Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

रात भर के लिए चेहरे पर मलाई लगाने से होते हैं ये 3 नुकसान, इन लोगों को नहीं करना चाहिए यूज

Malai On Face Side Effects: मलाई चेहरे के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करती है, लेकिन इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगाना सही नहीं होता है। इससे एक्ने और पिंपल की समस्या हो सकती है। जानें, इसके नुकसानों के बारे में।

Malai On Face Overnight: हमारे यहां मलाई लगाने का कल्चर बहुत पुराना है। स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए मलाई लगाई जाती है। विशेषकर, सर्दियों के दिनों में मलाई लगाई जाती है। इससे स्किन की ड्राइनेस दूर होती है। आपको बता दें कि स्किन ड्राइनेस की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे इचिंग या रैशेज होना। ड्राई स्किन पर इचिंग करने से ब्लीडिंग का जोखिम भी बना रहता है। मलाई इन सभी समस्याओं का एक समाधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रात भर के लिए अपने चेहरे पर मलाई लगाकर छोड़ देते हैं, तो इसकी वजह से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं कि रात भर के लिए चेहरे पर मलाई लगाने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

रात भर के लिए चेहरे पर मलाई लगाने के नुकसान- Side Effects Of Applying Malai On Face Overnight

side effects of applying malai on face overnight 2 (3)

1. स्किन पोर्स का ब्लॉक होना

जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें तो मलाई लगानी ही नहीं चाहिए। इससे उनकी स्किन को भारी नुकसान हो सकता है। स्किन अधिक ऑयली हो सकती है और लंबे समय तक मलाई लगाए रखने के कारण स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं। इसकी वजह से सीबम प्रोडक्शन भी बढ़ सकता है, जो कि कील-मुंहासे या पिंपल का कारण बन सकती हैं। वैसे भी मलाई में काफी ज्यादा मात्रा में फैट कंटेंट होता है, जो स्किन पर अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मलाई लगाने के भी हो सकते हैं कुछ नुकसान, जानें इनके बारे में 

2. स्किन का ग्रीसी नजर आना

मलाई स्किन के लिए मॉइस्चराइजर का काम करती है, लेकिन जब आप इसे रात भर के लिए अपनी स्किन पर लगाकर छोड़ देते हैं, तो इसकी वजह से स्किन ग्रीसी नजर आती है। इसकी वजह से स्किन में आसानी से गंदगी चिपक जाती है। कहने की जरूरत नहीं है कि जब स्किन ऑयली और गंदी होती है, तो एक्ने और पिंपल का रिस्क बढ़ जाता है।

3. डलनेस का बढ़ना

अपनी स्किन पर कभी-कभी मलाई लगाना सही होता है। इससे स्किन डीपली मॉइस्चराइज होती है। हालांकि, जब आप इसे अपनी रेगुलर स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे स्किन का निखार कम होता है और एक समय बाद त्वचा डल नजर आती है। यह भी सही नहीं है। कई मामलों में तो यह पिग्मेंटेशन का कारण भी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: मेकअप हटाने के लिए केमिकल वाले रिमूवर की जगह इस्तेमाल करें घर की ये 5 चीजें

किन लोगों को मलाई नहीं लगानी चाहिए?- Who Should Avoid Applying Malai On Face Overnight

side effects of applying malai on face overnight 1 (9)

  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो बेहतर है कि मलाई लगाने से बचें। इससे स्किन में अधिक मात्रा में ऑयल रिलीज हो सकता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • जिन लोगों की स्किन में अधिक एक्ने या पिंपल होते हैं, उन्हें भी अपने चेहरे पर रात भर के लिए मलाई नहीं लगानी चाहिए। इससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल होने की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है।
  • अगर आप डेयरी एलर्जी हैं, तो भी चेहरे पर मलाई लगाने से बचें। ऐसे लोगों में चेहरे पर मलाई लगाने से स्किन सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। नतीजतन, स्किन में रैशेज या रेडनेस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या बच्चे की त्वचा पर मलाई लगाना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

मलाई एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, लेकिन इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। सबके लिए यह यूजफुल नहीं है। इसके अलावा, जिन्हें स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है, उन्हें भी इसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में मलाई लगाने से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, तो स्किन कंडीशन बिगड़ सकती है। अगर आप स्किन को मॉस्चर करने के लिए मलाई लगाना चाहते हैं, तो पहले पैच टेस्ट ले लें। अगर स्किन में रेडनेस या कोई अन्य प्रॉब्लम नहीं हो रही है, तो आपका इसका यूज करें और अपने चेहरे के लिए फ्रेश मलाई का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर मलाई लगाने के क्या नुकसान हैं?

    वैसे तो चेहरे के लिए मलाई लगाना फायदेमंद हैं। हां, अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसका ओवर यूज करने की वजह से त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। वहीं, अगर किसी की स्किन सेंसिटिव है, तो त्वचा पर जलन, खुजली और एलर्जी भी हो सकती है।
  • क्या हम रोज चेहरे पर दूध की मलाई लगा सकते हैं?

    हालांकि, रोजाना चेहरे पर दूध की मलाई लगाई जा सकती है, लेकिन अगर आप लैक्टोस इंटॉलरेंस हैं, तो इसका उपयोग करने से बचें। इसके अलावा,ऑयली स्किन वालों को भी इसे सीमित मात्रा में ही यूज करना चाहिए।
  • 1 हफ्ते में गोरी त्वचा कैसे पाएं?

    एक हफ्ते में गोरी त्वचा पाने का कोई अचूक नुस्खा नहीं है। हां, स्किन को ग्लोइंग बनाना है, तो आप अच्छी आदतें अपनाएं, हेल्दी डाइट फॉलो करें और नेचुरल फेस मास्क का भी यूज कर सकते हैं। जैसे खीरा-आलू-नींबू पैक या चंदन-बेसन का लेप। इससे भी त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।

Read Next

क्या सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए सही है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 17:49 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 01, 2026 17:49 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content