अक्सर लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। इसको आम भाषा में रूसी कहा जाता है, जिसके कारण स्कैल्प में खुजली होने, त्वचा के पपड़ीदार होने और कई बार स्कैल्प में जलन महसूस होने की समस्या हो सकती है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन कई बार लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर समय रहते इसकी देखभाल की जाए तो इससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें इससे राहत के लिए क्या करें?
डैंड्रफ क्या है और इससे राहत के लिए क्या करें?
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, डैंड्रफ की समस्या के कारण लोगों को स्कैल्प में सफेद पपड़ी जमने, खुजली और हल्की खुजली होने जैसी समस्याएं हो सकती है। यह समस्या अक्सर मैलासेजिया (Malassezia) नाम के यीस्ट के बहुत ज्यादा बढ़ने से होती है। ऐसे में डैंड्रफ से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। जैसे -
1. मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें
डैंड्रफ की समस्या से राहत के लिए सबसे पहले मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें, जिसमें केटोकोनाजोल (ketoconazole), जिंक पाइरिथियोन (Zinc Pyrithione), सेलेनियम सल्फाइड (Selenium Sulfide), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) या कोल टार (Coal Tar) जैसे तत्व हो सकते हैं।
ये शैंपू फंगस को बढ़ने से रोकने, स्कैल्प की सूजन को कम करने और एक्स्ट्रा पपड़ी को हटाने में मदद करते हैं। ध्यान रहे, समस्या की गंभीरता के अनुसार, ऐसे शैंपू का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जाता है और बाद में जरूरत के अनुसार डॉक्टर की सलाह के साथ इसका इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है।
साल 2010 में Indian Journal of Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डैंड्रफ की समस्या से राहत के लिए केराटिनोलिटिक एजेंट (सैलिसिलिक एसिड और सल्फर), जिंक पाइरिथियोन और टार जैसे मेडिकेटिड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: इन 3 शैंपू करने की गलतियों से बढ़ सकता है डैंड्रफ, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही तरीका
-1785483758955.webp)
2. डैंड्रफ से राहत के लिए सही देखभाल है जरूरी
डॉ. सुनील कुमार का कहना है, डैंड्रफ से राहत के लिए सिर्फ शैंपू का इस्तेमाल करना ही पर्याप्त नहीं होता है। इसके साथ-साथ स्कैल्प स्वस्थ रखने के लिए इसकी देखभाल करना और स्कैल्प की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान आदतों को अपनाया जा सकता है।
- स्कैल्प और बालों को नियमित रूप से धोएं।
- हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- शैंपू करने के बाद बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धोएं।
- स्कैल्प को खरोंचने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से स्किन को नुकसान हो सकता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।
3. हेल्दी डाइट लें
स्कैल्प को हेल्दी रखने और डैंड्रफ की समस्या से राहत के लिए बैलेंस डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए डाइट में विटामिन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल करें। इससे स्कैल्प की इन समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ड्राई बालों को हफ्ते में एक बार धोना काफी होता है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
4. स्ट्रेस कम करें
स्ट्रेस को मैनेस करने की कोशिश करें। ऐसा करने से भी कुछ लोगों में डैंड्रफ को रोकने में मदद मिलती है, क्योंकि कुछ लोगों में स्ट्रेस बढ़ने पर डैंड्रफ की समस्या ज्यादा दिखाई देती है।
डैंड्रफ की समस्या क्यों होती है?
डॉ. सुनील के अनुसार, डैंड्रफ की समस्या मैलासेजिया नामक यीस्ट के कारण बहुत ज्यादा बढ़ने से होती है, जो स्कैल्प के ऑयल पर पनपता है और सूजन पैदा कर सकता है। इसके कई अन्य कारण ऑयली स्किन, ड्राई स्कैल्प, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव और बालों की ठीक से सफाई न करना हो सकते हैं। जिसके कारण स्कैल्प में सफेद परतों के दिखने, सिर में खुजली होने और स्कैल्प में जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉक्टर से सलाह कब ले?
डॉ. सुनील कुमार बताते हैं, अगर डैंड्रफ बहुत ज्यादा हो और लगातार बना रहे, रेडनेस होने, दर्दनाक घाव होने और बालों के झड़ने या कई हफ्तों तक मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ में सुधार न हो, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
ऐसी स्थिति में यह सिर्फ डैंड्रफ नहीं बल्कि सेबोरिक डर्मेटाइटिस (seborrheic dermatitis), सोरायसिस (psoriasis), एक्जिमा (eczema) या स्कैल्प से जुड़ी कोई अन्य बीमारी भी हो सकती है, जिसके लिए मेडिकल इलाज की जरूरत होती है।
निष्कर्ष
डैंड्रफ एक आम समस्या है। इससे राहत के लिए स्कैल्प की सही देखभाल, साफ-सफाई का ध्यान रखने, बैलेंस डाइट लेने, स्ट्रेस को मैनेज करने और मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का सही तरीके से इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इन आदतों को अपनाने के बाद भी डैंड्रफ की समस्या में आराम न मिलने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ये किसी गंभीर समस्या के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
डैंड्रफ के क्या लक्षण है?
डैंड्रफ की समस्या होने पर व्यक्ति को सिर में खुजली होने, त्वचा के लाल होने, स्कैल्प के ज्यादा ऑयली दिखने, स्किन के ड्राई होने और स्कैल्प पर पपड़ी जमने की समस्या होने लगती है।डैंड्रफ किसकी वजह से होता है?
स्कैल्प के ड्राई होने, ज्यादा ऑयली होने, फंगल इंफेक्शन होने, स्ट्रेस और शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण लोगों को डैंड्रफ होने की समस्या होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 31, 2026 13:18 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu