Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

30- 40 की उम्र में लोगों को क्यों होते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण

क्या आपकी उम्र 30-40 के बीच और अक्सर एक्ने की समस्या से परेशान रहते हैं? यहां हम आपको बता रहे हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और इनसे बचने के क्या उपाय हो सकते हैं।

आमतौर पर हम प्यूबर्टी और हार्मोनल इंबैलेंस के साथ ही कील-मुंहासों की समस्याओं को जोड़कर देखते हैं। हालांकि, कभी-कभी ऐसा पर्यावरणीय कारणों से होता है, जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ना और स्किन की साफ-सफाई का ध्यान न रखना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 30-40 साल की उम्र में भी लोगों को कील-मुंहासे जैसी समस्या हो सकती है? जी, हां! ऐसा होता है। यहां जान लेना जरूरी है कि इस उम्र में कील-मुंहासे होने के क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

30-40 की उम्र में मुंहासे होने के कारण

why adults get acne in 30s 40s  01 (18)

हार्मोन में परिवर्तनः ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इस उम्र में हार्मोन परिवर्तन नहीं होते हैं, जबकि यह सच नहीं है। इस उम्र में भी हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, विशेषकर महिलाओं में। जैसे पीरियड्स, मेनोपाॅज, बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण हार्मोन में बदलाव होते हैं, जो कि मुंहासों का कारण बनते हैं।

तनाव बढ़नाः American Academy Of Dermatology Association के अनुसार तनाव कई तरह की शारीरिक समस्याओं की वजह बनता है। इन्हीं में से एक, मुंहासे है। असल में, तनाव की वजह से एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जो कि ऑयल ग्लैंड को अधिक एक्टिव कर देता है। इसी वजह से एक्ने होने लगते हैं।

स्किन केयर प्रोडक्टः अगर 30-40 साल की उम्र के बीच किसी को एक्ने होते हैं, तो उन्हें एक बार स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए। कई बार खराब प्रोडक्ट लंबे समय तक यूज करने की वजह से भी स्किन में मुंहासे हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: 25-30 की उम्र के बाद भी चेहरे पर हो रहे हैं कील-मुंहासे? जानें Adult Acne का कारण और इलाज

30-40 की उम्र में मुंहासे से बचने के उपाय

30-40 साल की उम्र में मुंहासे की समस्या से बचने के लिए यहां बताए गए टिप्स अपनाएं-

  • स्किन को माॅइस्चराइज करके रखें।
  • घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली डाइट फाॅलो करें।
  • डाइट में किए गए बदलाव पर नजर रखें।
  • स्किन की प्राॅपर केयर करें
  • दिन भर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • स्किन को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें यूज न करें।

इसे भी पढ़ें: धूप में काले पड़ गए हैं हाथ? कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

निष्कर्ष

ऐसा नहीं है कि 30-40 की उम्र में एक्ने की समस्या नहीं हो सकती है। खराब जीवनशैली, खानपान की बुरी आदतें और स्किन की देखभाल न करने से एडल्ट एक्ने हो सकते हैं। अगर यहां बताए गए टिप्स को अपनाने के बावजूद मुंहासे होते हैं, तो बेहतर है कि आप डाॅक्टर से मिलें। संभव है कि हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा हो रहा है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • एडल्ट एक्ने होने का मुख्य कारण क्या है? 

    हार्मोनल असंतुलन (विशेषकर महिलाओं में पीरियड्स या मेनोपॉज के दौरान), अत्यधिक तनाव और गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना एडल्ट एक्ने के मुख्य हो सकते हैं।
  • क्या खान-पान में बदलाव करके एडल्ट एक्ने को रोका जा सकता है? 

    लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, साबुत अनाज का सेवन करके मुंहासों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • एडल्ट एक्ने के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए? 

    अगर एक्ने में दर्द और सूजन बढ़ रही है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर ट्रीटमेंट करवाएं।

Read Next

भीषण गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें स्किनकेयर से जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 20, 2026 09:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 20, 2026 09:24 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content