लोग खुशब के लिए डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक इसकी खुशबू को महसूस करने के लिए अक्सर इसे कपड़ों और त्वचा पर छिड़कते हैं। कुछ लोग इसे अपनी गर्दन पर लगाते हैं, तो कुछ हाथों पर। क्या कभी आपने सोचा है कि परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाना सुरक्षित है या नहीं? Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi का मानना है कि परफ्यूम या डियो को सीधे त्वचा पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। तेज सुगंध या केमिकल्स वाले परफ्यूम को त्वचा पर सीधे लगाने से जलन हो सकती है। जिन लोगों को पहले से एक्जिमा या डर्मेटाइटिस जैसे स्किन रोग हैं, उनके लक्षण भी बढ़ सकते हैं।
साल 2025 में Frontiers In Toxicology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, परफ्यूम के सीधे संपर्क के कारण सांस की समस्या, हार्मोन में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कॉस्मेटिक्स में मौजूद भारी धातुएं सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
American Academy Of Dermatology के मुताबिक, परफ्यूम में मौजूद खुशब से एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है और यह परफ्यूम, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, शैंपू या अन्य पर्सनल उत्पादों में पाया जा सकता है।
त्वचा में खुजली, रेडनेस और जलन
side-effects-of-applying-perfume-directly-on-skin
परफ्यूम को सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा में खुजली, रेडनेस या जलन हो सकती है। खासकर, गले पर परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा फोटोसेंसिटिव हो सकती है यानी धूप से जल्दी रिएक्शन हो सकता है। इससे त्वचा पर छाले भी पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- परफ्यूम, अगरबत्ती या रूम फ्रेशनर से सिर भारी क्यों होने लगता है? जानें डॉक्टर से
फोटोसेंसिटिविटी से बचें
चेहरे, गले, अंडरआर्म्स पर सीधे परफ्यूम लगाने से वहां की त्वचा फोटोसेंसिटिव हो सकती है। इन एरिया की स्किन पतली और नाजुक हो जाती है। अगर इन जगहों पर परफ्यूम लगाया जाए, तो स्किन में पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है। इससे एक्जिमा होने की आशंका बढ़ सकती है।
फोटो डर्मेटाइटिस हो सकता है
फोटो डर्मेटाइटिस स्किन की एक ऐसी समस्या है जिसमें यूवी रेज के संपर्क के बाद त्वचा में सूजन या जलन हो सकती है। परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाने से भी यह समस्या हो सकती है। फोटो डर्मेटाइटिस होने पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन, छोटे दाने या छाले हो सकते हैं। यह समस्या शरीर के उन हिस्सों पर ज्यादा दिखाई दे सकती है जो सीधे धूप के संपर्क में आते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या गर्दन पर परफ्यूम लगाने से थायराइड की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें
परफ्यूम से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है?
कई लोग ऐसा मानते हैं कि परफ्यूम को सीधे त्वचा पर अप्लाई करने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जबकि इसे साबित करने के लिए पर्याप्त तथ्य मौजूद नहीं हैं। American Cancer Society के मुताबिक, किसी कैंसरकारी पदार्थ के संपर्क में आने के बाद कैंसर विकसित होने में 10 से 20 साल लग सकते हैं। ज्यादातर अध्ययन इतने लंबे समय तक नहीं चलते। ऐसे में परफ्यूम से कैंसर होने वाला कथन पूरी तरह से सही नहीं है। हालांकि, बचाव के लिए इसका सीमित प्रयोग ही करना बेहतर है।
परफ्यूम की एक्सपायरी डेट चेक करें
अगर परफ्यूम एक्सपायर हो चुका है, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें। इससे स्किन में रेडनेस या जलन हो सकती है। ज्यादातर परफ्यूम कपड़ों पर लगाने के लिए बने होते हैं और हम उसे त्वचा पर लगाना शुरू कर देते हैं। वहीं डियो को त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
पैच टेस्ट कराएं
अगर परफ्यूम लगाने के बाद त्वचा पर लगातार खुजली, रेडनेस, जलन, सूजन या दाने हो रहे हैं, तो उस उत्पाद का इस्तेमाल रोकना जरूरी है। समस्या बार-बार होने पर डॉक्टर से सलाह लें। से सलाह ली जा सकती है। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर पैच टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।
निष्कर्ष:
परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए। इससे त्वचा में खुजली, रेडनेस, जलन हो सकती है। परफ्यूम को सीधे त्वचा पर लगाने से फोटोसेंसिटिविटी और फोटो डर्मेटाइटिस का खतरा भी बढ़ सकता है। परफ्यूम की एक्सपायरी डेट चेक किए बगैर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही, परफ्यूम को अक्सर स्किन कैंसर के साथ जोड़कर देखा जाता है, लेकिन परफ्यूम के इस्तेमाल से कैंसर होने की पुष्टि पर पर्याप्त स्टडीज मौजूद नहीं हैं। ऐसे में इसे पूरी तरह से सच नहीं मान सकते। परफ्यूम से एलर्जी का पता लगाने के लिए पैच टेस्ट करवा सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
क्या परफ्यूम को बगल में लगाना सही है?
बगल की त्वचा सेंसिटिव होती है और परफ्यूम लगाने से जलन या रैशेज हो सकते हैं इसलिए ऐसा करने से बचें।क्या परफ्यूम लगाने से पिंपल्स हो सकते हैं?
परफ्यूम मुंहासों का सीधा कारण नहीं है, लेकिन मुंहासे वाली त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है और त्वचा की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 29, 2026 19:33 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
