Wed Sep 30, 2026 | 06:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

ग्लिसरीन और गुलाब जल: मौसम बदलते ही त्वचा होने लगी है शुष्क? अभी से लगाना शुरु करें ये 2 चीजें

ग्लिसरीन और गुलाब जल (Rose Water and Glycerin for Dry Skin) दोनों ही ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे।
ग्लिसरीन और गुलाब जल: मौसम बदलते ही त्वचा होने लगी है शुष्क? अभी से लगाना शुरु करें ये 2 चीजेंग्लिसरीन और गुलाब जल: मौसम बदलते ही त्वचा होने लगी है शुष्क? अभी से लगाना शुरु करें ये 2 चीजें

ग्लिसरीन और गुलाब जल, दोनों ही स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करती है। इसकी खास बात यह है कि ये हवा से नमी को छीनकर त्वचा में लॉक कर देती है, जिससे डिहाइड्रेटेड स्किन भी हाइड्रेटेड रहती है। इसके अलावा बात गुलाब जल की करें तो ये स्किन के लिए डीप मॉइस्चराइजर की तरह है। मौसम बदलते ही जब त्वचा ड्राई होने के साथ खुश्की का शिकार हो जाती है तो इन दोनों का इस्तेमाल काफी मददगार है। आइए, जानते हैं Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से।

मौसम बदलने पर त्वचा शुष्क क्यों हो जाती है?

Dr. Chandni Jain कहती हैं कि मौसम बदलने पर त्वचा इसलिए ड्राई हो जाती है क्योंकि जब मौसम सर्दियों की तरफ शिफ्ट होती है तो तापमान और नमी में कमी आती है, जिससे स्किन में ड्राईनेस होने लगती है। दरअसल, ठंड की वजह से त्वचा की बाहरी सुरक्षात्मक परत से नमी खिंच जाती है। जैसे तापमान गिरता जाता है स्किन ड्रिहाइड्रेट होकर अपनी नमी खो देती है जिससे त्वचा फटने लगती है और ड्राइनेस बढ़ जाती है। इसके अलावा

  • तापमान गिरने और हवा में ठंडक महसूस होने के साथ त्वचा की नेचुरल लिपिड की परत को नुकसान होने लगता है। इससे स्किन की ऊपरी परत देखने में फटी-फटी से नजर आती है।
  • इसके अलावा कुछ लोग मौसम बदलने के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं जिससे स्किन के नेचुरल ऑयल का नुकसान होता है और त्वचा बेजान और फटी हुई नजर आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे

ड्राई स्किन में कैसे फायदेमंद है ग्लिसरीन और गुलाब जल?

Dr. Chandni Jain Gupta कहती हैं कि ग्लिसरीन और गुलाब जल, दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, ग्लिसरीन और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए एक बैरियर की तरह काम करते हैं। यह दोनों मिलकर हानिकारक जलन पैदा करने वाली चीजों, प्रदूषकों और बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करते हैं। International Journal of Cosmetic Science के अनुसार, 10 दिनों तक 20% ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन का हाइड्रेशन काफी बढ़ जाता है।
बात ड्राई स्किन की करें तो ग्लिसरीन और गुलाब जल नमी कम होने से बचाता है। यह त्वचा की सतह से पानी के नुकसान को कम करता है और लंबे समय तक नमी बनाए रखता है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल का सही मिश्रण कैसे तैयार करें?

डॉ. चांदनी कहती हैं कि ग्लिसरीन और गुलाब जल से आप घर पर ही एक मिश्रण तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-

  • सबसे पहले जितनी मात्रा में आप गुलाब जल ले रहे हैं उसकी आधी मात्रा में इसमें ग्लिसरीन मिला लें।
  • दोनों जब अच्छी तरह से मिल जाए और टैक्सचर बिल्कुल गाढ़ा आ जाए तो इसे अपने स्किन के लिए इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर सीधे परफ्यूम लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

रात में लगाने के फायदे और सही तरीका

डॉ. चांदनी कहती हैं कि ग्लिसरीन और गुलाब जल को लगाने का सही समय है रात को जब त्वचा इसको पूरी तरह से अवशोषित कर पाती है। जब आप रात में ग्लिसरीन और गुलाब जल से बने इस मिश्रण को चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन इस मिश्रण को पूरी तरह से सोख लेती है। इससे त्वचा को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे

  • यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है यानी यह रोमछिद्रों को बंद नहीं करता है, जिससे यह ड्राई, ऑयली, सेंसिटिव और एक्ने वाली स्किन के लिए सुरक्षित और असरदार है।
  • ग्लिसरीन और गुलाब जल दोनों मिलकर यह घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसके अलावा यह स्किन में जलन को शांत करता है और एक्जिमा या सोरायसिस जैसी रूखी त्वचा की समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

01 (70)01 (70)

संवेदनशील त्वचा के लिए सावधानी और पैच टेस्ट

ग्लिसरीन और गुलाब जल भले ही स्किन के लिए मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर हो, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों को ग्लिसरीन से एलर्जी हो सकती है इसलिए इसे इस्तेमाल करने से बचें।

निष्कर्ष:

ग्लिसरीन और गुलाब जल का यह नेचुरल मिश्रण ड्राई स्किन के लिए एक बेहतरीन उपाय है। ग्लिसरीन स्किन की नमी और ड्राइनेस को दूर करने में मदद करती हैं, वहीं, गुलाब जल स्किन को तरोताजा रखने का काम करता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल स्किन पर करने से चेहरे पर नेचुरल निखार और नमी बरकरार रहती है।

FAQ

  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन हो तो क्या करना चाहिए?

    ड्राई स्किन को ठीक करने के लिए स्किन को नमी देना जरूरी है। इसके लिए हल्का क्लींजर इस्तेमाल करें, मॉइस्चराइजर लगाएं, गुनगुने पानी से नहाएं और स्किन को तौलिएं से रगड़ने से बचें।
  • रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोने से क्या होता है?

    रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से स्किन को गहराई से नमी मिलती है और सुबह तक चेहरा मुलायम और चमकदार बनता है। 

Read Next

→ ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 17:34 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta