Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आप भी रातभर के लिए चेहरे पर घी लगाकर छोड़ देते हैं? फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

Side Effects Of Applying Ghee On Face Overnight: रातभर के लिए चेहरे पर घी लगाकर छोड़ना सही होता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में आपको पता होना चाहिए। कुछ लोगों पर यह नेगेटिव असर डालता है। जानें, इनके बारे में।

Side Effects Of Applying Ghee On Face Overnight: हमारे यहां बहुत लंबे से घी का उपयोग अलग-अलग तरह से किया जा रहा है। कभी इसे खाने के लिए, तो कभी बाल और चेहरे पर लगाने के लिए। घी का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट होती है और स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी कमी आती है। कई लोग घी को रात भर के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ देते हैं। क्या आप जानते हैं कि घी को रात भर के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ना सेफ नहीं होता है? इसके कई नुकसान होते हैं। आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा इस बारे में।

रात भर के लिए चेहरे पर घी लगाकर छोड़ने के नुकसान- Disadvantages Of Applying Ghee On Face Overnight

side effects of applying ghee on face overnight 2 (3)

स्किन पोर्स बंद होना

अगर आप अपने चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए रात भर के लिए घी लगाकर छोड़ देते हैं, तो आपको बता दें कि यह बिल्कुल सही तरीका नहीं है। इसकी वजह से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं। असल में घी में हाई फैट कंटेंट होता है। इसे बहुत हल्की मात्रा में ही अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ देंगे, तो इसकी वजह से आपके रोमछिद्र बंद हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी लगाते हैं अपने चेहरे पर घी? डॉक्टर से जानें किसके लिए है हानिकारक

एलर्जिक रिएक्शन

कई लोगों को दूध और दूध से बने प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। घी में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। कई लोगों को घी में मौजूद प्रोटीन से एलर्जी होती है। हालांकि, ऐसा बहुत कम मामलों में देखने को मिलता है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जिन लोगों को इससे एलर्जी है, उन्हें घी लगाने रैशेज, इचिंग और रेडनेस जैसी प्रॉब्लम देखने को मिल सकती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन का रिस्क

side effects of applying ghee on face overnight 1 (9)

अगर आप अपनी स्किन को बिना क्लीन किए उस पर घी लगा देते हैं और ऐसा रोजाना करते हैं, तो ऐसे में बैक्टीरिया के ग्रो करने का रिस्क बढ़ जाता है। इसकी वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। विशेषकर, जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें इस तरह का रिस्क अधिक होता है। इसलिए, अगर आपकी स्किन को घी सूट न करे, तो इसे यूज करने से बचें।

सूरज के प्रति सेंसिटिविटी का बढ़ना

घी में विटामिन ए और ई पाया जाता है। वैसे तो ये दोनों ही तत्व हमारी स्किन के लिए लाभकारी होते हैं। हां, अगर आप इसे रोजाना यूज करते हैं, तो इसकी वजह से आपकी स्किन सूरज की रोशनी के प्रति अधिक सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए, अगर आप रेगुलर घी यूज करते हैं, तो घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें

स्किन कंडीशन का बिगड़ना

जिन लोगों को पहले से से स्किन से जुड़ी परेशानी है, जैसे एक्जिमा, सोरायसिस तो बेहतर होगा कि आप घी का उपयोग करें। इससे आपकी स्किन कंडीशन बिगड़ सकती है। इसमें इचिंग, दर्द और खुजली करने के कारण ब्लीडिंग जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले स्किन पर लगाएं घी, ये 8 समस्याएं होंगी दूर

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि हमारी स्किन के लिए घी फायदेमंद है, लेकिन नुकसानदायक भी हो सकती है। विशेषकर, उन लोगों के लिए जो अधिक मात्रा में इसका उपयोग करते हैं और जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है। घी को अपनी स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। अगर कोई साइड इफेक्ट नजर आए, तो इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना बंद कर दें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या घी लगाने से चेहरा काला होता है?

    आमतौर पर घी लगाने से चेहरा काला नहीं होता है। इसके उलट, घी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं। यह आपकी स्किन पर किस तरह रिएक्ट करेगा, यह जानने के लिए एक पैच टेस्ट ले लें। अगर स्किन में इचिंग और रेडनसे नजर आ रही है, बेहतर है कि आप इसे यूज न करें।।
  • क्या घी से होंठ गुलाबी हो सकते हैं?

    घी एक तरह का मॉइस्चराइजर है। आप इसका होंठों पर कर सकते हैं। इससे होंठ सॉफ्ट होंगे, नमी बनी रहेगी और जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। इससे होंठों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है।

Read Next

वैक्सिंग के बाद डैमेज हुई स्किन को कैसे ठीक करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 07, 2026 11:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 07, 2026 11:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 07, 2026 11:14 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content