होने का कारण मैलासेजिया नाम का फंगस है, जो स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देता है। इसके अलावा, बहुत ज्यादा ऑयली स्किन, ड्राइनेस, हार्मोनल बदलाव, तनाव आदि भी इसके कारण हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 30, 2026 21:16 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jun 30, 2026 21:16 IST
Published By : Katyayani Tiwari