Sat Oct 3, 2026 | 12:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

Stress Side Effects On Skin: चेहरे के मुंहासे और झुर्रियों की वजह कहीं स्ट्रेस तो नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

स्ट्रेस के कारण मुंहासे, सूजन, खुजली और समय से पहले एजिंग जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि यह हार्मोन और स्किन बैरियर को प्रभावित करता है। हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट, अच्छी नींद और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Stress Side Effects On Skin: चेहरे के मुंहासे और झुर्रियों की वजह कहीं स्ट्रेस तो नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
Stress Side Effects On Skin: चेहरे के मुंहासे और झुर्रियों की वजह कहीं स्ट्रेस तो नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं। लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इसके अलावा, स्ट्रेस का बुरा असर स्किन पर भी पड़ता है, लेकिन स्ट्रेस स्किन को कैसे प्रभावित कर सकता है? आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

स्ट्रेस का स्किन पर क्या असर होता है? (Stress and skin problems)

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, स्ट्रेस स्किन पर कई तरह से असर डाल सकता है, क्योंकि दिमाग, हार्मोन, इम्यून सिस्टम और स्किन आपस में गहराई से जुड़े होते हैं। जब कोई व्यक्ति लगातार स्ट्रेस महसूस करता है, तो शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलीज करता है। थोड़े समय का स्ट्रेस एक नॉर्मल प्रतिक्रिया है, लेकिन लंबे समय तक रहने वाला स्ट्रेस स्किन बैरियर, सूजन और स्किन की खुद को ठीक करने की क्षमता पर असर डाल सकता है।

1. स्ट्रेस से चेहरे पर मुंहासे (Stress acne causes)

डॉ. सुनील कुमार आगे कहते हैं, स्ट्रेस का एक आम असर है मुंहासों का बढ़ना है। स्ट्रेस से जुड़े हार्मोनल बदलावों से स्किन में ऑयल का उत्पादन और सूजन बढ़ सकती है, जिससे उन लोगों में मुंहासे और खराब हो सकते हैं, जिन्हें पहले से ही मुंहासे होने की संभावना रहती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार पिंपल्स होने की वजह ये 5 गलतियां तो नहीं? तुरंत करें सुधार

2. बढ़ती हैं सूजन वाली समस्याएं

लंबे समय से बना हुआ स्ट्रेस एक्जिमा, सोरायसिस और रोसैसिया जैसी सूजन वाली स्किन की समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।

how does stress affect skin 01 (2)how does stress affect skin 01 (2)

3. खुजली की समस्या

कुछ लोगों में, स्ट्रेस की समस्या खुजली का कारण बन सकता है या पहले से हो रही खुजली को और तेज कर सकता है।

4. स्किन बैरियर को होता है नुकसान

लंबे समय तक रहने वाला स्ट्रेस स्किन की सुरक्षात्मक परत यानी बैरियर में भी बाधा डाल सकता है, जो आमतौर पर नमी बनाए रखने और जलन पैदा करने वाली चीजों से बचाने में मदद करती है। जब यह परत खराब हो जाती है, तो स्किन ज्यादा ड्राई, सेंसिटिव या जलन वाली हो सकती है।

5. एजिंग को मिलता है बढ़ावा

लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण स्किन बैरियर को नुकसान होने, स्किन के ड्राई होने, कोलेजन के टूटने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं। जिसके कारण समय से पहले एजिंग की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस केवल दिमाग को ही नहीं, शरीर के इन 7 अंगों को भी पहुंचाता है गंभीर नुकसान, एक्पर्ट से जानें

6. घाव भरने की प्रक्रिया होती है स्लो

स्ट्रेस घाव भरने की प्रक्रिया पर भी असर डाल सकता है, यानी स्किन की छोटी-मोटी चोटों को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है।

7. खराब नींद का स्किन पर असर

डॉ. सुनील कुमार का कहना है, एक और जरूरी कनेक्शन नींद का है। स्ट्रेस के कारण नींद आने या अच्छी नींद लेने में परेशानी हो सकती है। खराब नींद से स्किन थकी हुई दिख सकती है और यह स्किन की नॉर्मल रिपेयर करने की प्रक्रियाओं पर असर डाल सकती है। स्ट्रेस में रहने वाले लोग अनजाने में अपनी स्किन को छू सकते हैं, खुजला सकते हैं या नोच सकते हैं, जिससे सूजन बढ़ सकती है और निशान या इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में Cureus में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, स्ट्रेस का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर से कुछ ऐसे हॉर्मोन (जैसे कोर्टिसोल) निकलते हैं, जो त्वचा की नमी को कम कर देते हैं और उसे कमजोर बना देते हैं। इससे त्वचा में सूजन, रेडनेस, खुजली और पानी सूखने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

स्ट्रेस के कारण मुंहासे, सोरायसिस और झाइयां जैसी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। महिलाओं पर हुए एक अध्ययन से पता चला है कि ज्यादा स्ट्रेस लेने से स्किन में रेडनेस (63%) और सेंसिटिविटी (42%) आम समस्याएं बन जाती हैं।

जरूरी नहीं स्ट्रेस के कारण स्किन की समस्या हो

सिर्फ स्ट्रेस होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को स्किन की कोई समस्या हो ही जाएगी। स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा देने में कुछ स्थितियां भी अहम भूमिका निभाती हैं।

  • जेनेटिक्स।
  • हार्मोनल बदलाव।
  • स्किनकेयर की आदतें।
  • आस-पास का माहौल।
  • पहले से मौजूद मेडिकल स्थितियां।

स्किन को मैनेज करने और हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील कुमार बताते हैं, स्ट्रेस को मैनेज करना एक हेल्दी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा हो सकता है। इसके लिए कुछ आदतों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। इनसे लगातार स्किनकेयर रूटीन बनाए रखने से मदद मिल सकती है।

  • नियमित फिजिकल एक्टिविटीज करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
  • एक सरल और बैलेंस डाइट लें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. सुनील कुमार का कहना है, लगातार मुंहासे, रैशेज, तेज खुजली, अचानक बाल झड़ना या स्किन की पहले से मौजूद समस्या का बिगड़ना, इन स्थितियों में सिर्फ स्ट्रेस को कारण मानने के बजाय किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करवाएं, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्या का पता लगाया जा सके।

निष्कर्ष

स्ट्रेस का सीधा असर हमारी स्किन पर होता है। स्ट्रेस के कारण कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है, जिससे मुंहासे, एक्जिमा, सोरायसिस, खुजली और समय से पहले एजिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह स्किन के नेचुरल बैरियर को कमजोर कर देता है और घाव भरने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। हालांकि, त्वचा की हर समस्या का कारण सिर्फ तनाव नहीं होता है। इसके लिए जेनेटिक्स और हार्मोनल बदलाव भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट, योग, पर्याप्त नींद और एक सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्ट्रेस के कारण क्या परेशानी होती हैं?

    ज्यादा स्ट्रेस के कारण व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी परेशानी, सिरदर्द, थकान, पाचन से जुड़ी समस्या, इम्यूनिटी के कमजोर होने, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और एग्जायटी की समस्या हो सकती है।
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए चेहरे को नियमित रूप से साफ रखें, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस से बचें और बैलेंस डाइट लें।

Read Next

→ ग्लिसरीन और गुलाब जल: मौसम बदलते ही त्वचा होने लगी है शुष्क? अभी से लगाना शुरू करें ये 2 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 03, 2026 10:42 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu