Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बारिश के मौसम में स्किनकेयर की ये 7 गलतियां खराब कर सकती हैं आपकी त्वचा

मानसून में स्किन खास केयर मांगती है, लेकिन चेहरे की सफाई न करना, मॉइश्चराइजर स्किप करना और सनस्क्रीन न लगाना जैसी 7 आम गलतियां आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानें इनसे बचने का सही तरीका।

बारिश के मौसम में गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण स्किन पर ज्यादा तेल, पसीना और गंदगी जमा होने लगती है। इसके कारण पिंपल्स, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, रैशेज और स्किन इरिटेशन के रूप में सामने आ सकता है। कई बार लोग अनजाने में बारिश के मौसम में ऐसी गलतियां करते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बरसात के मौसम में अक्सर लोग अपनी स्किन को सही तरह से साफ नहीं करते हैं या सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं। ऐसी छोटी-छोटी अनजाने में होने वाली गलतियां स्किन को डैमेज कर सकती है। आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare New Delhi से जानते हैं कि बारिश के मौसम में स्किनकेयर से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए?

बारिश के मौसम में न करें स्किनकेयर से जुड़ी ये 7 गलतियां

Dr. Chandani Jain Gupta का कहना है कि बारिश के मौसम में स्किन का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में स्किनकेयर से जुड़ी अनजाने में होने वाली कुछ गलतियों के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

1. चेहरा सही तरीके से साफ न करना

बारिश के मौसम में स्किन पर पसीना, धूल और ज्यादा तेल जल्दी जमा होने लगते हैं। अगर चेहरा समय पर साफ न किया जाए तो पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।

साल 2019 में Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मुंहासों के पनपने और उनके बढ़ने में तापमान और नमी, दोनों अहम भूमिका निभाते हैं। स्टडी में पाया गया कि बारिश के मौसम में एक्ने ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए, चेहरे को सही तरह से साफ करना जरूरी है।

क्या करें?

दिन में कम से कम दो बार अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ज फेसवॉश से चेहरा साफ करें। अगर बाहर से घर वापस लौट रहे हैं या बारिश में भीग गए हैं तो चेहरा जरूर धोएं।

इसे भी पढ़ें: ये 4 गलतियां सेंसिटिव स्किन पर पड़ेंगी भारी, बढ़ सकती है जलन

2. मॉइश्चराइजर न लगाना

Dr. Chandani Jain Gupta ने बताया कि बहुत से लोग सोचते हैं कि बारिश में वातावरण पहले से ही नम होता है, इसलिए मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है। असल में ऐसा नहीं है, स्किन पर मॉइश्चाइरजर न लगाने से त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है और स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है।

क्या करें?

मानसून में भी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं। ऑयली स्किन वाले लोग जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें और ड्राई स्किन वाले हल्का क्रीम-बेस्ड मॉइश्चाइरज इस्तेमाल करें।

3. सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना

Dr. Chandani Jain Gupta के अनुसार, बारिश के मौसम में बादल होने के कारण धूप न निकलने पर कई लोग सनस्क्रीन लगाना बंद कर देते हैं। हालांकि, यूवी किरणें बादलों के बीच से भी स्किन तक पहुंच सकती हैं और टैनिंग, पिगमेंटेशन या समय से पहले एजिंग का कारण बन सकती हैं।

क्या करें?

रोजाना सुबह SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर सनस्क्रीन दोबारा भी लगाएं।

4. बारिश में भीगने के बाद स्किन साफ न करना

बारिश का पानी हमेशा साफ नहीं होता है। इसमें धूल, प्रदूषण और कई तरह से बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या करें?

बारिश में भीगने के बाद घर पहुंचकर साफ पानी से चेहरा और शरीर को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद स्किन को हल्के हाथों से सुखाकर मॉइश्चारइजर लगाएं।

skincare-mistakes-in-rainy-season-inside

5. गंदे तौलिए और तकिए के कवर का इस्तेमाल करना

Dr. Chandani Jain Gupta का कहना है कि बारिश के मौसम में नमी के कारण तौलियों और तकिए के कवर में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनप सकते हैं। इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन पर इंफेक्शन और पिंपल्स हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 30- 40 की उम्र में लोगों को क्यों होते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण

क्या करें?

तौलिया हर 2 से 3 दिन में बदलें और तकिए का कवर हफ्ते में कम से कम एक बार धोएं। अगर आपकी स्किन एक्ने-प्रोन है तो इसे ज्यादा बार बदलना जरूरी होता है।

6. हैवी मेकअप लंबे समय तक लगाए रखना

बारिश के मौसम में पसीना और नमी के कारण मेकअप स्किन पर ज्यादा देर तक लगाकर रखने से पोर्स बंद हो सकते हैं। इसके कारण स्किन पर ब्रेकआउट्स होने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या करें?

बारिश के मौसम में जितना हो सके हल्का और वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें। दिन खत्म होने पर मेकअप रिमूवर और फेसवॉश की मदद से मेकअप को पूरी तरह हटाएं और स्किन को साफ करें।

7. कम पानी पीना

Dr. Chandani Jain Gupta के मुताबिक, बारिश के मौसम में अक्सर प्यास कम लगने लगती है। इसलिए, कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, जिसका असर सीधे हमारी स्किन पर पड़ता है। कम पानी पीने से स्किन अंदर से डिहाइड्रेट हो सकती है और उसकी नेचुरल चमक कम हो सकती है।

क्या करें?

बारिश के मौसम में भी दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके साथ ही, खीरा, तरबूज और अन्य पानी से भरपूर फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

निष्कर्ष
Dr. Chandani Jain Gupta का कहना है कि मानसून में सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना आपकी त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। नियमित रूप से स्किन को साफ करने, हल्का मॉइश्चराइज करने, रोजाना सनस्क्रीन लगाने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। ये आदतें अपनाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। छोटी-छोटी गलतियों से बचकर और सही स्किन केयर अपनाकर आप बारिश के मौसम में भी अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बरसात में शरीर में खुजली क्यों होती है?

    बारिश के मौसम में खुजली होने के कई कारण हैं, जिसमें हवा में नमी बढ़ना शामिल है। इसके कारण फंगल इंफेक्शन, ज्यादा पसीना आना और स्किन के पोर्स बंद होना जैसी समस्याएं होती हैं।
  • क्या बारिश आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है?

    हां, बारिश का पानी और मानसून में नमी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। हवा में प्रदूषण, धूल और बारिश का पानी एक साथ मिलकर आपकी स्किन पर जमा हो जाते हैं, जिससे एलर्जी, रैशेज, एक्ने आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं।

Read Next

क्यों होता है आंखों के आस-पास की त्वचा में रूखापन? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 11:41 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 05, 2026 11:41 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 05, 2026 11:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content