मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप रिमूवर के इस्तेमाल से त्वचा साफ होती है और आप बिना किसी कठिनाई के मेकअप को हटा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि मेकअप रिमूवर से भी त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है। केमिकल बेस्ड मेकअप रिमूवर त्वचा को डैमेज कर सकता है। भले ही यह उत्पाद त्वचा को साफ रखने के लिए बना है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। मेकअप रिमूवर को ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा में ड्राईनेस हो सकती है, खुजली, रेडनेस, रैशेज, जलन, एक्ने, आंखों में इरिटेशन और जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं मेकअप रिमूवर के नुकसान से त्वचा को कैसे बचाएं और यह त्वचा को किस तरह डैमेज कर सकता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
American Academy Of Opthalmology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, सोने से पहले आंखों का पूरा मेकअप, खासकर मस्कारा, जरूर हटा देना चाहिए, क्योंकि यह पलकों पर चिपक सकता है। अगर आंखों का मेकअप ठीक से साफ न किया जाए, तो इससे आंखों में जलन हो सकती है।
एक मामले में 50 वर्षीय महिला ने 25 साल से ज्यादा समय तक मस्कारा लगाए हुए सोने की आदत बनाए रखी। इसके कारण उनकी पलकों के नीचे असहज काले रंग की गांठें बन गईं। इन गांठों के कारण उन्हें फॉलिक्युलर कंजंक्टिवाइटिस (Follicular Conjunctivitis) हो गया, जिसमें आंखों की अंदरूनी सतह पर सूजन और जलन हो सकती है।
मेकअप रिमूवर क्या काम करता है?
मेकअप रिमूवर विभिन्न रूपों में उपलब्ध होता है जैसे कि लिक्विड, फोम, लोशन या वेट वाइप्स के रूप में। इसकी मदद से त्वचा के अंदर मौजूद धूल, मेकअप रेसिड्यू और अन्य कॉस्मेटिक्स को क्लीन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेच मार्क्स कम करने में वाकई असरदार है विटामिन E ऑयल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
मेकअप रिमूवर के नुकसान क्या हैं?
makeup-remover-side-effects
साल 2021 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, मेकअप रिमूवर की मदद से मेकअप हटाते समय त्वचा को जोर से रगड़ने पर कई नुकसान हो सकते हैं जैसे त्वचा में रूखापन, पपड़ी जम सकती है, रेडनेस, खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं खासकर एटॉपिक डर्मेटाइटिस वाले मरीजों में।
1. एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है
फ्रेगरेंस, प्रिजर्वेटिव या अन्य सामग्री कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकती है। इससे लाल चकत्ते, सूजन या जलन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
2. आंखों में जलन हो सकती है
आंखों के आस-पास मेकअप रिमूवर का बार-बार या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर जलन हो सकती है। प्रोडक्ट आंख के अंदर जाने पर परेशानी बढ़ सकती है।
3. त्वचा पर छोटे दाने हो सकते हैं
कुछ मेकअप रिमूवर त्वचा पर अवशेष छोड़ सकते हैं। इससे कुछ लोगों में छोटे दाने या मुंहासे बढ़ सकते हैं।
4. त्वचा में जलन और चुभन बढ़ सकती है
सेंसिटिव त्वचा पर बार-बार प्रोडक्ट लगाने से जलन या चुभन महसूस हो सकती है। खासकर फ्रेगरेंस वाले उत्पाद से परेशानी बढ़ सकती है।
5. त्वचा पर पपड़ी जम सकती है
अधिक सफाई और रगड़ से त्वचा की ऊपरी परत में रूखापन बढ़ सकता है। इससे नाक, गाल या मुंह के आसपास पपड़ी दिखाई दे सकती है।
मेकअप रिमूवर के नुकसान से स्किन को कैसे बचाएं?
- मेकअप रिमूवर की जगह मेकअप को हटाने के लिए पानी और कॉटन का प्रयोग करें।
- एलोवेरा जेल या कच्चे दूध की मदद से भी चेहरे की गंदगी को साफ कर सकते हैं।
- मेकअप रिमूवर के नुकसान से बचने के लिए पहले स्किन के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करके देखें।
- मेकअप रिमूवर को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय कॉटन के जरिए ही चेहरे पर लगाएं।
निष्कर्ष:
मेकअप रिमूवर को ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई हो सकती है। ज्यादा मेकअप रिमूवर के कारण त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। इससे रेडनेस, रैशेज और जलन भी हो सकती है। कुछ लोगों को इससे एक्ने, आंख में इरिटेशन और जलन महसूस होती है। मेकअप रिमूवर के ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, आंखों में जलन हो सकती है, त्वचा पर छोटे दाने हो सकते हैं, त्वचा में जलन और चुभन बढ़ सकती है। मेकअप रिमूवर की जगह मेकअप हटाने के लिए पानी की मदद भी ले सकते हैं। मेकअप रिमूव करने के लिए एलोवेरा जेल और कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप रिमूवर के नुकसान से बचने के लिए छोटे हिस्से पर पहले पैच टेस्ट करके देखें। मेकअप रिमूवर को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाना चाहिए। इस तरह मेकअप रिमूवर के नुकसान से कुछ हद तक बचा जा सकता है।
image credit: magnific
FAQ
क्या मस्कारा हटाने के लिए मेकअप रिमूवर जरूरी है?
वॉटरप्रूफ या लंबे समय तक टिकने वाले मस्कारा को हटाने के लिए आई मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।मस्कारा लगाकर सोने से बचना चाहिए।मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कैसे करें?
कॉटन पैड पर उचित मात्रा में रिमूवर लेकर त्वचा पर धीरे-धीरे लगाएं। मेकअप हटाने के लिए त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें और रिमूवर को आंखों के अंदर जाने से बचाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 06, 2026 19:24 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
