Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें

ड्राई स्किन सिर्फ मौसम या देखभाल की कमी के कारण नहीं होती है, बल्कि यह कई बार किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। लगातार ड्राई स्किन, फटने या अन्य लक्षणों के साथ होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कई लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम समस्या है। यह समस्या मौसम में बदलाव होने, ठंडी हवा होने, गर्म पानी से बार-बार नहाने या स्किन की सही देखभाल न करने के कारण लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए स्किन को मॉइस्चराइज करना और सही स्किन केयर को अपनाना फायदेमंद होता है, लेकिन अगर लंबे समय तक लगातार ड्राई स्किन के बने रहने या त्वचा के फटने की समस्या होती है, तो ये किसी बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आइए Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें इसके बारे में।

ड्राई स्किन कब चिंता का कारण बन सकती है?

American Academy of Dermatology के अनुसार, तापमान कम होने, शरीर में विटामिन डी, ए और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी, स्किन कंडीशन, किडनी की बीमारी, थायराइड, डायबिटीज और एचआईवी पॉजिटिव लोगों को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, ड्राई स्किन कोई बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन अगर मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल करने और स्किन केयर करने के बाद भी ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे कई मेडिकल कारण हो सकते हैं। ऐसे में स्किन की ड्राइनेस के मूल कारणों को पहचानना जरूरी हो जाता है। इसके कई मेडिकल कारण हो सकते हैं। जैसे -

1. हाइपोथायरायडिज्म के कारण

हाइपोथायरायडिज्म ड्राई स्किन की समस्या के आम कारणों में से एक है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में थायरायड हार्मोन नहीं बना पाता है। जब यह हार्मोन कम हो जाता है, तो स्किन सेल्स के बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और त्वचा में नेचुरल ऑयल्स का प्रोडक्शन भी कम होने लगता है।

इसके कारण स्किन खुरदरी, ड्राई और बेजान दिखाई देने लगती है। अगर ड्राई स्किन के साथ लगातार थकान, वजन बढ़ना या ज्यादा ठंड लगने जैसी समस्याएं भी हों, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट

2. डायबिटीज के कारण

डायबिटीज के मरीजों में भी स्किन के ड्राई होने की समस्या आम हो सकती है। डायबिटीज की समस्या में व्यक्ति को बार-बार यूरिन जाना पड़ता है, उनकी नसों को नुकसान होता है (खासकर पैरों और पैरों के निचले हिस्से में) और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के ठीक से न होने की समस्या होती हैं, जिनके कारण लोगों को स्किन के ड्राई होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

when is dry skin a sign of an underlying disease know from dermatologist 01 (6)

3. स्किन से जुड़ी बीमारियों के कारण

कई लोगों को एक्जिमा (Eczema), सोरायसिस (Psoriasis) और इक्थियोसिस (Ichthyosis) स्किन से जुड़ी बीमारियां होती हैं, जिनके कारण स्किन में खुजली होने, पपड़ी जमने, सूजन आने और स्किन के ड्राई होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन से जुड़ी इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से समय रहते इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इन सभी स्थितियों में डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करने की जरूरत होती है।

4. क्रॉनिक किडनी डिजीज और ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण

कई बार ऑटोइम्यून बीमारियां और किडनी की पुरानी बीमारी यानी क्रॉनिक किडनी डिजीज भी स्किन के लगातार ड्राई होने का कारण बन सकती हैं, क्योंकि इनसे हाइड्रेशन और स्किन बैरियर के काम करने के तरीके में बदलाव आता है, साथ ही ये कमजोर होने लगती है। जिससे स्किन ड्राई होने लगती है।

5. पोषक तत्वों की कमी के कारण

हेल्दी स्किन के लिए बाहरी देखभाल के साथ-साथ सही पोषण की भी जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन A, D, E, जिंक या जरूरी फैटी एसिड की कमी हो जाए, तो स्किन अपनी नेचुरल नमी खो देती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को अपनी बैलेंस डाइट में शामिल करना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के कारण स्किन ड्राई हो सकती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

6. दवाइयां भी हो सकती हैं कारण

बीमारियों से राहत पाने के लिए लोग डाइयूरेटिक्स, रेटिनोइड्स और कीमोथेरेपी की दवा जैसी दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों को स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी नई दवा का सेवन शुरु करने के बाद स्किन के अधिक ड्राई होने की समस्या महसूस होती है, तो इन दवाइयों के सेवन से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि इलाज में डॉक्टर द्वारा जरूरी बदलाव किए जा सकें।

किन लक्षणों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, अगर ड्राई स्किन के साथ स्किन से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं भी महसूस होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

  • स्किन के बार-बार फटने और खून आने।
  • बार-बार स्किन इंफेक्शन होने।
  • बहुत ज्यादा खुजली होने।
  • बिना किसी कारण के वजन बढ़ने या कम होने।
  • लगातार थकान महसूस होने।
  • बहुत ज्यादा प्यास लगने।
  • नियमित मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन के ड्राई रहने।

डॉक्टर से सलाह लेना है जरूरी

डॉ. सुनील कुमार कहते हैं, अगर ड्राई स्किन की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो एक डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री, शारीरिक जांच और जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट के जरिए असल वजह का पता लगा सकते हैं। स्किन हेल्थ में सुधार करने और इससे जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए उस अंदरूनी बीमारी का इलाज करना जरूरी होता है।

निष्कर्ष

ड्राई स्किन हमेशा मौसम या स्किन केयर की कमी के कारण नहीं होती है। कई बार यह शरीर के अंदर चल रही किसी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। अगर स्किन ड्राइनेस लगातार बनी रहे, बार-बार फटे या इसके साथ अन्य असामान्य लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इसकी जांच करानी चाहिए, ताकि सही इलाज और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव किए जा सकें। स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ड्राई स्किन किसकी कमी से होती है?

    ड्राई स्किन की समस्या शरीर में पानी की कमी, सीबम यानी नेचुरल ऑयल्स का प्रोडक्शन होने, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के कारण हो सकती है।
  • ड्राई स्किन की पहचान कैसे करें?

    ड्राई स्किन की समस्या होने पर व्यक्ति को त्वचा में खुजली होने, स्किन का खुरदरा होने, स्किन का खिंचाव महसूस होने, त्वचा के पपड़ीदार होने, जलन होने और दर्द होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

ये 4 गलतियां सेंसिटिव स्किन पर पड़ेंगी भारी, बढ़ सकती है जलन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2026 19:22 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content