सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। बाजार में तरह-तरह की सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, फिर भी यह समझने में अक्सर लोगों को परेशानी होती है कि कौन सी सनस्क्रीन चुनें? किसी पर SPF 15 लिखा होता है, किसी पर 20, तो किसी पर 50++, ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि अपनी स्किन टाइप के मुताबिक कौन सी सनस्क्रीन ठीक रहेगी। कई बार लोग ज्यादा प्रोटेक्शन के चक्कर में SPF 50 का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन यह हर किसी की स्किन के लिए सही नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि SPF के आधार पर किस स्किन टाइप को कितनी SPF वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिए। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
SPF क्या होता है?

एसपीएफ (SPF) को सन प्रोटेक्शन फैक्टर (Sun Protection Factor) कहा जाता है। SPF से पता चलता है कि यूवी किरणों के खिलाफ कितनी सुरक्षा मिलेगी? सनस्क्रीन UVB किरणों से सुरक्षा देती है जो कि सनबर्न का मुख्य कारण माना जाती हैं। साल 2021 में JAAD International नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, सनस्क्रीन की मदद से सनबर्न, समय से पहले एजिंग साइन्स और स्किन कैंसर के खतरे से बचने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या सनस्क्रीन लगाने से सच में ब्लॉक हो जाते हैं स्किन के पोर्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही जवाब
स्किन टाइप के मुताबिक कौन सा SPF चुनें?
चाहे स्किन ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन या सेंसिटिव हो, आप जरूरत के मुताबिक, SPF 50 या SPF 30 का इस्तेमाल कर सकते हैं। SPF कितना होना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है-
- अगर आप घर पर ही रहते हैं और सन एक्सपोजर बहुत कम है, तो SPF 15 वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रोजाना के इस्तेमाल के लिए SPF 30 का इस्तेमाल सही है। यह उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें धूप में नहीं जाना होता है।
- अगर आप धूप में काम करते हैं या फील्ड वर्कर हैं और सन एक्सपोजर ज्यादा है, तो SPF 50 वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हर 3 से 4 घंटे में सनस्क्रीन को रि-अप्लाई करना न भूलें।
यह भी पढ़ें- क्या दिन में घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
स्किन टाइप के मुताबिक कौन सी सनस्क्रीन चुनें?
- ड्राई स्किन- क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन, ऐसी सनस्क्रीन जिसमें हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन हो।
- ऑयली स्किन- लाइट वॉटर या जेल बेस्ड सनस्क्रीन जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हो और स्किन पर हैवी न लगे।
- कॉम्बिनेशन स्किन- जेल या क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन।
- सेंसिटिव स्किन- मिनरल सनस्क्रीन जिसमें नियासिनमाइड हो और जो नॉन-एलर्जिक हो। डॉक्टर की सलाह लेकर ही सनस्क्रीन ब्रांड चुनें।
सनस्क्रीन चुनते वक्त गौर करें कि उस पर ब्रॉड स्पेक्ट्रम लिखा हो क्योंकि ऐसी सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों तरह की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाती है। सनस्क्रीन UVB किरणों से सुरक्षा देती है, इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम देखकर सनस्क्रीन का चुनाव करें।
यह भी पढ़ें- बच्चे को किस उम्र से सनस्क्रीन लगाना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से
क्या ज्यादा SPF हमेशा अच्छा होता है?
हमेशा ऐसा जरूरी नहीं होता। SPF 30 97 प्रतिशत तक प्रोटेक्शन देता है वहीं SPF 50 करीब 98 प्रतिशत तक सुरक्षा देता है। हालांकि जितना ज्यादा SPF होगा, उतना लंबे समय तक यूवी किरणों से सुरक्षा मिलेगी। SPF का असर पसीना निकलने और समय बीतने के साथ कम होता जाता है इसलिए 3 से 4 घंटे में एक बार सनस्क्रीन अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सनस्क्रीन लगाने से स्किन की एजिंग स्लो होती है, जानें डॉक्टर से
कितना होना चाहिए सनस्क्रीन का SPF?
- अगर आप घर पर ही रहते हैं, तो एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जो लोग फील्ड पर रहते हैं या जिनका सन एक्सपोजर ज्यादा होता है, वो एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या तरबूज सनबर्न कम करने में मदद करता है? जानें एक्सपर्ट की राय
SPF 50 सनस्क्रीन का इस्तेमाल सभी कर सकते हैं?
नहीं, वैसे तो त्वचा के लिए SPF 50 सुरक्षित होती है, लेकिन हर कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। अगर आप पूरे दिन ऑफिस या घर पर रहते हैं और आपका सन एक्सपोजर कम है, तो आपको SPF 50 की जरूरत नहीं है। आपके लिए SPF 30 काफी है। अगर आप ज्यादा देर धूप में रहते हैं, आउटडोर स्पोर्ट्स खेलते हैं, ट्रैवल करते हैं या सनबर्न जल्दी हो जाता है, तो SPF 50 को चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या भारतीय स्किन को वाकई सनस्क्रीन की जरूरत होती है? जानें डॉक्टर की सलाह
SPF 50 सनस्क्रीन से किसे सावधान रहना चाहिए?
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव हो।
- जिन्हें आए दिन चेहरे पर दाने या एक्ने होते हों।
- स्किन अधिक ऑयली हो, तो SPF 50 की जगह नॉन-कॉमेडोजेनिक SPF 50 चुनना चाहिए।
निष्कर्ष:
अगर आप घर पर रहते हैं, तो SPF 30 चुन सकते हैं, वहीं अगर आप फील्ड पर काम करते हैं या सन एक्सपोजर ज्यादा है, तो SPF 50 चुन सकते हैं। ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन या सेंसिटिव स्किन टाइप चारों ही अपनी जरूरत के अनुसार SPF चुन सकते हैं।
FAQ
चेहरे और शरीर पर एक ही सनस्क्रीन लगा सकते हैं?
चेहरे पर इस्तेमाल की जाने वाली सनस्क्रीन हल्की होती है और नॉन-कॉमेडोजेनिक यानी पोर्स को ब्लॉक नहीं होने देती, जबकि बॉडी सनस्क्रीन ज्यादा हैवी होती है और उसे चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन टाइप को एक्ने हो सकते हैं।डेली यूज के लिए सनस्क्रीन का SPF कितना होना चाहिए?
रोजाना सनस्क्रीन लगाना है और आप ज्यादातर समय इंडोर ही बिताते हैं, तो SPF 30 वाली सनस्क्रीन चुन सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 07, 2026 17:07 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jul 07, 2026 17:07 IST
Modified By : Yashaswi MathurJul 07, 2026 17:07 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta