Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

नहाने के तुरंत बाद खुजली क्यों होने लगती है? जानें इसके कारण और बचाव

क्या आपको भी नहाने के तुरंत बाद खुजली होने लगती है? इसकी वजह ड्राई स्किन, गर्म पानी, साबुन से एलर्जी या त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के तरीके।

मानसून में खुजली, त्वचा में घाव होना या जलन जैसी समस्या होना बहुत आम बात है, लेकिन कभी आपने महसूस किया है कि नहाने के तुरंत बाद त्वचा में खुजली और जलन जैसी परेशानी हो रही है? असल में, कई लोगों को यह समस्या होती है। ऐसा तब होता है, जब कोई ज्यादा गर्म पानी से शॉवर लेते हैं या केमिकल युक्त साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इसके अन्य कारणों और बचाव के बारे में।

नहाने के तुरंत बाद खुजली के कारण- Reasons for Itching After Shower

reasons for itching after shower explains 01 (25)

अगर नहाने के तुरंत बाद खुजली हो रही है, तो इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं, जैसे-

गर्म पानी से नहाना

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "कई लोग हर मौसम में गुनगुने पानी से नहाते हैं, वहीं कुछ लोग सामान्य से अधिक गर्म पानी से नहाते हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आप नहाने के तुरंत बाद अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर नहीं लगाते हैं, तो इचिंग की समस्या हो जाती है? असल में ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की सुरक्षात्मक परत क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे इचिंग की समस्या होने लगती है।"

इसे भी पढ़ें: स्किन में खुजली से हैं परेशान? जानें किन खाने की चीजों और बुरी आदतों से बढ़ सकती है समस्या

केमिकल युक्त साबुन का उपयोग

डॉ. करुणा मल्होत्रा आगे बताती हैं, "अगर आप नियमित रूप से केमिकल युक्त साबुन या खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल करते हैं, तो भी नहाने के तुरंत बाद इचिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल, तरह-तरह के रसायनों का त्वचा के संपर्क में आना सही नहीं होता है। इससे त्वचा में इरिटेशन पैदा हो सकती है। वहीं, अगर किसी साबुन में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी की दिक्कत है, तो भी नहाने के तुरंत बाद खुजली और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है।"

हार्ड वॉटर से नहाना

does taking a hot shower help with muscle soreness01 (9)

Journal of Investigative Dermatology के अनुसार, अगर आप खारे पानी, जिसमें सोडियम अधिक मात्रा में होता है और हार्ड वॉटर, जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। इस तरह के पानी से नहाने के दौरान शरीर में साबुन लगाने पर झाग नहीं बनता है और बार-बार पानी डालने के बावजूद त्वचा पूरी तरह साफ नहीं होती है। ऐसे में साबुन में मौजूद केमिकल्स त्वचा में चिपके रह सकते हैं, जिससे त्वचा में खुजली और ड्राईनेस हो सकती है। ध्यान रखें कि अगर लंबे समय तक त्वचा में साबुन या किसी भी तरह का केमिकल रह जाता है, तो इससे रैशेज, एक्ने या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

एक्वाजेनिक प्रुरिटस

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "यह एक दुर्लभ समस्या है। इस कंडीशन के तहत पानी के संपर्क में आते ही मरीज को कुछ ही देर में खुजली होने लगती है और रैशेज नजर आने लगते हैं। विशेषकर, गर्म पानी के संपर्क में आने से यह समस्या होने लगती है। कई मामलों में देखने को मिलता है कि एक्वाजेनिक प्रुरिटस होने पर मरीज को त्वचा पर चकत्ते उभर आते हैं। इसकी वजह से जांघ, बाहें और सीना ओर पेट मुख्य रूप से प्रभावित होते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

एक्जिमा या सूखी त्वचा

डॉ. करुणा मल्होत्रा की मानें, तो यह एक तरह की स्किन कंडीशन है, जिसमें पहले से ही त्वचा में सूजन होती है। साथ ही, ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर मरीज गर्म पानी के संपर्क में आता है, तो इसकी वजह से एक्जिमा के मरीजों को नहाने के तुरंत बाद इचिंग की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों में रेडनेस और सूजन भी बढ़ जाती है।

बचाव के उपाय

नहाने के बाद खुजली हो जाती है, तो इससे बचने के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं, जैसे-

  1. बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं।
  2. नहाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें।
  3. नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
  4. लंबे समय तक न नहाएं। नहाने के लिए 10 मिनट काफी होता है।
  5. शरीर में माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  6. अगर रैशेज या अन्य समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

नहाने के तुरंत बाद शरीर में इचिंग की समस्या हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें। कई बार आपकी छोटी-छोटी बुरी आदतें त्वचा से संबंधित समस्या को ट्रिगर कर सकती है, जैसे बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना, लंबे समय तक नहाते रहना और नहाने के लिए हार्श केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करना। अगर आप अपनी इन आदतों में सुधार कर लें, तो नहाने के तुरंत बाद हो रही खुजली कम होने लगती है। हां, इसके बाद भी कोई समस्या बनी हुई है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें।

All Image Credit: magnific

FAQ

  • क्या नहाने के तुरंत बाद तौलिए से शरीर को रगड़कर पोंछने से खुजली बढ़ सकती है?

    नहाने के तुरंत बाद तौलिए से शरीर को रगड़कर पोंछने से त्वचा चील सकती है, जिससे इचिंग की समस्या हो सकती है। 
  • नहाने के बाद होने वाली खुजली को तुरंत शांत करने के लिए क्या करें?

    गीली त्वचा पर नारियल तेल, एलोवेरा जेल आदि लगाएं। इससे खुजली की समस्या शांत हो जाती है।

Read Next

बारिश के मौसम में स्किनकेयर की ये 7 गलतियां खराब कर सकती हैं आपकी त्वचा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 16:55 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content