मॉनसून में बारिश और ठंडी हवाओं से भरा नजारा मन मोह लेता है, लेकिन यही सीजन कई परेशानियां भी लेकर आता है। मॉनसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। बढ़ती नमी के कारण त्वचा में चिपचिपाहट महसूस होती है। इस मौसम में एक्ने भी ज्यादा होते हैं और स्किन केयर टिप्स को फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। मॉनसून में ह्यूमिडिटी, अतिरिक्त ऑयल, ब्लॉक पोर्स के कारण ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। स्किन प्राॅब्लम्स मॉनसून का मजा किरकिरा कर सकती हैं। ऐसा न हो इसके लिए आपको कुछ आसान उपायों की मदद लेनी चाहिए जो मॉनसून में एक्ने ब्रेकआउट्स और अतिरिक्त सीबम प्रोडक्शन से आपको बचा सकें। मॉनसून में हेल्दी स्किन के लिए कुछ असरदार उपाय जानने के लिए हमने Dr. Chandni Jain, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
1. मॉनसून में स्किन के लिए ये इंग्रीडिएंट्स आएंगे काम

मॉनसून सीजन में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए स्किन प्रोडक्ट्स चुनते समय उसके इंग्रीडिएंट्स पर गौर करें। ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदें जिसमें बेंजॉयल पेरोक्साइड हो जो एक्ने का कारण बनने वाली बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा ऑयली स्किन में नियासिनमाइड रेडनेस को कम करता है और स्किन बैरियर को सपोर्ट करता है। सैलिसिलिक एसिड पोर्स को ब्लॉक होने से बचाता है और त्वचा से अतिरिक्त तेल को भी हटाता है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2019 में Journal Of Cosmetic Dermatology नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नमी वाले मौसम में त्वचा पर ऑयल, बैक्टीरिया और गंदगी ज्यादा समय तक टिकी रहती है और स्किन पोर्स को ब्लॉक करती है जिससे एक्ने बढ़ जाते हैं। स्टडी में त्वचा की सफाई और कम ऑयल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
स्किन टाइप के मुताबिक चुनें प्रोडक्ट्स
मॉनसून में एक ही तरह का स्किन केयर रूटीन सभी स्किन टाइप के लिए काम नहीं करेगा इसलिए अपनी स्किन के मुताबिक स्किन केयर रूटीन या प्रोडक्ट्स को चुनें-
- एक्ने-प्रोन स्किन है, तो नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स चुनें और त्वचा पर ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें।
- अगर सेंसिटिव स्किन है, तो फ्रेगरेंस फ्री प्रोडक्ट्स चुनें और पैंथेनॉल और सेरामाइड्स जैसे स्किन इंग्रीडिएंट्स को डॉक्टर की सलाह पर चुन सकते हैं।
- ऑयली स्किन है, तो माइल्ड क्लींजर चुनें। जेल मॉइश्चराइजर लगाएं और सैलिसिलिक एसिड या नियासिनमाइड का इस्तेमाल करें।
- कॉम्बिनेशन स्किन है, तो माइल्ड क्लींजर लगाएं, मॉइश्चराइजिंग सीरम, सनस्क्रीन वगैरह का इस्तेमाल करें।
मॉनसून में किन इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से बचें?
- अगर स्किन पर बार-बार एक्ने हो जाते हैं, तो हैवी या ग्रीसी क्रीम्स का इस्तेमाल न करें।
- अल्कोहल युक्त प्रोडक्ट्स जल्दी ड्राई हो जाते हैं और स्किन बैरियर को कमजोर कर सकते हैं।
- हार्ड फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- क्या मुंहासों से छुटकारा पाने में वाकई असरदार है रेटिनॉल? एक्सपर्ट से जानें
2. मॉनसून में एक्सफोलिएशन भी जरूरी है
एक्सफोलिएशन की मदद से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से भी बचना चाहिए। हफ्ते में 1 से 2 बार त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। मॉनसून में हल्के AHA (जैसे लैक्टिक या ग्लाइकोलिक एसिड) युक्त स्क्रब चुनें जो डेड स्किन हटाने में मदद कर सकते हैं। स्क्रब का इस्तेमाल रोज करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी फोड़ देते हैं पिम्पल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं
3. स्किन को अंदर से हील करें
स्किन को मॉनसून में स्वस्थ रखने के लिए केवल बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल काफी नहीं होता। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए त्वचा को अंदर से हील करना भी जरूरी है। अपनी प्लेट को फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरें। शुगरी स्नैक्स और हाई प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें। इस तरह आप मॉनसून में एक्ने से बचाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दाढ़ी के नीचे मुंहासे क्यों होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके
4. मॉनसून में चेहरे की सफाई पर गौर करें
अगर आपको लगता है कि एक्ने से बचने के लिए केवल स्किन की सफाई जरूरी है, तो आप गलत है। चेहरे के साथ-साथ मॉनसून सीजन में बालों की सफाई पर भी गौर करना चाहिए। बालों से डैंड्रफ, गंदगी या तेल निकलकर माथे पर लग सकता है और एक्ने हो सकते हैं। इसलिए त्वचा और बालों को साफ रखें। माइल्ड शैंपू और फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- PMOS एक्ने से परेशान हैं? अश्वगंधा से आंवला तक ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आ सकती हैं काम
5. जेल या वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें
कुछ लोगों को लगता है कि मॉनसून में त्वचा ह्यूमिडिटी के कारण ऑयली हो जाती है और उसे हाइड्रेशन की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है। हालांकि, इस दौरान हैवी क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मॉनसून में लाइटवेट जेल या वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें। एक्ने होने पर यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ब्रेकआउट्स से बचाव करती है।
यह भी पढ़ें- बार-बार स्किन पर दाने निकलना किस दोष के बिगड़ने का संकेत? आयुर्वेदाचार्य से जानें
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
अगर चेहरे पर एक्ने हैं जो कुछ हफ्ते से ज्यादा समय के लिए हैं और ठीक नहीं हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एक्ने के लिए डॉक्टर के बताए उपाय ज्यादा असरदार होते हैं और उनसे पिंपल्स मार्क्स बनने की संभावना भी कम होती है।
निष्कर्ष:
मॉनसून में चिपचिपी स्किन, एक्ने ब्रेकआउट्स को दूर करना है, तो स्किन प्रोडक्ट्स को अपनी स्किन टाइप के मुताबिक चुनें, एक्सफोलिएशन, इंटरनल हीलिंग, फेस क्लीनिंग और मॉइश्चराइजिंग जैसे स्टेप्स पर भी गौर करें। मॉनसून में स्किन केयर रूटीन जितना सिंपल रखेंगे उतना ही स्किन को फायदा पहुंचेगा।
image source: freepik
FAQ
मॉनसून में कितनी बार चेहरे को धोना चाहिए?
दिन में दो बार चेहरे को माइल्ड फेसवॉश और साफ पानी से क्लीन करें। मेकअप रिमूव करके रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करना न भूलें।क्या पसीना आने की वजह से एक्ने होते हैं?
नहीं पसीने से एक्ने नहीं होते, लेकिन जब पसीना धूल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स के साथ मिक्स हो जाते हैं तब स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।मॉनसून में कौन सी सनस्क्रीन लगाना चाहिए?
मॉनसून में रोजाना अप्लाई करने के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन लगाना चाहिए। रोज के लिए एसपीएफ 30 बेहतर रहेगा।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 16, 2026 18:10 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta